Be yourself; Everyone else is already taken.
— Oscar Wilde.
This is the first post on my new blog. I’m just getting this new blog going, so stay tuned for more. Subscribe below to get notified when I post new updates.
Be yourself; Everyone else is already taken.
— Oscar Wilde.
This is the first post on my new blog. I’m just getting this new blog going, so stay tuned for more. Subscribe below to get notified when I post new updates.
रिपोर्ट/योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद, 27 नवंबर: लिंगयाज विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय जेस्ट-23 मशहूर गायक सोनू निगम के लाइव कंसर्ट के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम ने कहा कि आज मैं अपनी जन्म स्थली पर आया हूं, फरीदाबाद से मेरा पारिवारिक नाता है। उन्होंने फीदाबाद वासियों को अपने परिवार के सदस्य बताया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने सभी मशहूर गानों की प्रस्तुती दी। सभी के कदम नाचने को मजबूर हो उठे। लेकिन उनके गीत संदेशे आते है, हमें तड़पाते है कि प्रस्तुती से सारा सभागार जैसे भाव विभोर ही हो उठा। कॉलेज सचिव डॉ पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम ने भी संस्थान के 25 वर्ष संपूर्ण होने की सबको बधाई दी। जेस्ट में दिल्ली एनसीआर के 50 से अधिक कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का परचम लहराया। लिंग्याज ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साईंस को बेस्ट जेस्ट-23 का अवार्ड व डीजीआईएम लॉ कॉलेज को बेस्ट फैशन शॉ का अवार्ड मिला। कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ पिचेश्वर गड्डे ने कार्यक्रम की सफलता की सभी इवेंट मैनेजमेंट कमेटी को बधाई दी।
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद , 18 फरवरी : माता-पिता एवं सीनियर सिटीजन भरण-पोषण अधिनियम-2007और वर्ष-2019 के संबोधन के अनुसार गठित वरिष्ठ नागरिक सहायता कमेटी द्वारा बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है । बल्लभगढ़ क्षेत्रीय कमेटी के चेयरमैन जयवीर सिंह राठी, डीसीपी बल्लभगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक में बुजुर्गों की समस्याओं से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई । आज के दौर में समाज में ऐसे बुजुर्ग जो बेसहारा है उनको वृद्ध आश्रम में रखने और स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कराए जाने तथा अनेक ऐसे बुजुर्ग जिन्हें उनके बच्चे प्रताड़ित करते हैं। प्रशासन द्वारा मदद उनकी तुरंत मदद की जाने की बात कही। डीसीपी राठी ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 7290010000 शुरू किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक के पंजीकरण के लिए फरीदाबाद पुलिस की वेब साइट http://www.faridabad.haryanapolice.gov.in पर लिंक दिया गया है। जिसे क्लिक करने पर गूगल फार्म खुलता है। फार्म में मांगी गई जानकारी भरने उपरांत वरिष्ठ नागरिक अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। परेशानी व प्रताड़ना की हालत में तत्काल सहयोग के लिए वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 7290010000 और पुलिस कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं l जिला विधिक सेवाओं के लिए टेलीफोन नंबर 0129 – 2261 898 पर संपर्क किया जा सकता है l डीसीपी जयवीर सिंह राठी ने अलग-अलग प्रकार से परेशान बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए सर्वे का कार्य 15 दिनों में पूरा करने के की जिम्मेवारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी। कमेटी सदस्य भी अपने स्तर पर सीनियर सिटीजन क्लब, आर डब्लू ए और सामाजिक संगठनों के माध्यम से डाटा इकट्ठा व मदद करने का कार्य करेंगे । सीनियर सिटीजन को अस्पताल, बैंक ,नगर निगम, एचएसवीपी सहित तमाम सरकारी संस्थानों में प्राथमिकता के तौर पर उनकी सुनवाई हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव ने भी सीनियर सिटीजन को स्वास्थ्य सुविधाएं व अन्य फायदे पहुंचाने की बात कही और अनेक गंभीर विषयों से अवगत कराया और उन पर इंप्लीमेंट और खुद सहयोग करने की बात कही । बैठक में सीनियर सिटीजन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सविता रानी हुड्डा ने अनेक महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराते हुए उन पर किस प्रकार कार्य किया जाए विस्तार पूर्वक बताया और अनेक पॉइंट नोट किए गए जिन पर कार्य शुरू किया गया है । बैठक में सुरेंद्र सिंह, एसएमओ टीसी गडवाल, एसआई प्रदीप कुमार, रूप सिंह नागर , विजेंद्र फौजदार , रचना शर्मा, डॉ अंशु गुप्ता ,पूनम , एसडीएम , जिला समाज कल्याण विभाग सहित अनेक अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए । बैठक में शहर में बने वृद्ध आश्रम की दशा सुधारने का भी निर्णय लिया गया और बड़े स्तर पर एक वृद्ध आश्रम तैयार कराने बारे और उसमें सभी सुविधाएं के साथ वरिष्ठ नागरिकों को घर जैसा माहौल मिले। इस पर भी कार्य करने का निर्णय लिया गया ।
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान
बल्लभगढ़। श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान में बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्री भक्तमाल कथा के दूसरे दिन आज व्यास जी महाराज गौ भक्त महंत श्री कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि मां से 10 गुना अधिक महत्व सौतेली मां का है। यदि सौतेली मां अपनी सौतन के बेटे को स्नेह करें व्यास जी महाराज ने कहा कि मुनि वही होता है जो मन को वश में कर ले और यही कारण है कि भगवान श्रीराम के बनवास लेने का एक कारण यह भी था कि वह उन मुनियों से मिलना चाहते थे जो अपने मन को वश में करते हुए वनों में वास करते थे। उनके अनुसार जो व्यक्ति अपने मन को वश में कर ले भगवान भी उसके पीछे पीछे भागते हैं।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में चल रही इस भव्य भगत माल कथा का समापन आगामी गुरुवार को विशाल भंडारे एवं यज्ञ के साथ होगा। आज कथा के दूसरे दिन व्यास जी महाराज ने जहां भगवान द्वारा लिए गए विभिन्न अवतारों के पीछे किस-किस भगत की भूमिका थी उसका विस्तार से वर्णन किया। वही कथा में पहुंचे अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में जब कोरोना जैसी महामारी के चलते हर व्यक्ति को एक दूसरे से दूर रहना मजबूरी हो गई है उस दौर में इस तरह की कथाओं का आयोजन समाज हित कर है और उन्होंने इसके लिए श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) को बधाई भी दी इस मौके पर बोलते हुए व्यापार मंडल हरियाणा के प्रधान श्रीराम जुनेजा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। क्योंकि यह आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हर साल श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं और उनको आत्मीय शांति मिलती है। इस मौके पर 3 पंडित जी प्रमुख पंडित मुनेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भक्ति भाव बढ़ता है जिसके लिए कथा के आयोजक और व्यास जी बधाई के पात्र हैं।

इस मौके पर आज आए हुए भक्तों का अभिनंदन करते हुए हरियाणा सरकार में चेयरमैन रहे सुरेंद्र तेवतिया ने कहा कि पिछले 10 सालों से वह लगातार इस ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं और सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में जिस तरह का काम यह संस्था कर रही है उसके लिए इसके सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में निशुल्क डिस्पेंसरी चलाकर वहां पर निशुल्क दवाएं वितरित करना एक बड़ा पुनीत कार्य है जिसको यह ट्रस्ट कर रहा है। इसके लिए वह इस ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बधाई देते हैं। आज कथा के दौरान प्रमुख समाज सेवी एवं व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, सिटी पार्क बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान सेवाराम वर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, लाला ईश्वर दयाल जी गोयल, आयकर निरीक्षक राधेश्याम शर्मा जी, भाजपा नेता चंद्रशेखर गर्ग, महावीर फतेहपुरिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सत्यवीर डागर, नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षक अभियंता सतीश चंद्र अग्रवाल, युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, रामअवतार चंदावली वाले, व्यापार समिति बल्लभगढ़ के महासचिव लाला बिशन चंद बंसल, स्थानीय पार्षद दीपक चौधरी, युवा समाजसेवी महेश गोयल, सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) के महासचिव बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि कथा स्थल पर इस प्रकार की व्यवस्था की है कि कोई भी भक्त बिना सैनिटाइजर का प्रयोग किए कथा स्थल में प्रवेश न कर पाए तथा कथा में मास्क व 2 गज की दूरी को प्राथमिकता दी गई है इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी एवं लोहा व्यापारी प्रदीप सिंघल, देवेंद्र गर्ग, मंतूराम गोयल, खेमचंद जी, संदीप बंसल, नरेंद्र बंसल, पलवल से पधारे पवन मंगला, मूलचंद मंगला जी, महेंद्र आदति पुनहान वाले, किशन गोयल धौज वाले, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट विपिन कुमार
फरीदाबाद, 18 नवंबर:मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज को यूजीसी द्वारा सेंटर फॉर डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन की मान्यता दी गई है। अब देश के किसी भी कोने से छात्र घर बैठे ही मानव रचना के बीबीए, बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स, बीसीए, एमसीए, एमबीए और एमकॉम कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया सोमवार 22 नवंबर 2021 से ऑनलाइन शुरू होगी।
सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के डायरेक्टर और एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया ऑनलाइन शिक्षा में मानव रचना ने कई उद्योगों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, ज़ेबिया, क्विकहील, टैलेंट एज, बीएसई और कई अन्य बड़े संगठनों के साथ भागीदारी की है। उन्होंने कहा, इन प्रोग्राम्स के अंतर्गत दिव्यांग, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, मानव रचना के एलुम्नाई और स्टेट एंड अबव लेवल पर खेलने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा, मानव रचना के लिए यह वास्तव में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत के साथ 25वें वर्ष में एक नई यात्रा शुरू हो रही है। ऑनलाइन स्पेस आज हर किसी के सीखने और व्यक्तियों को कुशल और नौकरी के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा की शक्ति के माध्यम मानव रचना एक नई पथ में प्रवेश कर रहा है, जहां हम देश में कहीं भी शिक्षार्थियों के समुदाय तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
आपको बता दें, इन ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित होने वाले छात्रों को लोकप्रिय मंच SWAYAM पर होस्ट किए गए एलएमएस का एक्ससे मिलेगा और इससे शिक्षार्थियों किसी भी डिवाइस पर किसी भी समय हमारे विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन की गई डिजिटल सामग्री तक पहुंच पाएगा। छात्र एलएमएस पर होस्ट किए गए स्व-गतिशील पाठ्यक्रमों के माध्यम से एचडी वीडियो और असाइनमेंट देख सकते हैं। छात्र ईआरपी मोड्यूल से टाइम टेबल, मार्क्स, एटेंडेंस, फी मैनेजमेंट और बाकी जानकारी ले सकेंगे। हमने छात्रों की किसी भी आवश्यकता को पूरा करने के लिए विशेष रूप से एक शिक्षार्थी सहायता केंद्र बनाया है ताकि उन्हें सीखने का एक सहज अनुभव हो सके। छात्र अपने प्रश्नों को हल करने के लिए समर्पित ईमेल या लाइव चैट सुविधा के माध्यम से हमारे तकनीकी कर्मचारियों तक पहुंच सकते हैं। यह सहायता केंद्र प्रत्येक शिक्षार्थी को ऑनलाइन सीखने में सहज बनाने के लिए हाथ से काम करेगा ताकि वे उपलब्ध संसाधनों से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड के पुल्लक भट्टाचार्जी और टैलेंट एज के ग्रुप डीन डॉ. शिवाकांत उपाध्याय, एमआरईआई के वीपी डॉ. अमित भल्ला, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. एनसी वाधवा, डॉ. श्वेता भाटिया, पीवीसी नरेश ग्रोवर, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद सीo बी0ऐसo ईo के स्किल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग डायरेक्टर डॉo विश्व जीत साहा ने फरीदाबाद स्कूल Sahodaya कॉम्प्लेक्स के एजुकेशनल chapter का शुभारंभ किया l इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

D AV स्कूल सेक्टर 14 के सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में शहर के लगभग साठ स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य उपस्थित थे l समस्त स्कूलों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समग्र विकास के उद्देश्य के लिए स्थापित इस संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तथा उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा, सचिव विजय लक्ष्मी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विश्व जीत साहा तथा विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

कोषाध्यक्ष DAV सेक्टर 14 की प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

डॉ साहा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था के माध्यम से सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर आगामी कार्यक्रम बनाये जाने चाहिए और शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए l
इस स्कूल कॉम्प्लेक्स के माध्यम से सभी सदस्य स्कूल अपने संसाधनों का उपयोग एक दूसरे के विकास लिए करें और अपने सर्व श्रेष्ठ अध्यापकों का उपयोग दूसरे नए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए करें l
बच्चों को आगामी शिक्षा तथा भविष्य में रोजगार के लिए तैयार करना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने कहा कि वह फरीदाबाद जिले को शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण हरियाणा में प्रथम देखना चाहती हैं l और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगीं एवं सहयोग देंगी l इसके साथ ही motivational स्पीकर शंकर गोयनका ने सभी उपस्थित शिक्षाविदों का उत्साह वर्धन किया l विद्यासागर स्कूल के निदेशक दीपक यादव , apj स्कूल की प्राचार्या पारुल त्यागी , रावल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या राखी वर्मा, सहित अनेक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस पहल की सराहना की।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी, फरीदाबाद में कोविड -19 महामारी को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ हर्षोल्लास के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी फरीदाबाद परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्री चिन्नानन रवि, ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सीआईएसएफ जवानों द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। श्री रवि ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों, एसोसिएट कर्मचारियों एवं सी आई एस एफ कर्मियों, कोविड़ टास्क फोर्स और सहयोगी संस्थाओं को शुभ अवसर पर बधाई दी और सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने हमें एक शांतिपूर्ण और खूबसूरत जीवन देने के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी और भारत माता के इन वीर सपूतों नमन किया।

इस पावन अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और महाप्रबंधक योग्यता पुरस्कार दिया। इस समारोह का प्रसारण यूट्यूब एवं टीम एप्प के माध्यम से किया गया।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद, 13 अगस्त: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने अपने 25वें साल में प्रवेश कर लिया है। रजत जयंती महोत्सव के खास मौके पर एजुकेशन लीडर्स समिट-2 का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कैंपस में बटरफ्लाई गार्डन का उद्घाटन और 25 साल के लोगो का अनावरण भी किया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मानव रचना रजत जयंती एंथम गाकर इस मौके को और खास बना दिया।

कार्यक्रम में एनएसडीसी के एक्स एमडी एंड सीईओ मनीष कुमार, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की संरक्षक सत्या भल्ला, अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने एजुकेशन लीडर्स समिट के चैप्टर टू में छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, जीवन आगे देखने के बारे में है; चुनौतियां आएंगी और परेशानी के अंत में एक सुंदर कल होगा। एक संतुलन खोजें, और आप पाएंगे कि आप क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने के लिए, आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यह हर बोली जाने वाली और ज्ञात भाषा में उपलब्ध हो। विकलांग बच्चों को दया की आवश्यकता नहीं है लेकिन एक ‘सबके लिए समान अवसर’ शिक्षा का आधार है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्किलिंग अंतिम लक्ष्य है लेकिन शिक्षकों को शिक्षित करने की एक पूरी प्रक्रिया है।

दो दिवसीय एजुकेशन लीडर्स समिट चैप्टर टू शनिवार को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीस से ज्यादा ग्लोबल एजुकेशन लीडर्स शामिल होंगे।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
दिनांक 11-08-2021 हरियाली तीज पर्व पर तीज क्वीन प्रतियोगिता में तृतीय विजेता रही रेखा भटनागर को संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, हरियाणा प्रभारी तरसेम शर्मा , पूनम भाटिया, शैली बब्बर , रेनू बाला , ललिता मिश्रा, मीना भाटी , ललिता भारद्वाज, सरिता शर्मा, ज्योति कपूर, शालू आदि महिला शक्तियों द्वारा नाहर सिंह पार्क, बल्लभगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सावन के महीने में तीज पर्व पर *तीज क्वीन -2021* प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व ऑनलाइन एक्टिविटी कोर्डिनेटर धारणा अवस्थी , सोनिया मनचन्दा द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें सभी महिला प्रतिभागियों द्वारा दो राउंड में भाग लिया गया। पहले राउंड में महिलाशक्तियों ने पूरे श्रृंगार में अपनी फूल साइज फोटो दी ओर दूसरे राउंड में तीज पर्व पर बड़े ही मधुर गीत गाते हुए एक एक वीडियो भेजी। *तीज क्वीन -2021* की विजेताओं को उनके क्षेत्रीय वरिश्ठ पदाधिकारियों द्वारा तीज क्वीन का ताज व प्रशंसा पत्र भेंट स्वरूप दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर *तीज क्वीन 2021* में प्रथम तीन विजेताओं में *श्रीमती रेखा मिश्रा -प्रथम, श्रीमती गुँजन मिश्रा -द्वितीय, श्रीमती रेखा भटनागर -तृतीय व श्रीमती प्रतिभा शास्त्रीय मिश्रा -तृतीय रही*। सभी बहनों ने रेखा जी की बधाई दी व रेखा भटनागर ने सभी बहनों का धन्यवाद किया।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद(बल्लभगढ़),10 अगस्त। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि तीज का त्यौहार भारतीय प्राचीन संस्कृति का वर्ष का प्रथम त्यौहार होता है। तीज का त्यौहार चालू वित्त वर्ष का पहला त्यौहार आता है। इस त्यौहार पर भारतीय संस्कृति के अनुसार महिलाएं श्रंगार करके झूला झुलते हैं।

आज मंगलवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्यो की सहभागिता से 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लोक महोत्सव तीज का आयोजन जिला के उपमण्डल स्तर पर तीन गांवों पाखल, अरुआ तथा कावरा कला में आज 10 अगस्त और 11 अगस्त को किया जा रहा है। इन गांवो में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए सामान ग्रामवासियों के लिए इनमें झूलें, पींग, हस्तशिल्पियों के स्टाल, खाने के स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सजावटी सामान की दुकानें भी सज्जाई गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शिवम तिवारी एवं सभी स्टाफ अपना सहयोग दे रहे है।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
भारत विकास परिषद फरीदाबाद शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन बाल सुधार ग्रह निकट नीलम चौक पर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल ने सचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग, पर्यावरण संयोजक अनिल गुप्ता, सह-संयोजक विनय गुप्ता, डॉ.ललित अग्रवाल के साथ मिलकर लगभग 500 के करीब फलदार, छायादा व पीपल के पौधे लगाए। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। आजकल भौतिक विकास से बड़े प्रदुषण के कारण वृक्षों की उपयोगिता और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होनें कहा कि इम आधुनिक जीवन शैली के कारण दिनभर प्रदुषण फैलाते है। इस जीवन शैली को हम छोड़ नहीं पाते। इसलिए पर्यावरण को आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित बनाए रखने का एकमात्र साधन वृक्षारोपण करके उन्हेें बड़ा करना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। इस अवसर पर अशोक गोयल ने कहा कोरोना काल में हम सभी को आक्सीजन के महत्व का पता चल गया है इस लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा गंभीर संकट पैदा ना हो सके। उन्होनें कहा कि वृक्षों की अंधाधुधं कटाई से प्रदुषण का स्थिति भयावह हो गई है गलोबलवार्मिग का खतरा पैदा हो रहा है। पेड़ पौधे पर्यावरण को सरंक्षित रखकर हमें जाने के लिए स्वच्छ वातावरण के साथ साथ सांस लेने के लिए आक्सीजन मुहैया कराते है। अशोक गोयल नें कहा कि केवल पौधा लगाकर लगाने से ही हमें संतोष नहीं कर लेना चाहिए उनकी देखभाल करने का भी बीड़ा उठाना चाहिए। इस अवसर पर बीएम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रमोद टिबड़ेवाल, संदीप मित्तल, अरूण सर्राफ, डॉ.मुक्ता गुप्ता, रेनू गर्ग, तमन्ना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अनिता शर्मा, डॉ.मजूं व प्राची मौजूद थे।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लबगढ: 9 अगस्त: हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में पहुंचकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। बता दें कि यह कैंप बल्लभगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ मान सिंह की देखरेख में लगाया गया है जिसे अग्रवाल धर्मशाला कमेटी ने अपने सहयोग से धर्मशाला में आयोजित किया है ,श्री टिपर शर्मा ने कहा कि वेक्सिनेशन के बड़ी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं । आज बल्लभगढ़ में भी लगभग 1000 लोगों को यह वेक्सीन लगाई जा रही है उन्होंने यहां के डॉक्टर को बधाई दी और कहा कि दिन रात की कड़ी मेहनत से लोगों की जान की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ में पिछले दिनों हुई लगातार अपराधिक घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द करवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर व्यापारियों ने परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट करते हुए उनके बड़े भाई टिपर चंद शर्मा को बुक्का देकर सम्मानित किया और परिवहन मंत्री का आभार प्रकट किया। यह कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस मौके पर वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास गोयल ,जय किशन गर्ग, लोकेश मंगला, महेश गोयल, कन्हैया लाल ,अशोक गुप्ता, योगेश गुप्ता, अशोक मंगला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
8अगस्त। जिला में उपायुक्त जितेंद्र यादव के दिशा निर्देश पर सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करते हुए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली एक और कामयाबी मिली है। सिविल सर्जन डा विनय गुप्ता को सूचना मिली कि दिल्ली के विकास नगर के रनहोला इलाके मे अवैध लिंग जांच का धंधा फल फूल रहा है। जहां दलाल पूनम व रजनी फरीदाबाद से भी गर्भवती स्त्रियों को लिंग जांच के लिए ले जाती हैं। डिप्टी सीएमओ डा हरीश आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राप्त सूचना के अनुसार डिकॉय ग्राहक तैयार कर पूनम से संपर्क साधा और 32000 में सौदा तय कर लिया।
पूनम ने डिकॉय ग्राहक को रनहोला, दिल्ली के बाला जी अस्पताल मे बुलाया। वहाँ से पूनम डिकॉय को नजदीकी सन लाइफ लैब में डॉ अंकित के पास ले गई और अल्ट्रासाउंड करवाया। बाहर आकार पूनम ने महिला को कोडवर्ड मे बताया कि सब ठीक है। (मतलब लड़का है)। डिकॉय का इशारा मिलते ही फरीदाबाद और दिल्ली की संयुक्त टीम लैब में जांच के लिए गई। दलाल पूनम और लैब संचालक संयोग से सौदे की रकम बरामद कर ली गई और टीम को लैब मे पीएनडीटी/PNDT एक्ट की घोर अनियमितताएं मिलीं।
डाँ हरीश आर्य ने बताया कि टीम द्वारा केंद्र और मशीन को सील कर पूनम, रजनी, डॉक्टर अंकित और बिमलेश और लैब के मालिक संयोग को पुलिस के हवाले किया तथा पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई दी गई है।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र यादव जी के आदेशनुसार एवं जितेंद्र गहलावत डीटीओ के दिशा निर्देश में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) व ट्रैफ़िक पुलिस फ़रीदाबाद के सहयोग से 04.08.2021 दिन बुधवार को गुडईयर चौक बल्लभगढ़ फरीदाबाद पर नकली हेलमेट एवं असली हेलमेट के बारे में हेलमेट इंडिया कोएलिशन के तहत एक जन जागरूकता अभियान हेलमेट के बारे में चलाया गया यहाँ बलजीत सिंह ने नया कानून नकली हेलमेट पर आया है जो 1 जून 2021 से लागू हो चुका है जिसमे ISI मार्क के हेलमेट पहनना ही जरूरी है नही तो आपका चालान सड़क पर पुलिस के द्वारा हो सकता है रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के युवा डायरेक्टर बलजीत सिंह ने लोगों को नकली एवं असली हेलमेट के बारे में जागरूक किया गया कि नकली हेलमेट पहनने पर अब ₹2000 जुर्माना है।

जो नकली हेलमेट बेचता एवं बनाता पाया गया उसका जुर्माना 1 लाख से लेकर 500000 तक है एवं बेचने वाले को जेल भी हो सकती है इसलिए असली हेलमेट आई एस आई मार्क ही पहने वरना आप जुर्माने के भागीदार बनेंगे लोग अक्सर पुलिस से बचने के लिए लोकल हेलमेट लगा लेते हैं ओर दुर्घटना होने पर उनके सर पर अधिक चोट आती है दुपहिया वाहन पर दोनो सवारी को हेलमेट लगाना अनिवार्य हो गया है हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार को देखकर लगाए

आज इस हेलमेट के जागरूक अभियान में ट्रैफिक पुलिस से चतुर्भुज होमगार्ड की टीम की तरफ से धर्मपाल , रतन सिंह जगबीर ,प्रदीप, सुनील, गोपाल एवं रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन से युवा डायरेक्टर बलजीत सिंह , अमित श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह अमर सिंह मौजूद रहेे।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान
फ़रीदाबाद, 05 अगस्त: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि जिला फरीदाबाद में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवानी है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित रहेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें। उपायुक्त जितेंद्र यादव आज वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और जिम्मेदारियों को के दायित्व की जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दे रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर-12 स्टेडियम में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग को जो दायित्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सौंपा जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के के दिन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने एक-एक करके विभिन्न विभागों के अधिकारियों को को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिम्मे वारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा और साफ-सफाई की व्यवस्था एमसीएफ द्वारा की जाएगी। वे इस बारे में पूरा ध्यान रखना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग, वेलकम गेट, परेड की स्लामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और इसके लिए रिहर्सल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व डीआईपीआरओ को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके अलावा वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जिला रेडक्रॉस और जिला सैनिक बोर्ड आपस में तालमेल बनाकर कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
एडीसी सतबीर मान ने कहा कि आगामी 11, 12 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की स्लामी तथा मार्च पास्ट की रिहर्सल की जाएंगी और 13 अगस्त को फूलड्रेस स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार से पुलिस लाइन में मार्च पास्ट में परेड की सलामी के लिए और स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रिहर्सल शुरू की जाएगी।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम परमजीत चहल डीसीपी अंशुल सिंगला, डीडीपीओ विकास मोर, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लभगढ़ :5 अगस्त: एसडीएम अपराजिता ने उपमंडल स्तरीय 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए गत दिवस दोपहर बाद वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सौंपी जाए। उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह दहशरा ग्राऊंड में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पिछले लगभग डेढ वर्ष से कोविड-19 वायरस के अवसाद से ग्रस्त लोगों को एक खुशनुमा माहौल स्वतंत्रता दिवस समारोह के राष्ट्रीय पर्व पर दिया जाएगा। इसमें कोविड काल में सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आगामी 10 अगस्त से राजा नाहर सिंह महल में रिहर्सल शुरू की जाएगी और आगामी 14 अगस्त को दहशरा ग्राऊंड में उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फूलड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
बैठक में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमसीएफ, बिजली निगम, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एचडीएम अपराजिता ने एक-एक करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की सलामी, स्वतंत्रता दिवस सेनानियों और वीरांगनाओं को उनके घर पर जाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से 1 दिन पहले सम्मानित करने सहित तमाम जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में जिला खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती बलबीर कौर,सीडीपीओ शकुंतला रखेजा,मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार, पीडब्ल्यूडी बीएण्डआर के जेई राज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Email yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति ही शानदार रहा। स्कूल के छात्रों में से ज्योति, साहिल और यांशी ने 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. इसके अलावा स्नेहा गर्ग, दिव्यांशी, जिया बहोत, प्रियांशु व साक्षी वर्मा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. इसके साथ ही ध्रुव त्यागी, ओमदत्त, भारती, मुस्कान, दिनेश, मुस्कान, जय अधाना, रजत, तनिश, मोहित, देवशी, गीतिका, रूद्र, वर्षा, साहिल, तमन्ना, स्नेहा, आयुषी, निशांत, मानक्षी, हर्ष और यश ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्कूल के सभी छात्र अच्छे अंकों से सफल हुए हैं। उन्होंने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई दी है और इसका श्रेय स्कूल के अध्यापकों, स्टाफ व छात्रों की मेहनत को दिया. साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद् किया जिन्होंने कोरोना की वजह से पढ़ाई प्रभावित होने के बाबजूद छात्रों को अनुसाशन के साथ प्रेरित किया. इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने छात्रों आशीर्वाद दिया और उन्हें आगे के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्कूल के डायरेक्टर शम्मी यादव, प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर, वाईस प्रिंसिपल योगेश चौहान ने भी सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दीं. गौरतलब है कि तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल स्वच्छ वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी स्टाफ वाला उत्कृष्ट स्कूल है जिसका हर साल का रिजल्ट शानदार ही रहता है. स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेलों के लिए भी जाना जाता है क्यूंकि स्कूल वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज के क्रिकेट, आर्चरी और ताए कवांडो की अकादमी भी चलता है. स्कूल के द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए उल्लेखनीय प्रयास किये गए हैं जिनमें फ्री एडमिशन और 10 लाख से अधिक की छात्रवृति जैसी सुविधायें भी शामिल हैं।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के तत्वावधान में एस्कार्ट्स कम्पनी के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल ने कहा कि पौधे रोपने के साथ उनकी देखभाल अपने बच्चो की तरह करनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी बलजीत डागर सी एस आर हैड एस्कार्ट्स कम्पनी का गांव के सरपंच व गणमान्य लोगो ने पगड़ी बांधकर एवं विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल व संस्था की टीम ने पौधा भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि बलजीत डागर ने कहा कि पौधो के बगैर हमारा जीवन अधूरा है। स्वस्थ रहने के लिए पौधे लगाने जरूरी है। एस्कार्ट्स कम्पनी ने इस वर्ष दश हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ने बताया की संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण अभियान आपसी सहयोग से चलाया हुआ है। आज मलेरना विद्यालय के प्रांगण में एस्कार्ट्स कम्पनी के सहयोग से सौ पौधे अशोक के लगाए गए है।

कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे संस्था के कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री ने सभी अतिथियो व गणमान्य लोगो का आभार व्यक्त किया।प्रदूषण विभाग के एस डी ओ ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को जन्मदिवस पर पौधा लगाने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि बलजीत डागर, सतेन्दर अरोड़ा , ओमवीर एस डी ओ, विनोद, सतेन्दर सौरोत प्रधानाचार्य,दीपक डागर समाजसेवी, मुख्याध्यापक समर देशवाल, मास्टर कृष्ण कुमार, मैडम अंजू बाला,मंजिता रानी, मास्टर संजय शर्मा,मास्टर राकेश कुमार, विनोद कुमार, संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री,महासचिव सुभाष गहलोत, उपाध्यक्ष डाक्टर प्रवेश लाम्बा,उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा ,सचिव देवीचरण, संगठन सचिव सुनील वत्स,लक्की वर्मा, दीपक गोयल, अमरदीप डागर, सुधीर गौतम, बबलू छाबड़ा, गांव के सरपंच कृष्ण पाल यादव, नरेंद्र यादव, बलवीर फौजी, रणवीर डागर, रामवीर डागर, अनिल,बीरपाल, बिशनी, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान नीलम व मूर्ति व गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फ़रीदाबाद: 03/08/2021: महिला एवं बाल विकास विभाग सेक्टर 15 में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जहां बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने सभी महिला सुपरवाइजर और विभाग की सभी महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर जागरुक किया क्योंकि ये सभी महिला सुपरवाइजर अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से थी ,साथ ही ये सभी महिलाएं अपने आस पास के क्षेत्र से अच्छी तरह से वाकिफ होती है इन सभी महिलाओं को अपने आस पास में होने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी होती है इसलिए बदलाव की टीम ने सोचा कि इन महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर जागरुक किया जाए यही कारण था कि बदलाव की टीम ने महिलाओं को समझाया कि मासिक धर्म के समय साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है ,सही नैपकिन का इस्तेमाल करना और मासिक धर्म के समय गंदे कपड़े का इस्तेमाल ना करके सही सैनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल करना चाहिए अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर जागरूक रहना चाहिए और उनका समाधान खुद से ही शुरू करना चाहिए।
आज हम इन महिलाओं को जागरूक करते हैं तो आने वाले समय में ये सभी महिलाएं अपने आस पास के क्षेत्र की महिलाओं की मदद कर सकती हैं साथ ही महिलाओं को होने वाली व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान पर अच्छे से समझा सकती है
बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने सभी महिलाओं को कॉटन सैनिटरी नैपकिन भी बांटे साथ ही आने वाले समय में सभी तरह से मदद करने का आश्वासन दिया।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद, 03 अगस्त: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मास्क का उपयोग के बाद सुरक्षित निपटान भी बहुत जरूरी है। इस संबंध में लापरवाही बरतने और इसे ऐसे ही खुले में फैंक देने से यह मास्क अन्य लोगों के लिए वायरस के संक्रमण का कारण बन सकता है।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए हम मास्क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका समुचित रखरखाव तथा उपयोग उपरांत सुरक्षित निपटान भी बहुत जरूरी है। आमजन की जागरूकता के लिए मास्क को मुंह से उतारने व इसके निपटान संबंधी हिदायतें भी जारी की गई हैं। हम सभी को इन नियमों व सावधानियों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मुंह से उतारते समय पहले मास्क की नीचे की डोरी को खोलकर मास्क को हटाएं। इस दौरान मास्क के सामने के भाग को न छूएं। मास्क को उतारने के बाद इसे सामने के भाग की तरफ से अंदर की तरफ घुमाकर इकट्ठा करें। उपयोग किए गए मास्क को डस्टबिन में रखे। प्लास्टिक के थैले में डालकर उसे 48 घंटे के लिए छोड़ा जा सकता है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि डस्टबिन में रखे प्लास्टिक के थैले को फैंकने से पहले उसे ऊपर से अच्छी प्रकार बंद किया जाना चाहिए। इसके उपरांत घरेलू कचरे के साथ इसका निपटान करें। निपटान उपरांत अपने हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं। उन्होंने कहा कि मास्क के इस्तेमाल व इसके निपटान के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतकर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी संक्रमित होने से बचा सकेंगे।
Email yogenderchauhan02gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा नवपथ कौशल विकास केंद्र में परियोजना के आस पास के गावों की महिलाओं को स्वावलमभी बनाने के लिए प्रति वर्ष सिलाई कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।

सफलतापूर्वक व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को एनटीपीसी फरीदाबाद के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 03.08.2021 को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। प्रतिवर्ष नवपथ से पास होने वाली छात्राओं को अपने पैरों पर खड़े होने, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के उद्देशय से उन्हे सिलाई मशीन भेंट की जाती है।

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा इस कार्यक्रम में वित्त वर्ष 2020-21 में पास हुई 30 छात्राओं को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी की सुकृति महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमति सुलोचना रवि, उपाध्यक्षा श्रीमति महुआ चट्टोपाध्याय, महा सचिव श्रीमति अरुणा श्रीवास्तवा, , श्री रजनीश कुमार खेतान, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) , nsic से श्री राम यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद ने दिनांक 03 अगस्त 2021 को अपना 25वां स्थापना दिवस (रजत जयंती) सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया। एनटीपीसी फरीदाबाद जोकि एक हरित विद्युत परियोजना है और पूर्णतः हरियाणा राज्य को समर्पित है। परियोजना के स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री चिन्नानन रवि जी ने एनटीपीसी का ध्वजारोहण कर अपने सभी साथियों एवं सहयोगियों को संबोधित किया।

मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने अपने अभिभाषण में एनटीपीसी फरीदाबाद के 25 साल लंबे स्वर्णिम सफर में अर्जित उपलब्धियों के विषय में विस्तार से बताया। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया की कोरोना महामारी के इस काल में विषम परिस्थितियों में भी एनटीपीसी फरीदाबाद निरंतर विद्युत उत्पादन कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद, 02 अगस्त। फरीदाबाद जिला के नए उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वह फरीदाबाद के 34वें उपायुक्त होंगे। उन्होंने 2011 बैच के आईएएस अधिकारी यशपाल यादव का स्थान लिया है। यशपाल यादव को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त नियुक्त किया गया है जिसका पदभार भी उन्होंने सोमवार को संभाल लिया।
नवनियुक्त उपायुक्त जितेन्द्र यादव 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व एडमिस्ट्रेटर कम ईडीयु अतिरिक्त निदेशक और गुरूग्राम एमसीएफ के कमीशनर रहे हैं। इसके अलावा मुख्य विजिलेंस अधिकारी एवं एडमिस्ट्रेटर एचएसवीपी गुरूग्राम के पद पर कार्यरत थे। उपायुक्त जितेंद्र यादव पंचकुला के एडीशनल कमीशनर एक्सरसाइज एण्ड टैक्शैशन भी रहे हैं।
Email yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लभगढ़, 1 अगस्त।
“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले। बस यही एक निशा बाकी रहेगा।” की याद को ताजा करते हुए आज रविवार को भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा के कौशल विकास, खनन एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में शहीदों की याद में राजा नाहर सिंह पार्क में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में और देश को आजाद करवाने में या देश की अन्य आजादी लड़ाई की लड़ाई में जिन महान आत्मा आत्माओं के लोगों ने शहादत दी है। उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा हमेशा सम्मरणीय और हमेशा प्रेरणा दायक रहेगी। तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यात्रा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर चौक चौक पर डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर, आर्य समाज मंदिर में, महाराजा अग्रसेन महाराज के चौक पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें शत-शत नमन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ शहीद राजा नाहर सिंह पार्क से शुरू करने से पूर्व यहां पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा का बाजार में लोगों ने गर्म जोशी से फूल, मालाएं बरसा कर ,लड्डू बांटकर तथा ढोल नगाड़ों के साथ जगह-जगह पर गर्मजोशी व हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। यह तिरंगा यात्रा निर्बाध रूप से लगभग ढाई घंटे 10 किलोमीटर लंबी दूरी तक बल्लभगढ़ के सभी बाजारों में की गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद हमारे देश की आजादी के प्रेरणा के स्रोत हैं। वे हमारे देश की आन,बान,और शान थे,है और हमेशा बने रहेंगे। देश की आजादी और देश रक्षा के लिए शहीदों ने जो योगदान दिया है। वह अतुलनीय है। देश की आन, बान और शान को बचाए रखने के लिए चाहे कारगिल युद्ध हो, या 1965 और 1971 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई हो या 1962 की भारत चीन की लड़ाई हो उसमें हमारे शहीदों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर अतुलनीय योगदान देने का काम किया है। तमाम शहीदों की याद में आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा 1 अगस्त से आगामी 15 अगस्त तक पूरे देश में शहीदों की याद में निकाली जाएगी।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज भारतवर्ष के 135 करोड़ लोग शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर तिरंगा यात्राएं निकल कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत हमेशा असमरणीय रहेगी और हमारे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की स्रोत भी रहेगी। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को देश की जनता सत् सत् नमन करती है। आज बल्लभगढ़ में लगभग 10 किलोमीटर लम्बी इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी देकर शहीदों को नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह तिरंगा यात्रा बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क से सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ,शनि मंदिर रोड होते हुए तिगांव रोड से अंबेडकर चौक पर पहुची। यहाँ से मेन बाजार ,
महाराजा अग्रसेन चौक होती हुई सीधा मिल्क प्लांट रोड से ऊंचा गांव चुंगी पहुची। इसके बाद मोहना रोड होते हुए सिटी पार्क पर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपर चंद शर्मा ,पार्षद हरप्रसाद गोड़, पार्षद दीपक यादव ,राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी,सुखबीर मलेरना ,जगत भूरा,लखन बेनीवाल, महेश गोयल ,दुर्गेश शर्मा, संजीव बैसला, संदीप बहादुरपुर ,गजेंद्र वैष्णव, कैलाश वशिष्ठ ,अजय शर्मा, प्रेम खट्टर, महावीर सैनी ,दुर्गेश शर्मा, अभिषेक देशवाल,सुमित गर्ग, बिट्टू पंजाबी,अंजू गुप्ता, नीलम चौधरी ,मुनेश नरवाल, सुष्मिता, संगीता नेगी, सुषमा यादव ,प्रेम मदान, अलका अरोड़ा, कार्तिक वशिष्ठ ,जितेंद्र शर्मा, अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोड़ा,जितेंद्र बंसल,रविन्द्र वैष्णव,पवन सैनी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर में हुई लगातार वारदातों के चलते फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बल्लबगढ़ में लूटपाट करने और दहशत फैलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की जिम्मेदारी तय करने को लेकर बात की है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि वह स्वयं एक व्यापारी है और व्यापारी का दर्द समझते हैं, परिवहन मंत्री द्वारा फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर से हुई वार्ता के बाद बल्लभगढ़ शहर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीमें गठित की गई है इस मामले में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ शहर थाना प्रभारी और थाना सदर प्रभारी को भी शहर में बढ़ती हुई वारदातों के चलते बदल दिया गया है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि इसी तरीके से शहर में अपराधी वारदात करेंगे तो इसके लिए थाने के इंचार्ज स्वयं जिम्मेदार होंगे परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि शहर वासियों की सुरक्षा व्यापारियों की सुरक्षा करना हरियाणा सरकार और उनका बल्लबगढ़ से विधायक होने के नाते कर्तव्य बनता है इसलिए पुलिस को अपने अपने एरिया में गस्त बढ़ानी होगी यही नहीं पार्को और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्व यहां इकट्ठा ना हो सके और शहर वासियों और व्यापारियों के दिल से बदमाशों का खौफ निकालना होगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिलाया कि बल्लभगढ़ शहर में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है उनकी जगह नीमका जेल होगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही बल्लभगढ़ शहर के अलग-अलग जगहों पर वारदात करने वाले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन्हें सजा दिलवाई जाएगी।
Email yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद के नवपथ-कौशल विकास केंद्र में दिनांक 26.07.2021 को नये सत्र का आरंभ किया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद के नवपथ-कौशल विकास केंद्र में प्रति वर्ष आस-पास के गांवों की लगभग 300 युवतियों एवं महिलाओं को कम्प्युटर, ब्युटिशीयन एवं फेशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाता। इस वर्ष भी ये तीनों प्रशिक्षण कोर्स एनएसआईसी फरीदाबाद के सहयोग से चलाये जाएंगे।

इस कार्यक्रम में एनटीपीसी फरीदाबाद से असीम जैन, महाप्रबंधक (एसएससी-फरीदाबाद), एस.के. चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (ओ एंड एम), शक्ति दुआ, अपर महाप्रबंधक (सी एंड एम), रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं श्रीमती प्राची छाबड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) और एनएसआईसी-फरीदाबाद से उमेश दीक्षित (महाप्रबंधक), रामकुमार यादव (उप महाप्रबंधक), मनीष दुवे एवं श्रीमती रेनू दहिया उपस्थित थे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लभगढ़,24 जुलाई।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति और नीति समाज को दिशा देने वाले लोगों का सम्मान करना है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की रीति और नीति के तहत आज शनिवार को बल्लभगढ़/ फरीदाबाद में मै सरकार के कैबिनेट मंत्री होने के नाते सरकार की तरफ से प्रतिष्ठित लोगों को उनके घरों पर पहुंच कर उन्हें गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित करना मेरा कर्तव्य बनता है उसी के तहत आज यह कार्य किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को शिक्षा और दीक्षा व साहित्य के क्षेत्र में, प्रवचन के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो ऐसे महानुभाव लोग समाज के प्रेरणा के स्रोत हैं उनका सम्मान किया गया है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नई पीढ़ी से आव्हान् करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा समाज के ऐसे प्रेरणा के स्रोत रहे लोगों का आदर करेगें तो वे निश्चित तौर पर सफलता के मुकाम पर पहुंचेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत ऐसे संस्कारवान बच्चों को उनके मुकाम पर पहुंचने से नहीं रोक सकती।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा की भाजपा सरकार की रीति और नीति कार्यक्रम के तहत साहित्यकारों लेखकों ऋषि-मुनियों पहलवानों तथा अन्य समाज के प्रेरणा स्रोत के लोगों को घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रहे थे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस शुभ अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारत देश ऋषि, मुनियों की धरती है ,थी और हमेशा बनी रहेगी। आज ऋषि मुनियों और महर्षियों के योग की बदौलत से भारत देश को पूरा विश्व योग गुरू मान रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में ऋषि, मुनियों, साहित्यिकारों,पहलवानों सहित देश हित में बेहतर कार्य करने अन्य लोगों को उनके घरों पर जाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। यही नही आज योग्यता के आधार पर देश प्रदेश में नोकरी और खेलों में पारदर्शिता अपनाई जा रही है। जिसकी वजह से अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को बल्लभगढ़ में रघुवीर कालोनी में सुबह 8:30 बजे भैया जी महाराज जी के पास जाकर उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। इसके उपरांत बल्लबगढ़ में ही सुबह 9:00 बजें सेक्टर- 3 में साहित्यकार वेदप्रकाश के घर पहुंचे उन्हें भी सरकार की तरफ सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सेक्टर-7 में सुबह 9:30 बजे साहित्यकार बलदेव राज के घर पहुंचे और उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुबह 10:00 बजे इसी प्रकार हिन्द केसरी नेत्रपाल सिंह (दयालपुर वाले) के घर शास्त्री कालोनी सेक्टर -19 में पहुंच कर उन्हें भी सरकार की तरफ से सम्मानित किया।
इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरनेशनल रेसलिंग अकेडमी सेक्टर- 88 के संचालक व हरियाणा पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक और भीम अवार्डी एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान जगरूप सिंह राठी के घर पहुंच कर उन्हें गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर बधाई तथा शुभकामनाएं देकर सरकार की तरफ से सम्मानित किया।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर आज सबसे पहले बल्लबगढ़ शहर के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भैया जी महाराज का उनके आश्रम पहुँच कर उन्हें सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने साहित्यकार वेदप्रकाश जी द्वारा लिखित किताबो और उन्हें सरकार से मिले सम्मान पत्र को ध्यान पूर्वक देखते हुए उन्हें गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Email yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को फ़र्निचर भेंट किया।
करोना महामारी के दूसरे लहर के संक्रमण में एनटीपीसी फरीदाबाद सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आज दिनांक 23.07.2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में, मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बैठने के लिए 3 कुर्सियों के 22 सेट भेंट किये। इन कुर्सियों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में आने से 66 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा हो गई है।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी फरीदाबाद से श्री रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री आदित्य गौड़ वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडएस), श्रीमती प्राची छाबड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं ई-वाईस (ऊर्जा शक्ति) की माहसचिव श्रीमती रुचि शर्मा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर अजय गोयल एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
Email yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को फ़र्निचर भेंट किया।
करोना महामारी के दूसरे लहर के संक्रमण में एनटीपीसी फरीदाबाद सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आज दिनांक 23.07.2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में, मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बैठने के लिए 3 कुर्सियों के 22 सेट भेंट किये। इन कुर्सियों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में आने से 66 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा हो गई है।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी फरीदाबाद से रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), आदित्य गौड़ वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडएस), श्रीमती प्राची छाबड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं ई-वाईस (ऊर्जा शक्ति) की माहसचिव श्रीमती रुचि शर्मा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर अजय गोयल एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लभगढ़/22 जुलाई: एसडीएम अपराजिता ने आज वीरवार को एसडीओ पीडब्ल्यूडी बी एण्ड आर जसमेर सिह व जेई राजकुमार के साथ बल्लबगढ़ में निर्माणाधीन नये लघु-सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया।
जिसमें काफी कमियां पाई गई। एसडीएम ने कमियों के बारे में एसडीओ जसमेर को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अपराजिता ने लघु सचिवालय बारे एसडीओ जसमेर सिहं व जेई राजुकमार, से अन्य सुविधाओं के बारे में प्लान भी देखा।

एसडीएम ने बताया कि ई-दिशा केन्द्र कमरा बहुत छोटा था। जिसको बडा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ-2 यह भी कहा गया कि जो प्रथम तल पर रिकार्ड रुम बनाया गया है उसको ग्राऊंड फ्लोर पर बनाया जाये और बैठक कक्ष को प्रथम तल पर बनाया जायें।
एसडीएम अपराजिता ने कहा कि लघु सचिवालय में रेम्पो को लंबा किया जाये। जिससे कि आम जन, बुर्जुगो व दिव्यांगजनों को चढ़ने व उतरने में कठिनाई ना हो। इसके बादए एसडीएम ने पुलिस उपायुक्त, बल्लबगढ़ व तहसीलदार, बल्लभगढ़ के कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम बल्लबगढ़ ने एसडीओ को यह भी निर्देश दिया कि पब्लिक बाथरूम अलग से बनाया जाये। पब्लिक पार्किंग स्टेण्ड व कैन्टीन अलग से बनाते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए बाथरूम व पार्किंग की व्यवस्था अलग से की जाये। एसडीएम ने एसडीओ को याद दिलाया कि पिछली मिटिंग में लघु सचिवालय का नया प्लान बनाने के लिए बोला था। परन्तु यह प्लान अभी तक कार्यकारी अभियंता द्वारा अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है तथा एसडीओ को निर्देश दिये कि लघु सचिवालय का नया प्लान तैयार करके मेरे सम्मुख प्रस्तुत करें।
एसडीओ जसमेर सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से बल्लबगढ़ लघुसचिवालय का कार्य बन्द करना पडा। क्योकि बल्लबगढ़ सचिवालय को बनाने के लिए लेबर उपलब्ध नहीं थी। अब उन्होंने आश्वासन दिया है कि बल्लबगढ़ लघु सचिवालय का कार्य अगले लगभग 4 से 5 महीने में पूरा कर दिया जायेगा।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514

HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता आईएएस एवं हरियाणाके परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने परिवहन मंत्री के दिशा निर्देशों पर बल्लभगढ़ में बनाए जा रहे महिला कॉलेज सेक्टर 2 एवं लघु सचिवालय के अलावा सेक्टर 3 में बनाए जा रहे दाना पानी पार्क की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट ली ।
इस मौके पर निर्माणाधीन लघु सचिवालय के निरीक्षण के दौरान बल्लभगढ़ की एसडीएम आईएएस अधिकारी अपराजिता भी मौजूद रही और उन्होंने इमारत में बनाए जाने वाले अधिकारियों के कमरों का निरीक्षण किया।
एसडीएम अपराजिता ने लघु सचिवालय की समस्त जानकारी लेने के बाद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ जसमेर सिंह को उचित दिशा निर्देश दिए।

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने बताया कि लघु सचिवालय का कार्य तेजी से चल रहा है जो कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से एक ही छत के नीचे तमाम अधिकारी बैठेंगे जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के लिए सैकड़ों विकास कार्य कराए हैं

इसके अलावा महिला कॉलेज सेक्टर 2 का भी निरक्षण किया और चल रहे कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि कॉलेज का कार्य चला हुआ है और लगभग 3 महीने में पूरा हो जाएगा। यही नहीं दाना पानी पार्क सेक्टर 3 में भी कार्य चला हुआ है जिसे एक बेहतर सुंदर पार्क बनाया जाएगा।भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा के साथ पारस जैन और परिवहन मंत्री के पीआरओ जोगेंद्र रावत मौजूद रहे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान
बल्लबगढ। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में बरसात के पानी पानी की निकासी को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया।

यही नहीं नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे शहर में बरसात के पानी और सीवर के पानी को जमा न होने दें। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी मेन बाजार अंबेडकर चौक पर होने वाले जलभराव को दूर कर दिया गया है वहीं भविष्य में यहाँ पानी ना भरे उसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ की साबुन कॉलोनी ,पंजाबी मोहल्ला, तकिया कॉलोनी के पानी की निकासी के लिए पंजाबी धर्मशाला के सामने आ रही रुकावट को दूर कर गलियों में जमा होने वाले पानी को निकाल दिया गया है ।

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा की सफाई के लिए अपने निजी कोष से जेसीबी मशीने शहर में नालियों की सफाई के लिए लगा रखी है, जो लगातार जाम नालियों को खोलने का कार्य कर रही है और यह कार्य लगभग करीब 2 दिन में पूरा हो जाएगा । नालियों की सफाई होने से शहर में जलभराव की स्थिति नहीं रहेगी क्योंकि बल्लभगढ़ के बड़े और लाइफ लाइन कहे जाने वाले मोहना रोड नाले को भी चालू करा दिया है। इसके अलावा सफाई निरीक्षक और सफाई करने वाले ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए हैं कि गुप्ता होटल के साथ निकल रहे छोटे नाले को भी साफ करें ताकि मैंन बाजार अग्रसेन चौक और भाटिया नर्सिग होम की तरफ से आने वाली नालियों का गंदा पानी बड़े नाले में आसानी से चला जाये । उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बल्लबगढ़ में जमकर विकास कार्य चल रहे हैं और लगभग कार्य पूरे भी हो चुके हैं। इस मौके पर पारस जैन, योगेश शर्मा, परिवहन मंत्री के पीआरओ जोगेंद्र रावत, नगर निगम के सफाई निरीक्षक बृजमोहन शर्मा व योगेश मंगला मौजूद रहे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी ने आज दिनांक 10 जुलाई 2021 शनिवार को फरीदाबाद के चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ में स्थित शिव मंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता पण्डित टिपरचंद शर्मा जी मुख्य अतिथि व श्री प्रेम प्रकाश शास्त्री जी विशिष्ट अतिथि रहे। संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन के लिए रक्त की पूर्ति में सहयोग करना है। कोविड महामारी के लॉक डाउन में रक्त की बहुत बड़ी कमी आई हुई है जिससे इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद द्वारा थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन के लिए रक्त जुटाने की एक छोटी सी कोशिश की गई है।

इस आयोजन में संस्थापक एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी व मनोज बंसल जी द्वारा पूरा सहयोग किया गया है। आयोजन में शामिल सदस्य जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी जी, रेखा भटनागर जी, सुनीता गुप्ता जी, मीना भाटी जी, रेनू शर्मा जी, प्रतिमा सिंह जी, सुष्मिता भौमिक जी आदि सदस्य शामिल थे।
Email: yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
करोना महामारी के दूसरे लहर के संक्रमण में एनटीपीसी फरीदाबाद सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आज दिनांक 07.07.2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में कोरोना केयर यूनिट के लिए, मरीजों को बेहतर सुविधा देने हेतु फ़र्निचर भेंट किया। । पूरे देश में डॉक्टर, नर्स इत्यादि फ्रंटलाईन वर्करों ने इस महामारी से निपटने में अद्भुत कार्य किया है। इस विषम परिस्थिति में एनटीपीसी हमेशा देश एवं समाज के प्रति सदैव कदम से कदम मिलाकर कार्य करती है।
अपने इन्हीं सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को बेड साइड टेबल, स्ट्रेचर एवं डस्टबिन भेंट किया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी फरीदाबाद से रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं श्रीमती प्राची छाबड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर अजय गोयल एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
Email: yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद, 5 जुलाई। भारत विकास परिषद फरीदाबाद इकाई के सौजन्य से एक ‘रक्त दान शिविर’ का आयोजन जगन्नाथ मन्दिर सैक्टर 15 ए के प्रांगण में किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त यशपाल रीबन काट कर शुभारम्भ किया। संस्था की ओर से मुख्यअतिथि का पुष्प गुच्छभेंट कर स्वागत किया गया। शिविर में भाग ले रहे सभी रक्त दाताओं के पास जा कर मुख्य अतिथि ने बधाई दी और हौसला अफ़जाई की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त यशपाल ने कहा कि रक्तदान जीवन में सबसे बड़ा दान होता है। ऐसे में हम सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जिला में लगाए गए शिविरों की चर्चा करते हुए रक्त दान को बढावा देने और अधिक शिविर लगाने की प्रेरणा दी। शिविर में बेहतरीन व्यव्स्था की सराहना करते हुए संस्था का धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित सभी चिकित्सकों व अन्य मेडिकल स्टाफ के योगदान की भी प्रशन्सा की। शिविर में विशेष अतिथि के तौर पर देवेन्द्र सिंह सुरजेवाला पूर्व सयुंक्त निदेशक विकास विभाग ने रक्त दान को जीवन दान बताया और रक्त के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि रक्त ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी कारखाने या मिल में नहीं हो सकता । ये केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है।शिविर में 67 रक्त दाताओं की रजिस्ट्रेशन दर्ज की गई जिसमें 51 इकाई रक्त इकाई इकट्ठा हुआ जो तत्काल ब्लड बैंक में भिजवाने की व्यवस्था की गई ।
अन्त में संस्था की ओर से अतिथिगण का धन्यवाद किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
Email:yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बताया इस वेबीनार को करने के पीछे का उद्देश्य सभी जिला सदस्यों का आपसी परिचय एवं सौहार्दरता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थापिका एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा अंबिका जी शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन पर सभी मंच सदस्यों को अवगत किया। तत्पश्चात गत माह में होने वाले कार्यक्रमों पर प्रियंका कंडा में विशेष टिप्पणी एवं अवलोकन दिया इसके पश्चात सभी सदस्यों का संक्षिप्त परिचय एवं उनके कार्यों की रूचि मंच पर बताई गई। एडवोकेट नीता जैन ने जहां मंच पर सभी महिलाओं को प्रोत्साहन देते हुए हैं आगे बढ़ते हुए हर कार्यक्रम में भाग लेने को कहा वहीं एडवोकेट अदिति मोड़ ने ह्यूमन राइट सेल पर विशेष वेबीनार रखने की प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में नए सदस्यों का सम्मान,अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में गौरी माथुर ने अपने अपने मीडिया प्रस्तुति पर विस्तार से बताया lमूमल जोशी ने अपनी न्यूरोलॉजी पर चर्चा करी। वही ज्योति तिवारी जी ने मेडिकल लाइन की अपनी बातें रखी। तोशी सुखवाल जी ने मंच को आभार व्यक्त किया एवं अपने मन में छिपी समाज सेवा को इस मंच के द्वारा विस्तार रूप देने की मंशा जताई। कुसुम पंड्या ने अपने अध्यापिका विस्तार पर चर्चा करी। जयपुर की जिला अध्यक्ष अनु परनामी शर्मा जी ने उदयपुर टीम के साथ और नए प्रोजेक्ट करने का प्रस्ताव रखा।
प्रेम पालीवाल एवं भारती सेन ने अपने ब्यूटी एक्सपर्ट की हुनर सभी के समक्ष बात रखी ।कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तावना आईटी सेल की सोनिका गुप्ता द्वारा की गई।
Email:yogenderchauhan 02@gmail.com
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सी एस आर) के अंतर्गत दिनांक 02.07.2021 को परियोजना के आस पास के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की। शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। एनटीपीसी की पॉलिसी के तहत सभी वर्गों (सामान्य, एस सी /एस टी, लड़कियां और दिव्यांग) के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा सभी मेधावी छात्रों को रु 3000/- की छात्रवृत्ति भेंट की गयी।

इस मौके पर एनटीपीसी फरीदाबाद परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक, चिन्नानन रवि, उप महप्रबंधक (मानव संसाधन), रजनीश कुमार खेतान एवं अन्य अधिकारीगणों के साथ साथ मेधावी छात्रों के अभिभावक, प्रिन्सिपल एवं अध्यापकगण भी शामिल हुए। मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें इसी तरह आगे भी परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। मेधावी छत्रों केअभिभावक, प्रिन्सिपल एवं अध्यापकगणों ने एनटीपीसी फरीदाबाद का धन्यवाद किया।
Email: yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
नई दिल्ली, 29 जून, 2021- एनटीपीसी लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के साथ साझेदारी में देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। एएआई के साथ एनटीपीसी की इस साझेदारी का उद्देश्य तीरंदाजी में छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। इस तरह देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए एक प्लेटफाॅर्म हासिल होता है।
खेल दुनिया में भारत के नाम को रोशन करने की दिशा में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता) श्री आर. के. सिंह ने हमेशा खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है जिससे विश्व पटल पर राष्ट्र ध्वजा सदैव ऊँची लहराए।

एनटीपीसी लिमिटेड ने भारतीय तीरंदाजी टीम और खिलाड़ियों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमलिका बारी, अतनु दास और अभिषेक वर्मा को पेरिस (फ्रांस) में वल्र्ड कप स्टेज -3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। साथ ही, तीरंदाज तरुणदीप राय, अतनु दास, प्रवीण जाधव और दीपिका कुमारी को भी एनटीपीसी ने बधाई दी है, जिन्होंने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
टीम ने इससे पहले ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप, स्टेज -1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हासिल किए थे।विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले दो साल से भारतीय तीरंदाजों की उपलब्धि में इजाफा हो रहा है।एनटीपीसी ने फेडरेशन (एएआई) के साथ साझेदारी में बेहतर और निरंतर प्रशिक्षण, सलाह आदि के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके तीरंदाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में काम करने का निरंतर प्रयास किया है।
इस आधिकारिक समझौते में राष्ट्रीय रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (एनआरएटी) और नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (एनएसी) भी शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न आयु समूहों की भारतीय तीरंदाजी टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और मैच अभ्यास के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए भी भेजा जाता है।
भारत की विकास गाथा में सक्रिय योगदान निभाते हुए, एनटीपीसी एक दीर्घकालिक ऊर्जा कंपनी बनने की दिशा में लगातार काम कर रही है। भारत के विकास में सहायता देने के अलावा, एनटीपीसी बड़े पैमाने पर अपने समुदायों और समाज के समग्र विकास के लिए समर्थन करने की दिशा में भी निरंतर कोशिश करता रहा है। एनटीपीसी ने भारत में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और वर्ष 2018 से भारतीय तीरंदाजी संघ को समर्थन देने की दिशा में उठाया गया कदम लंबे समय से चली आ रही इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Email: yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
कोविड संक्रमण में फरीदाबाद में सबसे ज्यादा सकारात्मक भूमिका निभाने वाली एसडीएम अपराजिता के काम से लोग इतने खुश है कि सभी उनका दिल से धन्यवाद कर रहे है।आपको बता दे कि कोरोना काल जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा बल्लभगढ़ एसडीएम अपराजिता वरुण को ऑक्सीजन व रेमिडसीवीर इंजेक्शन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था क्योंकि उस समय ऑक्सीजन की आपूर्ति में बड़ी दिक्कते आ रही थी ऐसे ही रेडिमसीवीर इंजेक्शनों के हालात थे।जरूरतमंद लोगों को इंजेक्शन मार्किट के दामों से कई गुणा दाम अदा करके इंजेक्शन लेने पड़ते थे।जैसे मैडम अपराजिता के संज्ञान में यह बात आई उन्होंने तुरंत सभी अस्प्तालो को आदेश जारी करते हुए कहा कि रेडिमसीवीर इंजेक्शन का दुरुपयोग रोके और जरूरतमंद लोगों को डॉक्टर ही इंजेक्शन उपलब्ध करवाए।इसके लिए आईएएस अपराजिता द्वारा सुव्यवस्थित नीति बनाई गई जिसके अंतर्गत डॉक्टर एक फार्म भरकर एसडीएम अपराजिता को भेजते थे और मैडम व उनकी टीम निर्णय लेती थी कि मरीज को इंजेक्शन की आवश्यकता है या नही।अगर है तो तुरंत इंजेक्शन दे दिए जाते थे।परिणामस्वरूप फरीदाबाद में इंजेक्शनों की कालाबाजारी पर रोक लगी।पलवल से गर्ग ट्यूब स्टोर के मालिक नवीन गर्ग ने बताया कि वो एसडीएम मैडम की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हुए जिसके चलते उन्होंने एक वाटरकूलर एसडीएम ऑफिस को भेंट किया।नवीन गर्ग ने बताया कि आगे भी वो सामजिक कार्यो के लिए अपनी अमूल्य निधि देते रहेंगें।
Email:yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद :हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारे आदर्श चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई हम सबके लिए खुशी का पल है यह बात जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने कही। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा है कि उनकी रिहाई हम सबके लिए राहत एवं खुशीयों से भरी है। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने उम्र के इस पड़ाव में भी कांग्रेसी षड्यंत्र से मिली जेल रूपी चुनौती का दृढ़ता से सामना किया और उनका वैचारिक संघर्ष जेल से भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे में आज उन्हें जेल से रिहाई मिली है जो कि हमारे जजपा के सभी कार्यकर्ता और किसान, कमेरे वर्ग की विचारधारा से जुड़े लोगों के लिए खुशी का पल है। धनखड़ ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी हमारे आदर्श हैं और उनका संघर्ष हम सभी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि हम लोग चौ. ओमप्रकाश चौटाला जी की उंगली पकड़कर राजनीति में आए और उनकी सीख व आशीर्वाद की बदौलत ही राजनीति में खड़े हो पाए।
जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला जी व डा. अजय सिंह चौटाला जी के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा रचा गया षड्यंत्र किसान-कमेरे वर्ग की विचारधारा पर दूषित मानसिकता का प्रहार था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विशेषकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा यह षड्यंत्र सत्ता में बने रहने के उद्देश्य से रचा गया था, जिसे पूरा हरियाणा जानता है। धनखड़ ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला व डॉ. अजय सिंह चौटाला के जेल जाने के बाद प्रदेश की जनता ने इसका हिसाब कांग्रेस से हर चुनाव में लिया। दिग्विजय ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला व डॉ. अजय सिंह चौटाला के खिलाफ रचे गए षड्यंत्र के बाद कांग्रेस व मुख्य साजिशकर्ता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला व करण सिंह दलाल को अपने गढ़ में भी हार का सामना करना पड़ा तथा भविष्य में कांग्रेस कभी भी सत्ता में नही आएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में द्वेष भावना के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
HARYANA KI AAWAJ

रिर्पोट: योगेंद्र चौहान
हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राम जुनेजा की अध्यक्षता में बल्लभगढ़ मार्केट प्रधान प्रेम खट्टर के दफ्तर पर मीटिंग हुई जिसमें सर्व सहमति से सभी प्रधान एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने एक सुर में संडे रविवार को बाजार खोलने की मांग करी, जिस प्रकार फरीदाबाद में कोविड-19 के केस खत्म से हो रहे हैं या न्यूनतम स्तर पर हैं और सभी मॉल्स खुल रहे हैं उसी प्रकार बाजार भी खुलने चाहिए बाजार वाले व्यापारी के ही साथ भेदभाव क्यों इस आवाज को सभी प्रतिनिधियों ने बुलंद किया।
फरीदाबाद को छोड़कर रोहतक गुरुग्राम एवं समस्त हरियाणा के बाजार जब खुले थे तो रविवार के दिन फरीदाबाद के बाजार को क्यों बंद किया गया।
इस सिलसिले में अब व्यापारी नेता माननीय डीसी साहब केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार माननीय मनोहर लाल खट्टर जी से मिलकर अपनी यह मांग रखेंगे और यह सुनिश्चित करवाएंगे कि आने वाले रविवार के दिन बाजार खुले रहें।
इस मीटिंग में विभिन्न बाजारों के प्रधानों ने भाग लिया। नीरज मिगलानी (प्रदेश सचिव) प्रेम खट्टर (प्रधान बल्लभगढ़) वास देव अरोड़ा (प्रधान 7/10 मार्केट) देवेंद्र रातरा (प्रधान तिकोना ऑटो मार्केट) सागर दुआ (प्रधान बाटा चौक) बलजीत सिंह अरोड़ा (प्रधान 5 नंबर मार्केट) हरी किशन वर्मा (प्रधान 2 नंबर मार्केट) रवि डूडेजा (उप प्रधान मेन मार्केट ओल्ड फरीदाबाद) राजकुमार गर्ग (सचिव मेन मार्केट ओल्ड फरीदाबाद) नवल आर्य (जनरल सेक्रेटरी जिला फरीदाबाद) बोधराज मक्कड( प्रधान ओल्ड फरीदाबाद) हुकम चंद (बल्लभगढ़) मौजूद थे।
Email:yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लबगढ/17/06/2021
श्याम कॉलोनी के बरखा धाम मंदिर बल्लभगढ़ में कोरोना वैक्सीन के कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा ने पहुँच कर वैक्सीन कैम्प का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां कोरोना टीका लगवाने से पहले कोरोना बीमारी की रैपिड जांच भी की गई। इस कैम्प का आयोजन ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य संजीव बैंसला द्वारा किया गया । कैंट के मौके पर बल्लबगढ़ अस्पताल के सीनियर डॉक्टर टी सी गिड़वाल,डॉक्टर योगेंद्र सिंह, संजीव बैंसला, सुमित गर्ग, संजय शर्मा, प्रेम मदान, परिवहन मंन्त्री के पर्सनल सेकेट्री बृजमोहन शर्मा, अशोक शर्मा सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Email: yogenderchauhan 02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने आज दिनांक 06-06-2021 रविवार को डॉ ललिता भारद्वाज जी के संयोजन में सुभाष कॉलोनी, बल्लबगढ़ में चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई का कोर्स पूरा कर चुकी छात्राओं को प्रशिक्षण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। छात्राओं ने उपहार स्वरूप सेंटर में बनाये गए कॉटन के मास्क संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा को दिए लेकिन अम्बिका शर्मा ने कोविड महामारी को ध्यान रखते हुए वही मास्क छात्राओं में बांट दिए। इस आयोजन में ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी व फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी जी भी उपस्थित रहे। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि वे महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही हैं। एडवोकेट महेन्द्र वशिष्ट जी ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। नीलम चौधरी जी ने छात्राओं की व सिलाई प्रशिक्षक सरिता शर्मा जी की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह लगन और मेहनत से कार्य करें।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी से मांग की है कि सनफ्लेग अस्पताल को निजी हाथों में देने के बजाय सरकार इसे अपने अधीन लेकर सरकारी अस्पताल के रूप में विकसित करे क़्योंकि यहां पर पहले से इमारत खड़ी है तथा सरकार को सिर्फ संसाधन जुटाने हैं ताकि गरीब लोगों को समूचे उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। जजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी को पत्र लिखकर इस आशय की मांग की है। धनखड़ ने कहा कि फरीदाबाद आबादी के हिसाब से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है तथा यहां पर सरकारी अस्पताल के नाम पर सिर्फ बादशाह खान अस्पताल है जहां पर मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण इलाज करवाने में गरीबों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांव में रहने वाले, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले तथा कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए आसपास सरकारी अस्पताल की ऐसी कोई सरकारी उत्तम व्यवस्था भी नहीं है। यदि हरियाणा सरकार सनफ्लैग अस्पताल को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर वहां सरकार अस्पताल बना देती है तो इससे उन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले लाखों गरीब तबके के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। वर्तमान में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी सरकारी अस्पताल नही है तथा इस क्षेत्र में निजी अस्पतालों की भरमार हैं। निजी अस्पतालों में महंगी चिकित्सा होने की वजह से गरीब वर्ग के लोगों को इलाज करवाने में काफी परेशानी होती है। जजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने उम्मीद जताई कि उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी हरियाणा सरकार की नीति में इस बाबत उचित कदम उठाएंगे तथा फरीदाबाद व तिगांव विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट योगेंद्र चौहान:
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
बल्लभगढ़ दिनांक 20-05-2021 बृहस्पतिवार को केसरिया भारत व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी द्वारा सेक्टर चार, बल्लभगढ़, फरीदाबाद की झुग्गियों में इम्युनिटी बूस्टर बांटे गए। अम्बिका शर्मा ने कहा कि ये इम्युनिटी बूस्टर इन गरीब व जरूरतमंद लोगों में इसलिए बांटे गए क्योंकि कोविड के लॉक डाउन में लोगो को जहाँ दो वक्त की रोटी नसीब नही होती वहाँ ये ताकत की जरूरी दवाई नही खरीद पाएंगे। भीड़ में जाकर रोज मजदूरी करने वाले, रेड़ी लगाने वाले लोगो को बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए इन्हें ज्यादा रोग प्रतिरोधक ताकत की जरूरत रहती है। अम्बिका शर्मा ने बल्लबगढ़ निवासी समाज सेवी मनोज बंसल जी का इम्युनिटी बूस्टर देने के लिए बहुत धन्यवाद किया है।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514

HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान :
करोना महामारी के दूसरे लहर का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इस बार गाँव भी इससे अछूता नहीं रहा है। दूसरे लहर का संक्रमण गाँव में भी बहुत तेजी से बढ़ा है और लोगों को अपनी चपेट में लिया है। एनटीपीसी फरीदाबाद अपने मूल कार्य (विद्युत उत्पादन) के साथ साथ समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह भी करती है। इस विषम परिस्थिति में एनटीपीसी हमेशा देश एवं समाज के प्रति सदैव कदम से कदम मिलाकर कार्य करती है।अपने इन्हीं सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए एनटीपीसी फरीदाबाद ने करोना वायरस के दूसरे लहर के प्रसार को फैलने से रोकने हेतु नैगम सामाजिक दायित्व (सी एस आर) के अंतर्गत एनटीपीसी सी आई एस एफ फायर विंग के सहयोग से परियोजना के आस पास के तीन गाँवों नीमका, तिगांव एवं अधानापट्टी में दिनाक 18.05.2021 को सेनीटाइज़ किया गया।
इन तीनों गांवों को केमिकल स्प्रे द्वारा पूर्णत: सेनीटाइज़ किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य गाँव मिर्ज़ापुर, जाजरू, नवादा, मुजेड़ी एवं सिहि को को भी सेनीटाइज़ किया जाना प्रस्तावित है। मौसम के खराब होने के कारण इस अभियान को रोका गया है। मौसम के ठीक होते ही परियोजना के आस पास के बचे हुए गांवों को सेनीटाइज़ किया जाएगा
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514

HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
एसडीएम बल्लबगढ़ कम इंसीडेंट कमाण्डर अपराजिता ने बल्लभगढ़ क्षेत्र के सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए कि वे अब हर रोज प्रातः 9:00 बजे लोकल एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी।
एसडीएम अपराजिता ने गुरुवार को सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन कोविड-19 के पोजिटिव संक्रांति लोगों से फोन पर बातचीत करके उनकी पूरी जानकारी उपलब्ध अवश्य करवाएं। वह संक्रमण के दौरान वह किन किन लोगों से मिला जैसे सब्जी वाला, काम वाला/कामवाली, दूध वाला, दोस्तों अन्य रिश्तेदार से मिलने सहित पूरा रिकॉर्ड लेना फोन पर बातचीत करके लेना सुनिश्चित करेंगे। जो सैक्टर आफिसर अपने एरिया में पूरी जानकारी नहीं रखेगा। उसके खिलाफ सरकार द्वारा जारी हिदायितों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लोकल एरिया जो भी कोविड-19 के पॉजिटिव संक्रमित पाए जाते हैं। उनका पूरा रिकॉर्ड चेक करेंगे। संक्रमित व्यक्ति संक्रमण के दौरान किन किन लोगों से मिला इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करावा कर सरल केंद्र में देना सुनिश्चित करेंगे।
एसडीएम अपराजिता ने कहा कि कोविड-19 के पोजिटिव संक्रमित लोगों की जानकारी सरल के माध्यम से संबंधित एरिया के चिकित्सा विभाग एसएमओ के पास जाएगी। संबंधित एरिया के एसएमओ कोराना संक्रमित लोगों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दवाइयां देना सुनिश्चित करेंगे।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514

HARYANA KI AAWAJ
रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान :
कोरोना काल में लोग घरों में ही सुरक्षित रहे और अपना ओर अपने परिवार को इस महामारी से बचाये क्योकि बचाव ही इस महामारी से बचने का उपाय है और इस कार्य के लिए फरीदाबाद पुलिस लोगो से बार बार अपील भी कर रही है और कही कही सख्ती से भी पेश आ रही है आपको बता दे कि सुरक्षित हरियाणा के नाम से 10 मई से 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है, इसी के साथ लॉकडाउन का शक्ति से पालन कराया जा रहा है। इसके लिए पुलिस भी अब शहर के हर चौराहे पर मुस्तैद है, बल्लभगढ़ अग्रसेन चौकी इंचार्ज विनोद गौतम भी अपनी टीम के साथ लोगों को समझाते हुए और कही कहि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते नजर आ रहे है और वो पुर जोर कोशिश कर रहे है कि लोकडाउन का से सही तरीके से पालना हो, इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे है। विनोद गौतम का कहना है कि सड़कों पर बेवजह घूमने ना निकले घर से बेवजह बाहर ना निकले, जब बहुत ही जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले।हमेशा घर से बाहर निकलते हुए मास्क जरूर लगाएं और जब किराना दूध दही मेडिकल स्टोर या डॉक्टर के यहां जाए तो उचित दूरी बनाकर रखे जब हमारे संवादाता ने बल्लबगढ़ के मेन बाजार का मुआयना किया तो पाया कि हर गली हर चोराहे पर उन्होंने नाका लगाया हुआ है और पुलिस कर्मचारी कड़ी धूप में भी वहाँ पहरा दे रहे है जिससे लोग अपने घरों से ना निकले और बाजार में बिना वजह भीड़ ना हो। बाजार में आ रहे ग्राहकों से भी विनोद गौतम ओर उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पूछताछ करते नज़र आये की जा रही है कि कही वो राशन या दवाई लेने की आड़ में घूमने तो नही निकले जब विनोद गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से अगर बचना है तो लोगों को खुद ही बचाव करना होगा,जैसे समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें और अगर कहीं बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क जरूर लगाकर निकले, इन सभी में अगर कहीं भी कोई कमी आई तो यह बीमारी उसे लग जाएगी। इसीलिए अपना बचाव खुद करें और दूसरों को भी बचाएं।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद 27 मार्च 2021: मानव रचना कैंपस में 14वें मानव रचना कॉरपोरेट किक्रेट चैलेंज का आखिरी मैच में मानव रचना (MREI) ने एशियन अस्पताल से जीता। एमआरईआई (MREI) और एशियन अस्पताल के बीच फाइनल मैच में डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई(MREI), डॉ. अमिल भल्ला, उपाध्यक्ष, एमआरईआई(MREI), डॉ. एम.एम कथूरिया, ट्रस्टी, मानव रचना, और मानव रचना के डीन और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
मानव रचना के ओपी भल्ला फाउंनडेशन ने विजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि समेत चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया। मानव रचना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए चुना और टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। एशियन अस्पताल की टीम 20 ओवर में 238 रन ही बना सकी। मानव रचना से निखिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित हुए जिन्हें मानव रचना ओपी भल्ला फाउंनडेशन की तरफ से 21 हजार रूपये से सम्मानित किया गया वहीं मानव रचना के सचिन को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सम्मानित किया गया, एशियन अस्पताल के नीरज टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने, मानव रचना के निखिल दिवाकर को टूर्नामेंट की सवश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, ‘रर्नर अप’ की ट्राफी एशियन अस्पताल को मिली ।
एमआरईआई(MREI) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि यह खेल कॉरपोरेट जगत से जुड़ने का सुनहरा मौका देता है और खिलाड़ियों में उत्साह और बंधन पैदा करते है। कॉरपोरेट किक्रेट चैलेज 2021 मानव रचना के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की याद में शुरू किया गया था। जिसमें इस साल किक्रेट कॉरपोरेट चैलेंज में 25 कॉरपोरेट टीम (दिल्ली और एनसीआर) से शामिल हुई जिसमें मारुति सुजुकी (गुरुग्राम), हीरो मोटोकॉर्प(गुरुग्राम), जेसीबी (फरीदाबाद), एस्कॉटर्स कंस्ट्रक्शन (फरीदाबाद), आकाश दर्शन(दिल्ली), एसीई(फरीदाबाद), होंडा कार्स(ग्रेटर नोएडा), आजतक(दिल्ली), एशियन अस्पताल(फरीदाबाद), सर्वोदय अस्पताल(फरीदाबाद), एनएचपीसी(फरीदाबाद), होंडा मोटरसाइकिल (गुरुग्राम), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण(दिल्ली), IIFL-वेल्थ(दिल्ली), एडिडास(गुरुग्राम),डीडी न्यूज (दिल्ली),मेटाफब(फरीदाबाद), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(TCS), इरॉन इंटरनेशनल, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, एचपीएल, ग्लेन इंडिया, वेव इन्फ्राटेक, आर्किटेक्ट स्पोटर्स ट्रस्ट और मानव रचना MREI (फरीदाबाद) शामिल थे।14वें क्रिकेट कॉरपोरेट क्रिकेट कप 2021 में 51 मैच खेले गए जिसमें 6 समूहों में प्रत्येक समूह 4-5 टीमों के साथ बांटा गया था जिसमें पहले चरण में लीग मैच खेले गए और फिर नॉकआउट मैच। हर सूमह में से 2 टीम नॉकआउट मैचों के लिए क्वालीफाई हुई थी।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514
HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल और स्थानीय विधायक नयनपाल रावत ने गांव अटाली की सरदारी के साथ मिलकर सभी ग्रामवासियों कि मौजूदगी मे शौर्य चक्र विजेता शहीद संदीप सिंह की मूर्ति को उनके पैतृक गांव मे स्टेडियम के अंदर स्थापित किया।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514