गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने धार्मिक गुरुओं, खेल गुरुओं का किया सम्मान।।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210724-wa0044

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़,24 जुलाई।

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति और नीति समाज को दिशा देने वाले लोगों का सम्मान करना है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की रीति और नीति के तहत आज शनिवार को बल्लभगढ़/ फरीदाबाद में मै सरकार के कैबिनेट मंत्री होने के नाते सरकार की तरफ से प्रतिष्ठित लोगों को उनके घरों पर पहुंच कर उन्हें गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित करना मेरा कर्तव्य बनता है उसी के तहत आज यह कार्य किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को शिक्षा और दीक्षा  व साहित्य के क्षेत्र में, प्रवचन के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में  तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो ऐसे महानुभाव लोग समाज के प्रेरणा के स्रोत हैं उनका सम्मान किया गया है।

IMG-20210724-WA0049

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नई पीढ़ी से आव्हान् करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा समाज के ऐसे प्रेरणा के स्रोत रहे लोगों का आदर करेगें तो वे निश्चित तौर पर सफलता के मुकाम पर पहुंचेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत ऐसे संस्कारवान बच्चों को उनके मुकाम पर पहुंचने से नहीं रोक सकती।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा की भाजपा सरकार की रीति और नीति कार्यक्रम के तहत साहित्यकारों लेखकों ऋषि-मुनियों पहलवानों तथा अन्य समाज के प्रेरणा स्रोत के लोगों को घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रहे थे।

IMG-20210724-WA0026

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस शुभ अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारत देश ऋषि, मुनियों की धरती है ,थी और हमेशा बनी रहेगी। आज ऋषि मुनियों और महर्षियों के योग की बदौलत से भारत देश को पूरा विश्व योग गुरू मान रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में ऋषि, मुनियों, साहित्यिकारों,पहलवानों सहित देश हित में बेहतर कार्य करने अन्य लोगों को उनके घरों पर जाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। यही नही आज योग्यता के आधार पर देश प्रदेश में नोकरी और खेलों में पारदर्शिता अपनाई जा रही है। जिसकी वजह से अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की  लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

IMG-20210724-WA0027

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार  को  बल्लभगढ़ में रघुवीर कालोनी में सुबह 8:30 बजे भैया जी महाराज जी के पास जाकर उन्हें सरकार की तरफ से  सम्मानित किया। इसके उपरांत बल्लबगढ़ में ही सुबह 9:00 बजें सेक्टर- 3 में साहित्यकार वेदप्रकाश  के घर पहुंचे उन्हें भी सरकार की तरफ सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सेक्टर-7 में सुबह 9:30 बजे साहित्यकार  बलदेव राज  के घर पहुंचे और उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुबह 10:00 बजे इसी प्रकार हिन्द केसरी नेत्रपाल सिंह (दयालपुर वाले) के घर शास्त्री कालोनी सेक्टर -19 में पहुंच कर उन्हें भी सरकार की तरफ से सम्मानित किया।

इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरनेशनल रेसलिंग अकेडमी सेक्टर- 88 के संचालक  व हरियाणा पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक और भीम अवार्डी एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान जगरूप सिंह राठी के घर पहुंच कर उन्हें गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर बधाई तथा शुभकामनाएं देकर सरकार की तरफ से सम्मानित किया।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर आज सबसे पहले बल्लबगढ़ शहर के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भैया जी महाराज का उनके आश्रम पहुँच कर उन्हें सम्मानित किया।  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने साहित्यकार वेदप्रकाश जी द्वारा लिखित किताबो और उन्हें सरकार से मिले सम्मान पत्र को ध्यान पूर्वक देखते हुए उन्हें गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started