अंजू गुप्ता बनी महिला मोर्चा बल्लबगढ़ मंडल की अध्यक्ष

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़। महिला मोर्चा बल्लभगढ़ मंडल की अध्यक्ष बनी श्रीमती अंजू गुप्ता को हरियाणा के परिवहन एवं खंनन  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री  टिपर चंद शर्मा ने बधाई दी है इस मौके पर श्रीमती अंजू गुप्ता ने हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट किया है

सेक्टर 8 कार्यालय पर महिला मोर्चा बल्लबगढ़ मंडल अध्यक्ष बनने के बाद  श्रीमती अंजू गुप्ता बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश वशिष्ठ, पार्षद हरप्रसाद गोड़, कौशल शर्मा और संजय शर्मा के  साथ परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा  का धन्यवाद करने पहुंची । इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री टिपर चंद शर्मा ने अंजू गुप्ता को बधाई दी  ।  श्री शर्मा ने कहा कि अंजू गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा मजबूती से भाजपा पार्टी की रीति और नीति को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  श्री शर्मा ने भाजपा नेतृत्व को अंजू गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने पर भी धन्यवाद जताया । श्रीमती अंजू गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी और भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मदद करेगी। इस मौके पर श्री बृजलाल शर्मा ,अशोक शर्मा,  राजेश शर्मा , नवल शर्मा , पवन शर्मा भी मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

*एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा कृषि प्रशिक्षण एवं पशु पालन पर कार्यशाला का आयोजन।*

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210226-WA0036

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सी एस आर) के अंतर्गत दिनांक 26.02.2021 को परियोजना के आस पास के गांवों के सरपंचों एवं किसानों के लिए कृषि एवं पशु पालन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का आयोजन फरीदाबाद जिले के  हॉर्टिकल्चर एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से किया किया। सर्वप्रथम कार्यशाला में उपस्थित हॉर्टिकल्चर एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण, सरपंचो एवं किसानों का स्वागत किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को कृषि से संबन्धित आधुनिक खेती, ओर्गेनिक खेती, आधुनिक सिंचाई पद्धति, फसलों की रख-रखाव, पशुओं की देखभाल इत्यादि पर जानकारी देना एवं जागरूक करना था।
 
कार्यक्रम के शुरू में हॉर्टिकल्चर विभाग के डॉक्टरों ने किसानों को जैविक खेती करने के तरीके बताए। उन्होने कृषि में प्रयोग होने वाले आधुनिक यंत्रों एवं औजारों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। किसानों से उन्होने आधुनिक खेती करने पर विशेष ज़ोर दिया और बताया कि आज के समय में आधुनिक खेती किस तरह से किसानों के भविष्य को बादल रही है। कृषि में आधुनिक पद्दती को अपनाकर किसान स्वयं को समृद्ध बना सकते हैं। पानी की कमी को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिचाई के नए नए तरीके बताए और बताया की कम पानी से भी किस तरह बेहतर सिचाई कर अच्छी फसल प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सरकार की कृषि संबन्धित योजनाओं के बारे मे बताया। इस कार्यशाला में कृषि के साथ साथ किसानों को पशु पालन पर भी व्याख्यान दिया गया।

इस कार्यशाला में आस पास के विभिन्न गाँवो से लगभग 35 किसानो ने भाग लिया  और लाभान्वित हुए। उपरोक्त कार्यक्रम में उपनिदेशक पशुपालन और डेयरी फरीदाबाद डॉक्टर नीलम आर्य, एस डी ओ, पशुपालन बल्लबगढ़ डॉक्टर रणबीर भाकर डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर डॉक्टर रमेश , बागवानी विकास अधिकारी डॉक्टर सुरेश एवं, एवं एनटीपीसी से श्री चिन्नानन रवि, मुख्य महाप्रबंधक, फरीदाबाद, श्री असीम जैन, महाप्रबंधक-एस एस सी, श्री एस के चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री रजनीश कुमार खेतान, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं वरिष्ठ अधिकारिगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

8802454514

 

प्रदेश में आमजन के लिए उचित दामों पर निर्माण सामग्री के साथ साथ अवैध खनन पर रोक लगाना प्राथमिकता :मंत्री मूलचंद शर्मा

HARYANA KI AAWAJ

चण्डीगढ़, 24 फरवरी -हरियाणा के खान एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार उद्देश्य प्रदेश में आमजन के लिए उचित दामों पर निर्माण सामग्री सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध खनन पर भी रोक लगाना है। सरकार अवैध खनन को शून्य स्तर पर लाने के लिए काम कर रही है ताकि सरकारी खजाने को होने वाली राजस्व की हानि को रोका जा सके।
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए 55 पुलिस अधिकारियों और विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर स्पेशल इंफोर्समेंट टीम(एस.ई.टी.)का गठन किया गया है। अवैध खनन के दौरान पकड़े गए वाहनों से अब तक 90 करोड़ 60 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि खनिजों की ढुलाई के लिए ई-रवाना प्रणाली अवैध खनन तथा ढुुलाई पर अंकुश लगाने में काफी हद तक कारगर साबित हो रही है। इसके अलावा, खनिज से भरे वाहनों का पंजीकरण आवश्यक कर दिया गया है। अब सिर्फ वाहन की लोडिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही खनिज लोड किया जाएगा जिससे वाहनों की ओवरलोडिंड पर रोक लगेगी।
खान एवं भू-विज्ञान मंत्री ने बताया कि पहले बड़े-बड़े खनन ब्लॉक का ठेका दिया जाता था लेकिन मौजूदा सरकार ने इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने तथा छोटे उद्यमियों को भी मौके देने के इरादे के साथ छोटी खनन इकाइयों या ब्लॉक्स को ठेके पर देने का निर्णय लिया। साथ ही, खनन इकाइयों को पट्टे या ठेके पर देने की प्रक्रिया मेें पारदर्शिता सुनिश्चित करने के मकसद से ई-नीलामी शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद वर्ष 2020-21 के दौरान अब तक विभाग को कुल 845 करोड़ 94 लाख रुपये का राजस्व मिला है जबकि इस साल के अभी लगभग दो महीने बाकी हैं। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में 26 दिन तक खनन गतिविधियां बंद रही थी। वर्ष 2019-20 के दौरान विभाग को 702 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसके अलावा, 4507 वाहनों को सीज किया गया जिनमें से 3351 वाहनों को छोड़ा जा चुका है। पिछले तीन महीने के दौरान विभाग की जांच टीमों द्वारा 4 जिलों में स्थित 12 खानों में छापे मारे गए। छापामारी के दौरान बड़ी खामियां पाए जाने पर एक खान का लाइसेंस सस्पेंड किया गया।
क्र्म्र्र

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन!!

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210224-WA0029

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

एनटीपीसी फरीदाबाद ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत महिला स्वास्थ संबन्धित समस्याओं के लिए नवपथ में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया।  इस शिविर का आयोजन एनटीपीसी फरीदाबाद के स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा किया गया। डॉक्टर प्रीति चतुर्वेदी, सी एम ओ ने महिला स्वास्थ संबन्धित समस्याओं के बारे में उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही साथ डॉक्टर प्रितिश राज ने स्वास्थ के बारे महत्वपूर्ण ज्ञान दिया और बताया कि स्वास्थ को ठीक रखने के लिए अपने आस पास की एवं स्वयं की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करें। स्वास्थ संबन्धित शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 70 से 80 महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया और अपने अपने स्वास्थ्य से संबन्धित समस्याओं को डॉक्टरों के समक्ष साझा किया। डॉक्टर प्रीति चतुर्वेदी ने उनकी जांच कर मुफ्त में दवाइयाँ भी वितरित की गयी।

Email :yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सचिव बने कार्तिक वशिष्ठ।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210221-WA0013

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लबगढ़ :भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्तिक वशिष्ठ को जिला सचिव बनाए जाने पर परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने मुंह मीठा करा कर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर कार्तिक वशिष्ट ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा व भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा का आभार प्रकट किया है। सेक्टर 8 कार्यालय पर अपनी युवा टीम के साथ मौजूद कार्तिक वशिष्ठ को बधाई देते हुए भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का युवा कार्यकर्ता भाजपा की रीड की हड्डी है ।
जन जन तक भाजपा की नीति और रिति को पहुंचाने में भाजपा की युवा मोर्चा टीम का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस मौके पर रोहित, प्रतीक, मंदीप,दीपक,मोहित,सुनील,प्रदीप,देव ,जितेंद्र ,ललित ,मनीष ,कमल सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा से जुडी टीम मौजूद रही।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनटीपीसी फरीदाबाद में बैठक का आयोजन।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210219-WA0017

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान 

दिनांक: 18-02-2021 को नैगम सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत एनटीपीसी फरीदाबाद में हितधारकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जन प्रतिनिधियों, आस-पास के क्षेत्रों के सरपंचों के साथ बातचीत करना, उनके विचारों को जानना और लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और आसपास के विकास और प्रगति को मजबूत करना था।

चिन्नानन रवि,  मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी-फरीदाबाद ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उपस्थित सभी विशिष्टजनों को एनटीपीसी फ़रीदाबाद परिवार की ओर से हरसंभव मदद/सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान सामुदायिक विकास के तहत स्टेशन द्वारा आस पास के गांवों और सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधा प्रदान करने हेतु किए गए कार्यों को सभी जनप्रतिनिधियों से साझा किया। मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने भविष्य में भी किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह की सहयोग की अपेक्षा की।
अंत में रजनीश कुमार खेतान, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी उपस्थितजनों को इस बैठक को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि आगे भी हमेशा की तरह गांववालों से इसी तरह का सहयोग मिलता रहे ताकि आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बना रहे।

 

सेक्टर 10 मार्किट एसोसिएशन ने किया मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210217-WA0047

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद,17 फरवरी

सेक्टर 10 मार्किट एसोसिएशन ने मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।जिसमें हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी  ने मुख्य अतिथि  के रूप में शिरकत की । उन्होंने कहा कि रक्त दान ही महादान है। परिवहन मंत्री श्री  मूलचन्द शर्मा ने व्यापारियों को रक्तदान शिविर के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि रक्त  किसी  फैक्ट्री में नही बनता बल्कि एक इंसान से ही दूसरे इंसान को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में एकत्र रक्त थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों  और देश  में कही भी जरूरत पड़ने के  लिए  रखा जाता है।

समाजसेवी संस्थाएं दिन रात मेहनत कर रक्तदान शिविर आयोजित कर एक अच्छा कार्य करती है। इस मौके पर प्रधान अवतार मित्तल,कृष्ण मोंगा, हरीश गोरा, वासुदेव अरोड़ा सहित सेक्टर 10 मार्किट के व्यापारी मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

रोड सेफ्टी माह के समापन पर मॉडर्न डीपीएस स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210217-WA0060

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद:

जिला परिवहन विभाग फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे रोड सेफ्टी माह के समापन अवसर पर मॉडर्न डीपीएस नहर पार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं व शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित किया। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि चालान कर खजाना भरना सरकार का उद्देश्य नहीं है बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करा कर लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा मकसद है।परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि अपनी जिंदगी के साथ साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि दूसरों की जिंदगी भी बचाएं। इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र गहलावत, मॉडर्न डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर राजीव गिरधर, सन्दीप गिरधर, प्रिंसिपल यू एस वर्मा व वाइस प्रिंसिपल मधु मालिक ने  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के उपरांत की गई।

इस मौके पर परिवहन मंत्री ने रोड सेफ्टी अभियान को सफल बनाने वाले रोड सेफ्टी से जुड़े हुए सदस्यों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में विभाग की तरफ से अभिषेक देशवाल की टीम ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसमें सड़क के नियमों का पालन करने के लिए शिक्षा दी गई। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जहां सरकार समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है वही हम सब का भी कर्तव्य है कि हम सब एक दूसरे को जागरूक करें और  ज्यादा से ज्यादा लोगों  तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहुंचाएं ताकि सभी लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन करना अपनी जिंदगी का हिस्सा बना ले। इस मौके पर अभिषेक देशवाल,दुर्गेश शर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह, मोंटी शर्मा, आदित्य मोहन भी उपस्थित रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

एसडीएम अपराजिता ने किया बल्लभगढ़ के ऐतिहासिक स्थल स्थानीय रानी की छतरी का निरीक्षण।।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img_20210211_175822

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान

एसडीएम अपराजिता ने बल्लभगढ़ के ऐतिहासिक स्थल स्थानीय रानी की छतरी का निरीक्षण किया। एसडीएम अपराजिता ने वहां पर चल रहे जीर्णोद्धार विकास कार्य का निरीक्षण करके संबंधित टेक्निकल अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रानी की छतरी के जीर्णोद्धार विकास कार्य में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि रानी की छतरी के नवीनीकरण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि रानी राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक नगरी की रानी की छतरी लगभग 300 वर्ष पुरानी है।

सरकार द्वारा इसका लगभग पौने दो करोड रुपए की धनराशि से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बल्लभगढ़ शहर का ऐतिहासिक स्थल रानी की छतरी महल में धौलपुर का पत्थर लगाकर उसे चमकाया जा रहा है। नगर निगम के अधीन चल रहा यह जीर्णोद्धार विकास कार्य लगभग 4 महीने में पूरा होगा। रानी की छतरी, तालाब सहित महल अन्य स्थानों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514

 

अम्बिका शर्मा ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर दिए प्रशस्ति पत्र।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img_20210208_193430

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

थैलिसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्त जुटाने के प्रयास में श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, फरीदाबाद, एक नम्बर में कल रविवार 07-02-2021 को गिफ्ट संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर अतिथि शामिल हुए अम्बिका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ठ जी, नीलम चौधरी जी। संस्था द्वारा एक बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया। अम्बिका शर्मा जी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इस दुनिया मे सभी चीजों के उत्पाद के लिए कारखाने बने हुए है लेकिन रक्त ही ऐसी चीज है जिसका निर्माण किसी भी कारखाने में नही हो सकता। यह सिर्फ मानव शरीर द्वारा ही उत्पन्न होता है। इसलिए रक्तदान को महादान माना गया है। हमे समय समय पर रक्त का दान अवश्य करना चाहिए इससे हमारे शरीर मे शुद्धिकरण होकर नया खून बनता है और किसी जरूरतमंद का जीवन भी बच जाता है।

Email yogenderchauhan02@gmail.com,8802454514

विवेक बंसल और नीरज शर्मा ने टिकैत से मिलकर दिया समर्थन।।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210203-wa0009

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

गाज़ीपुर बॉर्डर : किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व विधायक एनआईटी नीरज शर्मा अपने साथियों के साथ ग़ाज़ीपुर बॉर्डर जाकर राकेश टिकैत से मिले और उन्हें हर तरह से साथ होने का आश्वासन दिया।
अपने बयान में नीरज शर्मा ने कहा कि जबसे आंदोलन शुरू हुआ है वह लगातार आंदोलन से जुड़े हैं। चाहे पलवल हो या सिंघु बॉर्डर उन्होंने हर मोर्चे पर जाकर किसानों की मांगों का समर्थन किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि जिस दिन से राकेश टिकैत की भरभरी आवाज़ सुनी मन बहुत ही व्याकुल हो गया था कि सरकार ने कैसे षड्यंत्र रचा इस महाआंदोलन को फेल करने के लिए। तिरंगे के अपमान का नाटक किया गया और उसे मुद्दा बनाकर आमजन को इस आंदोलन के विरुद्ध किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और रहेगा। लेकिन बाद कि जो तसवीरें सामने आ रही हैं वह बताती हैं कि तरंगे को छुआ तक नहीं गया। जो आमजन का समर्थन टिकैत को हासिल हो रहा है उससे सारी सच्चाई सामने आ गयी है। श्री शर्मा ने कहा कि टीम पंडित जी कि ओर से भी इस आंदोलन को पूरा समर्थन दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता का समर्थन और सम्मान करना चाहिए अगर देश में अन्नदाता ही नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा। नीरज शर्मा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि रावण कि तरह जिद्दी मत बनो। रावण कि तरह अधर्म के रास्ते पर मत चलो जैसे रावण कि जिद्द में लंका सर्वनाश हुआ वैसा न हो। अन्नदाता कि आवाज़ सुनो उनके हित के लिए कार्य करो।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बल्लभगढ़ में चलाई जा रही निशुल्क पाठशाला

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210201-WA0020

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान

दिनांक: 2 फरवरी 2021

देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संस्थापक अम्बिका शर्मा के संचालन में देव पाठशाला (निःशुल्क) पिछले 2 साल से फरीदाबाद के बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी में चलाई जा रही है जिसमें स्लम बस्ती के बच्चों को पढ़ाई निःशुल्क कराई जाती है। अनुजा, शिवानी, राधा, अँजेश, अनु, करण, कृष्णा, मधु, गोल, पुरुषोत्तम, सुभाष, सन्नी आदि स्लम बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खाने का सामान, पहनने के लिए कपडे व स्टेशनरी भी बाँटी जाती है ताकि उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी की जा सकें। देव पाठशाला निःशुल्क में समय समय पर कल्चरल एक्टिविटी भी कराई जाती है जिससे बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। संस्थापक अम्बिका शर्मा ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई को लेकर बहुत जोष है और नियमित रूप से पढ़ने आते हैं। सेवा परमोधर्मः के उद्देश्य को पूरा करता देव मानव सेवा ट्रस्ट पिछले 5 सालों से राष्ट्रीय स्तर पर मानवता के कार्य कर रहा है

Email :yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

अधिकारिता राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया साढे 14 करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग व फुटपाथ के सौंदर्यकरण का उद्घाटन।।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210131-wa0045

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद/बल्लबगढ़, 31 जनवरी: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को सैक्टर -61में लगभग साढे 14 करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग व फुटपाथ के सौंदर्यकरण का उद्घाटन किया। यह पार्किंग 105 लाख स्कवायर मीटर में बनाई गई है। ट्रांसपोर्ट नगर में 72 बुकिंग एजेंसी, 166 शोरूम,96 स्पेयर पार्ट्स की दुकानें और 34 होटलबेस बनाए जायँगे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा। फरीदाबाद जिला के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने आज बल्लभगढ़ के सेक्टर 61 में लगभग साढे 14 करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग व फुटपाथ सौंदर्यकरण की विधिवत शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कितनी ही सरकारें आई और चली गई लेकिन वर्ष 2014 के बाद बाद जितना विकास फरीदाबाद का हुआ है, उतना विकास किसी भी कार्यकाल में नहीं हुआ। पिछले 6 वर्षों से शिक्षा, चिकित्सा, सड़के पार्क, नेहरों के पुल निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के पुलनिर्माण, मेट्रो सहित अनेक चहुमुखी विकास हुए हैं । उन्होंने कहा कि यह सब जनता के सामने हैं। उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी लोगों का जमावड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को देश की 130 करोड़ जनता ने चुना है। मोदी विरोधी लोग देश में अजारकता, हिंसा का माहौल पैदा करना चाहते हैंः किसान हितैषी होने का वे लोग ढोंग कर रहे हैं। जिन्होंने किसानों पर गोलियां चलाई, हत्या करवाई वे लोग किसानों के हितैषी होने की बात कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाता किसान और देश की रक्षा करने वाले जवान को भगवान के समान मानते हैं। उन्होंने जवानों के लिए 40 वर्षों पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन को लागू किया है। जिसमें प्रतिवर्ष 11हजार करोड़ रुपए का बजट का भी प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी सरकार वचनबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को एक-एक करके देश के किसानों के लिए लागू किया जा रहा है। जो कि स्वयं डॉक्टर स्वामीनाथन भी इसको स्वीकार कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में 54 सालों में घोटाले ही घोटाले करने का ही काम किया है। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर बोलते हुए कहा कि किसान जमीन का मालिक है और मालिक रहेगा। कांटेक्ट केवल जमीन पर खेती करने के लिए कुछ समय का किसान और कंपनी का होगा। उस कॉन्ट्रैक्ट को किसान जब चाहे खत्म कर सकता है।
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में प्रधान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गांव,शहर, गरीब, किसान, जवान,व्यापारी, कर्मचारी सहित हर वर्ग के हित के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में और बल्लभगढ़ में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। विकास कार्यों के लिए विरोधी भी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में गंदे पानी की गलियां भरी होती थी। आज हर गली में सीवरेज लाइन डलवा दी गई। आरसीसी रोड बना कर, एलईडी लाइट लगाकर शहर को विकास के क्षेत्र में मॉडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में बल्लभगढ़ की जनता ने मुझे विधायक बनाया था। पिछले 6 सालों में जितने विकास कार्य बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं उतने विकास कार्य हरियाणा बनने के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कभी नहीं हुए। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही 12 लाइन का बाईपास बनने के बाद बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने में मात्र 20 मिनट लोगों के लगेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में सुविधाएं मिलने से आसपास के गांव के गरीब, व्यापारी सहित हर वर्ग के लोगों को काम मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, पार्षद सविता तवर, भाजपा नेता की टीपर चंद शर्मा, पार्षद राकेश गुर्जर, अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा,हर प्रसाद गोड,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव,लखन बेनीवाल,केएल वशिष्ठ, हरियाणा विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह, सब डिविजनल अभियंता जोगीराम, अविनाश कुमार त्यागी, राकेश गुर्जर, डॉक्टर रमेश रावत, पिंटू फौजी, दर्शन रावत, राजेश, महाराणा प्रताप सेवा समिति के सदस्य ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान सुरेश शर्मा, महासचिव सुभाष कौशिक, उपप्रधान महावीर सैन, जोगिंदर सिंह ,जगतार सिंह, सुरेश कपूर, सुभाष बुरा, चतर बिंदल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

एनटीपीसी फरीदाबाद में गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210128-wa0008

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

एनटीपीसी फरीदाबाद में 26 जनवरी 2021 को 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड -19 महामारी को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ किया गया। इस अवसर परियोजना प्रमुख श्री चिन्नानन रवि ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी तत्पश्चात सीआईएसएफ जवानो द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। श्री चिन्नानन रवि, मुख्य महाप्रबंधक ने इस पावन अवसर पर सभी दर्शकों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी और उन महान नायकों एवं योद्धाओं को याद किया जिनके अथक परिश्रम एवं प्रयासों से हमने आजादी प्राप्त की और एक गणतन्त्र राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई। इस अवसर पर कर्मचारियों और परिवारजनों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी जो बहुत ही मनमोहक और जोश भरने वाली थी। कोविड-19 के प्रसार को खत्म करने के उद्देश्य से इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रतिभागियों ने घर पर ही विडियो बनाया जिसका प्रसारण टीम एप्प एवं यूट्यूब के माध्यम से किया गया। कोरोना महामारी के इस कठिन परिस्थिति में गणतन्त्र दिवस का आयोजन सोशल मीडिया जैसे इंटरनेट, यूट्यूब, टीम एप्प का सहारा लेकर इस पावन अवसार को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

IMG-20210128-WA0009

इस कार्यक्र्म के दौरान परियोजना प्रमुख के साथ साथ सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, ए सी, सी आई एस एफ और जवान एवं एसोशिएट कर्मचारी कोरोना को ध्यान में रख कर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने हेतु इस पावन अवसर के गवाह बने।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

।। सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img_20210123_163906

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ: 23-01-2021

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए आदर्श नगर छज्जुराम रोड बल्लबगढ़ में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई  श्री टिपरचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने देश के लिए कुर्बानी देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को सरकार द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने पर देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार भी प्रकट किया है।

भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने का बीड़ा उठाया था।

ऐसे महान पुरुष के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर लगाकर बहुत ही नेक काम किया है। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसे वीर जिन्होंने देश पर जान गवा दी और भारत छोड़ो कह कर के गोरी सरकार भगा दी।

इस मौके पर शिविर के आयोजक भाजपा नेता योगेश शर्मा,पार्षद हरप्रसाद गोड़, बृजलाल शर्मा, अशोक शर्मा,गजेंद्र वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com 8802454514

गौशाला, ऊँचा गावँ में गौवंश को मुहँ-खुर की बीमारी से बचाने के लिए किया गया टीकाकरण का आयोजन।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210120-WA0026

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

दिनांक 20 जनवरी 2021 को पशु पालन विभाग, हरियाणा सरकार की डॉ नीलम आर्य,उपनिदेशक पशु पालन विभाग,फरीदाबाद के निर्देशानुसार ,डॉ रणवीर सिंह भाकर, उपमंडल अधिकारी (बल्लभगढ़) के मार्गदर्शन में पशु विशेषज्ञ डॉ सचिन धनखड़ (VS) के नेतृत्व में गौ मानव सेवा ट्रस्ट की चिकित्सा टीम के श्री सत्यभान (VLDA) और श्री माधाराम (VLDA) ने गौशाला, ऊँचा गावँ में गौवंश को मुहँ-खुर की बीमारी से बचाने के लिए, पशु पालन व डेरिंग विभाग के श्री राज बहल (VLDA),श्री सौरभ (VLDA) व चिकित्सा सहायकों रिंकू,सौरभ,विकास व हितेंद्र आदि ने गौशाला, ऊँचा गावँ में स्तिथ 560 गौवंशों का टीकाकरण किया। डॉ सचिन धनखड़ ने बताया कि FMD वैक्सीनेशन से मुंह-खुर की बीमारियों की रोकथाम होगी। गौवंश का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

गौ मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रूपेश यादव ने चिकित्सकों की टीम का सह्रदय आभार व्यक्त किया तथा जल-पान कराया। डॉ रणबीर सिंह व डॉ सचिन ने गौशाला की सफाई,चारा,चिकित्सा सेवा और सुविधा इत्यादि की व्यवस्था की भी जांच की तथा गौशाला में गौवंश की देखरेख को बेहतर बताया।

गौशाला, ऊँचा गांव के मुख्य गौसेवक श्री रूपेश यादव ने डॉ रणबीर सिंह भाकर को, गौशाला में क्षमता से अधिक गौवंश के कारण हो रही परेशानी को बताया। गौशाला में RMC शेड की आवयश्कता से भी अवगत कराया।डॉ

डॉ रणवीर सिंह भाकर ने पशु पालन विभाग की और से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।श्री रूपेश यादव ने गौशाला में गौवंश की अधिकता को देखते हुए समाचार पत्र के माध्यम से पुनः पशु पालन विभाग/नगर निगम/ जिला प्रशासन से गौशाला विस्तार/स्थापना हेतू शीघ्र भूखंड देने की मांग की।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन किया गया कृष्ण रुक्मणी विवाह का वर्णन।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210113-WA0042

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान

गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गौवंश एवं गौशाला के हितार्थ अपने सहयोगियों पंजाब अग्रवाल समाज रज़ि एवं मिलन स्वीट हाउस,सेक्टर 16 द्वारा आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” तथा “गौ,मानव कल्याण यज्ञ” में आज सैंकडों धर्मनिष्ठ,गौभक्तों ने भाग लिया।
आज के कथा श्रोताओं में विशेष अतिथि राव रामकुमार जी (पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन जनसेवा ट्रस्ट), श्री हुकुम सिंह लाम्बा जी (अध्यक्ष,यादव महासभा फरीदाबाद),श्री कमल यादव जी (पूर्व पार्षद), बिट्टू यादव जी- गौसेवक पधारे।
कथा व्यास महंत श्री सीताराम दास जी को शाल ओढ़ाकर कर राव रामकुमार जी व हुकुम सिंह लाम्बा जी ने सम्मान किया तथा आशिर्वाद प्रॉप्त किया।
कथा में महंत पूज्य श्री सीताराम दास ने अपने श्रीमुख से अमृतवाणी में “श्री कृष्ण विवाह” की कथा सुनाई। “श्रीकृष्ण-रुक्मणि” विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। कथा के साथ ही गौशाला में “लोहड़ी पर्व” भी मनाया गया। श्रीमती मंजू बत्रा (साई वाटिका) की ओर से “श्रीकृष्ण-रुक्मणि” विवाह में शामिल अथितियों को जलपान करवाया गया।

“श्री कृष्ण-रुक्मणि” विवाह की खुशी में श्री बनवारी लाल गर्ग जी,श्री धर्मपाल गोयल,अशोक गुप्ता जी और रूपेश यादव जी ने गौभक्तों श्री गुरुवीर हुड्डा,पुनीत खट्टर,वेदराम सैनी, श्रीचंद सैनी,श्री टेकचंद गर्ग जी के सहयोग से कथाश्रोताओं को “महाप्रसाद” वितरित किया।

गौशाला ऊँचा गावँ के मुख्यगौसेवक श्री रूपेश यादव ने बताया कि कल की कथा में सुदामा चरित्र का संगीतमय वर्णन सुनाया जाएगा। कल कथा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा। कथा विश्राम के बाद 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा भंडारा आयोजित होगा।

समाचार पत्र के माध्यम से श्री रूपेश यादव का आप सब पाठकों को पुनः करबद्ध निवेदन है की यथासमय गौशाला पहुंचकर ,कथा व भंडारे में सम्मिलित हों।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

गौशाला ऊँचा गावँ में आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” में आज चतुर्थ दिवस में किया गया “श्री कृष्ण जन्मोत्सव” का वर्णन

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210111-wa0034

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

पंजाब अग्रवाल सभा (रज़ि) फरीदाबाद व मिलन स्वीट हाउस,सेक्टर 16 के सहयोग से गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गौवंश और गौशाला ऊँचा गावँ हितार्थ आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” में आज चतुर्थ दिवस में “श्री कृष्ण जन्मोत्सव” की कथा का संगीतमय वर्णन सुनाया। महंत श्री सीताराम दास जी,गौमाता को आराध्य मानने वाले भगवान श्री कृष्ण और उनके अग्रज दाऊ बलराम जी कथा सुनाई तथा भगवान की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री कृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। महंत श्री सीताराम जी की मधुर वाणी और गायन पर कथा श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया और मस्ती-खुशी में झूमें।

IMG-20210111-WA0033

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा जी के अग्रज और सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंडित टिप्पर चंद जी ने भी कथाव्यास महंत श्री सीताराम जी दास का सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौ मानव सेवा ट्रस्ट के सरंक्षक श्री दयाचंद यादव जी (पूर्व पार्षद व आशीर्वाद पॉलीमर्स के चेयरमैन) उद्योगपति श्री धर्मपाल यादव जी (कैप्टन इंजिनीरीयिंग वाले) आज मुख्यअतिथि बने। मुख्यातिथियों ने महंत श्री सीताराम दास जी को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौशाला के मुख्य गौसेवक रूपेश यादव और श्री बनवारी लाल गर्ग जी ने श्री पुनीत खट्टर ,श्री गुरुवीर हुड्डा,श्री नरेश सिंघल ,सुधीर कश्यप जी,अशोक गुप्ता जी के सहयोग से “श्री कृष्ण जन्मोत्सव” की खुशी में कथा श्रोताओं को “इमरती-रबड़ी” का प्रसाद वितरित किया।

कथा स्थल पर गौ,मानव कल्याण हेतु “महाअनुष्ठान यज्ञ” में भी भक्तों ने भाग लिया। यज्ञ में जो धर्मनिष्ठ भक्त शामिल होना चाहें वो कथा स्थल “गौशाला, ऊँचा गावँ” में पधारें। यज्ञ का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सम्पन्न कराया जा रहा है, वृंदावन से पधारे आचार्य गौविन्द दास जी व श्री गोपाल दास महाराज द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है।

कल की कथा में श्री गौवर्धन उत्सव और छपन्न भोग का आयोजन किया जाएगा।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

फरीदाबाद में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि।

जय जवान- जय किसान के नारे व शास्त्री जी के सपनों को कुचल रही भाजपा सरकार।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210111-WA0027

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार आज जिला फरीदाबाद के कांग्रेसजनों ने सेक्टर 17 स्थित लेबर चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और किसान उत्थान के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तिगांव विधानसभा के पूर्व विधायक श्री ललित नागर एवं पूर्व विधायक श्री आनंद कौशिक ने की। भारतीय राजनीति के महानायक, अजातशत्रु, स्वतंत्रता सेनानी श्री शास्त्री ने अपनी ईमानदारी, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, सादगी, सरलता एवं निस्वार्थ देशसेवा से न केवल देश के लोगों का दिल जीता है, बल्कि विरोधियों के दिल में भी जगह बनाकर, अमिट यादों को जन-जन के हृदय में स्थापित कर हमसे जुदा हुए थे। उनका राष्ट्रप्रेम और देश के लिए कुछ अनूठा करने की इच्छा ही थी, जो उन्हे देश के स्वाधीनता संग्राम की ओर खींच लाई। उन्होंने कई स्वतंत्रता संग्रामों में हिस्सा लिया और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम के बदौलत वह उस समय के महत्वपूर्ण नेताओं में से अग्रणी बन गये थे। ना सिर्फ आम जनता बल्कि कांग्रेस के दूसरे नेता भी उनका काफी आदर करते थे, उनके विचारों एवं सुझावों को अपनाते थे। यही कारण था कि सर्वमत द्वारा उन्हें देश का दूसरा प्रधानमंत्री चुना गया था।

लाल बहादुर शास्त्री का पूरा जीवन सादा जीवन और उच्च विचार का उदाहरण है। उनके लिए देश और उसकी एकता और समृद्धि ही पूरी जिंदगी सर्वोपरि रहा। उनका मानना था कि हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है लोगो में एकता स्थापित करना। राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और स्वतंत्रता पर भी उनके विचार बेहद स्पष्ट थे। उनका मानना था कि जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी ताकत से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्त्तव्य होता है। वह कहा करते थे कि देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगड़ा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, वरिष्ठ उप महापौर मुकेश शर्मा, एचपीसीसी कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्ञानचंद आहूजा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस. एल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव इंटक राजेश आर्या, अनीश पाल, अशोक रावल, विनोद कौशिक, भरत अरोरा, नरेश वैष्णव, रिंकू चंदीला, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मोनू ढिल्लों, बल्लभगढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नू राजपूत, डॉ. गौतम पराग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार, रंधावा फागना, आश्विनी कौशिक, सोनू सलूजा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Email :yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो होल्डर के माध्यम से बनवाए जाएंगे परिवार पहचान पत्र: एसडीएम अपराजिता

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210102-wa0007

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद,11 जनवरी।
एसडीएम अपराजिता ने कहा कि अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो होल्डर के माध्यम से परिवार पहचान पत्र के फार्म भरवाए जाएंगे।
उन्होंने डिपो होल्डर को निर्देश दिये कि वे विभाग के अधिकारियों के माध्यम प्रति दिन कम से कम 50 भरे हुए फार्म उपमडंल कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि उपमडंल में कोई भी परिवार परिवार पहचान पत्र बनवाने से वंचित ना रहे इसके लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और वैलफेयर सोसायटियों को आपसी तालमेल बना कर यह कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर निशुल्क परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अपलोड किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि में जिन लोगों ने अपने परिवार पहचान पत्र नही बनवाए है, वे लोग अपने परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला में आम जनता के लिए प्रशासन द्वारा परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को भी सार्वजनिक स्थानो पर कैम्प लगा कर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। परिवार पहचान पत्र बनाने के प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों और वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से आम जन के लिए परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा ।
आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसायटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हैं। परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए परिवार की दो आईडी और आधार कार्ड व आय कर दाता हो तो उसका पैन कार्ड,बैंक खाता होना अनिवार्य है।
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए अब परिवार पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के बगैर अब सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की सभी पैंशन स्कीम में आवेदन नहीं किया जा सकता। परिवार पहचान पत्र बनने के बाद ही पैंशन के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी पैंशन योजनाओं के लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र बनवाना भी अनिवार्य है। अगर कोई भी लाभार्थी अपना परिवार पहचान पत्र अपनी पैंशन के साथ लिंक नहीं करवाता तो उस लाभार्थी को समय पर पैंशन लेने में दिक्कत आ सकती है।।
उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी पालन विभाग, श्रम विभाग के तहत भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) बोर्ड, स्कूल शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत धर्मार्थ दान, शहरी निकाय विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, रोजगार विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हाउसिंग बोर्ड हरियाणा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा महिला विकास निगम, वन विभाग, हरियाणा राज्य श्रम कल्याण बोर्ड, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम, गृह विभाग, बागवानी विभाग, उद्योग और वाणिज्य विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग, न्यू और नवीनीकरण ऊर्जा विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रवंधन विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, खेल और युवा मामले, पर्यटन विभाग, टाउन एंड कंट्र प्लानिंग विभाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों का कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ भी परिवार पहचान पत्र के तहत ही दिया जाएगा।
एसडीएम ने उपमडंल के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजकीकी सीएससी पर जाकर अपना परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवा लें।

Email :yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

*राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा बल्लबगढ़ में सिलाई व ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर का हुआ शुभारम्भ*

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210110-WA0009

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी, संस्थापक एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने आज दिनांक 10 जनवरी 2021 रविवार को फरीदाबाद के बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी में एक सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया है। इस सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का संचालन समाज सेविका एवं डाइटीशियन डॉ ललिता भारद्वाज जी द्वारा किया जाएगा। अम्बिका शर्मा जी ने बताया की फरीदाबाद में हनुमान नगर में संचालिका सीमा बाल्यान जी व सेक्टर 3 में संचालिका उषा रानी जी के संयोजन में संगठन द्वारा सिलाई व ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर चलाये जा रहे हैं।

संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य महिलाओं में एकता, जागरूकता व सशक्तीकरण है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करते हुए हम महिलाओ को आत्मनिर्भर करने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देते हैं। इस आयोजन में शामिल सदस्य श्री आर पी शर्मा, राहुल बैसला, सरिता शर्मा, साधना शर्मा, जिया, निर्मल आदि थे।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

सियाराम हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बल्लभगढ़ एसडीएम अपराजिता आईएएस ने की शिरकत, श्रीमद् भागवत कथा में किया गया सुदामा चरित्र कथा का वर्णन

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210108-WA0019

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

सियाराम हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का के सातवे दिन स्वामी श्री सुमेधानंद जी भक्तो को सुदामा चरित्र की कथा का श्रवण कराया श्री मद भागवत कथा में बल्लबगढ़ की एस डी एम अपराजिता आई ए एस भी मुख्य रूप से मौजूद रही और उन्होंने महाराज श्री से आशिर्वाद लिया।
श्रीमद भागगत कथा पुराण यज्ञ के अंतिम दिन सुदाम चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती ने दुनिया को यह संदेश दिया कि राजा हो या रंक दोस्ती में सब बराबर होते हैं। कथा के अंतिम दिन श्रोताओं की खूब भीड़ उमड़ी।
कथा व्यास महाराज जी ने कहा कि कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता आज कही भी देखने को नही मिलती है। द्वारपाल के मुख से पूछत दीनदयाल के धाम, बतावत आपन नाम सुदामा सुनते ही द्वारिकाधीश नंगे पांव मित्र की अगवानी करने राजमहल के द्वार पर पहुंच गए। यह सब देख वहां लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर सुदामा में ऐसा क्या है जो भगवान दौड़े दौड़े चले आए। बचपन के मित्र को गले लगाकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें राजमहल के अंदर ले गए और अपने सिंहासन पर बैठाकर स्वयं अपने हाथों से उनके पांव पखारे। कहा कि सुदामा से भगवान ने मित्रता का धर्म निभाया और दुनिया के सामने यह संदेश दिया कि जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता। राजा हो या रंक मित्रता में सभी समान हैं और इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। कथावाचक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण सरल शब्दों में वर्णन किया कि उपस्थित लोग भाव विभोर हो गए कथा के मुख्य यजमान प्रमोद बंसल व उनकी धर्मपत्नी पायल बंसल मुख्य रूप से मौजूद रही और साथ मे
राजीव गोयल मुकेश बंसल ललित गोयल श्याम सुंदर मित्तल वेद प्रकाश मंगला श्री कृष्ण मित्तल अंकुश मोदी राकेश मास्टर जी सुनील पंडित जी बसन्ता पंडित जी सुरेश पंडित जी विनोद शर्मा पिंटू शर्मा आदि भक्तगण मौजूद रहे !

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

गौशाला, ऊँचा गावँ में 108 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई “श्रीमद भागवत कथा”

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210108-WA0011

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

गौशाला, ऊँचा गावँ में 108 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई “श्रीमद भागवत कथा”. गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गौसेवा सहयोगी मिलन स्वीट हाउस सेक्टर-16 तथा पंजाब अग्रवाल समाज के सहयोग से आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” मे सरस् कथाव्यास महंत श्री सीताराम जी महाराज के श्रीमुख श्रीमद भागवत कथा का महत्व बताया गया।गौशाला के प्रबंधन सहयोगियो श्री बनवारी लाल गर्ग व श्री राकेश वशिष्ठ जी ने बताया कि गौवंश कल्याण और ‘मानव’ कल्याण हेतू कथा के सातों दिन “महानुष्ठान यज्ञ” भी निरन्तर होगा।

आज कलश शोभा यात्रा में श्री पवन गर्ग जी,टेकचंद गर्ग जी,श्री अशोक गुप्ता जी तथा धर्म जागरण मंच की टीम विशेष रूप से उपस्तिथ हुई। सैंकड़ो धर्मनिष्ठों ने “महानुष्ठान यज्ञ” में भी भाग लिया।आयोजन में सम्मिलित धर्मनिष्ठों, गौभक्तों ने मुख्यगौसेवक श्री रूपेश यादव का भव्य आयोजन के लिये शुभकामनाएं व धन्यवाद किया। तथा धर्म और गौसेवा के कार्य में सहयोगी होने का आश्वासन दिया।

गौ मानव सेवा ट्रस्ट की और से श्री राकेश यादव जी,रमेश खट्टर ,भूपेंद्र जी,वेदराम सैनी,श्री नारायण सिंह ठाकुर जी व अन्य कार्यकर्ताओं ने कथा श्रवण हेतू आये भक्तों को जल-पान करवाया,कथा विश्राम के समय प्रसाद वितरण किया गया।कथा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक रहेगी। 14 जनवरी, मकरसक्रान्ति को गौशाला में भंडारे का आयोजन होगा।

टिपरचंद शर्मा ने किया सेक्टर 3 के पानी बूस्टर का औचक निरीक्षण।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20201226-WA0012

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़।

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज सेक्टर 3 के पानी के बुस्टर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के एक्सईन सहित इन अधिकारियों को मौके पर बुलाया ।।साथ ही सेक्टर 3 वासियों को भी पानी के बुस्टर पर बुला करके उन्हें पानी को चेक कराया गया।सेक्टर 3 के लोगों की समस्या यह थी सेक्टर 3 में पीने का कड़वा पानी आ रहा है , लेकिन मौके पर पाया कि बूस्टर से सप्लाई होने वाला पानी मीठा है ।भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने अधिकारियों को इस मामले में जांच कर जल्द ही पीने के पानी से संबंधित आने वाली समस्याओं को दूर करने की बात कही है।

अधिकारियों ने भी सेक्टर वासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा कि आखिर पानी की सप्लाई में बीच में कड़वा पानी कैसे आया।

इस मौके पर नगर निगम के एक्सइन जीपी वधवा, एसडीओ विनोद सिंह, जेई राजन तेवतिया, जेई मनोज,सेक्टरवासी राजेन्द्र शर्मा ज्ञान पाल खटाना, दिनेश गोयल,अरविंद भट्ट, तेजपाल रावत, आर के सिंह, अनिल त्यागी ,राजेश कौशिक, पारस जैन सुनील पंडित, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा टिपर चंद शर्मा ने सेक्टर 3 के डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया साथी हुड्डा विभाग द्वारा सीवरेज व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्य का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों से बात की के बाद टिपर चंद शर्मा ने सेक्टर 3 के गुरु वशिष्ट पार्क में पहुंचे जहां पार्क में बुजुर्गों और महिलाओं से आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली ।

साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज को सेक्टर वासियों के मध्य बुलवाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करने के लिए बात की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सेक्टर सहित पूरे बल्लभगढ़ विधानसभा में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वच्छ भारत और स्वच्छ हरियाणा के सपने को पूरा किया जा सके। भाजपा नेता ने लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव करने का भी संदेश दिया और कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखना उनका कर्तव्य है इसीलिए वह जनता के बीच आए हैं।

बता दें कल शुक्रवार को सेक्टर वासी पानी की समस्या को लेकर के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिले थे और मंत्री ने समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया था।इसी को लेकर के आज परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने सेक्टर में अचानक पहुंच कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विधानसभा में बिजली ,पानी और सीवर की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, और हर सप्ताह अधिकारियों से और जनता से फीडबैक लेते हैं। ताकि शहर वासियों को किसी तरीके की परेशानी ना हो।

Email yogenderchauhan02@gmail.com 8802454514

क्रिसमस की जगह मनाया तुलसी पूजन दिवस: अम्बिका शर्मा

HARYANA KI AAWAJIMG-20201225-WA0038

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की हरियाणा के फरीदाबाद जिले की टीम ने आज दिनांक 25-12-2020 को क्रिसमस ट्री की बजाय तुलसी पूजन दिवस मनाया। यह आयोजन हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा जी की संयोजकता में मनाया गया। अम्बिका जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि हमारा भारत देश संता का नही बल्कि संतो का देश और सनातन हिन्दू संस्कृति का देश है। हमारे बच्चों और युवा पीढ़ी को सनातन हिन्दू धर्म का ज्ञान देने की बजाए कभी सन्ता की टोपी पहनाई जाती है तो कभी ईद की पगड़ी। लेकिन कभी भी अपने सनातन हिन्दू धर्म की पगड़ी नही पहनाई जाती ना ही शिक्षा पध्दति में अपने हिन्दू धर्म का ज्ञान दिया जाता। अपने देश की जनता में सनातन हिन्दू धर्म के प्रति जागरूकता लाने के लिए हमारे संगठन की टीम हर साल क्रिसमस ट्री की बजाए तुलसी पूजन दिवस मनाती है ओर आज भी हमने अपने तीनों संगठनो के बैनर पर तुलसी पूजन दिवस मनाया है। इस आयोजन में राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, हरियाणा प्रभारी तरसेम शर्मा, जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, हरियाणा उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला प्रभारी हरमीत कोर, प्रदेश सचिव व फरीदाबाद विधिक अध्यक्ष ज्योति कपूर, जिला प्रवक्ता दीपा सहदेव, जिला संयोजक मोनिका गुप्ता, पूनम भाटिया, शैली बब्बर, अमरजीत रंधावा, जिला युवा अध्यक्ष मनीषा कोरा, साधना आदि सदस्य शामिल थे।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

MB : 8802454514

 

परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20201216-wa0018

रिपोर्ट : योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़ विधानसभा में मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर आज हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निगरानी कमेटी के चेयरमैन महावीर सैनी ने की ,साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा  मौजूद रहे। बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर पर विस्तार से चर्चा की गई । इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद शर्मा ने कहा कि यदि हमारा हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत रहेगी। इस बैठक में बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ,मुजेसर मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, आदर्श नगर के मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव के अलावा ब्रजलाल शर्मा, पारस जैन, प्रेम मदान,  दिपांसु अरोड़ा,अशोक शर्मा, संजय  सहित महिला मोर्चा से ज्योति कपूर,राजबाला,बबली,पूनम भाटिया, तरसेनक बाला, अनिता, शैली बब्बर, शाक्षी मौजूद रहे।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

 

!! संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा एनटीपीसी फ़रीदाबाद का निरीक्षण !!

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20201211-wa0021

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के माननीय सांसदों एवं अधिकारियों द्वारा 10 दिसम्बर 2020 को नई दिल्ली स्थित एन आर पी सी भवन में हिन्दी के कार्यान्वयन और प्रगति का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उप समिति के उपाध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री भर्तृहरि महताब ने राजभाषा नीति के समुचित अनुपालन एवं हिन्दी के उत्तरोत्तर प्रयोग की दिशा में एनटीपीसी फ़रीदाबाद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की । समिति में माननीय सांसद श्री सुशील कुमार गुप्ता, श्रीमति रंजनबेन धनंजय भट्ट, श्री दुर्गा दास ऊईके सहित समिति के सचिव श्री गोपी चन्द्र छावनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
निरीक्षण बैठक में समिति के माननीय सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझावों से राजभाषा नीति के अनुपालन और कार्यालय के काम काज में हिन्दी के निरंतर प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कुशल मार्गदर्शन किया। संसदीय राजभाषा समिति ने एनटीपीसी फ़रीदाबाद के राजभाषा कार्यों का सफल निरीक्षण और समीक्षा करने के उपरांत एनटीपीसी फ़रीदाबाद प्रबंधन की सराहना की और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर माननीय समिति सदस्यों ने प्रदर्शित राजभाषा रिकॉर्ड, उपलब्धियों एवं पुरस्कारों का अवलोकन किया।
उप समिति के निरीक्षण के दौरान एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डीबीएफ़) श्री के. के. सिंह, केंद्रीय कार्यालय से कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) श्री अजय कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक (फ़रीदाबाद) श्री सी. रवि, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमति प्रेमलता सहित केंद्रीय कार्यालय और विधुत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्य महाप्रबंधक (फ़रीदाबाद) श्री सी. रवि ने उप समिति के सदस्यों को एनटीपीसी फ़रीदाबाद में राजभाषा नीति के अनुपालन में राजभाषा प्रगति एवं गतिविधियों से अवगत कराया।     

Email yogenderchauhan02@gmail.com, 8802454514

।।श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ई ऑफिस प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम एवं राष्ट्र का तीसरा विश्वविद्यालय बना।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20201210-WA0029

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ई ऑफिस प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम एवं राष्ट्र का तीसरा विश्वविद्यालय बना

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के द्वारा ई ऑफिस सिस्टम की शुरुआत की गयी है, जिसमें उद्घाटन समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, हरियाणा सरकार श्री मूलचंद शर्मा शामिल हुए| सम्मानित अतिथि डिप्टी डायरेक्टर जनरल, हेड ऑफ़ ग्रुप नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये|
माननीय कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, हरियाणा सरकार श्री मूलचंद शर्मा ने कहा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ई ऑफिस प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम एवं राष्ट्र का तीसरा विश्वविद्यालय बन गया है| ई ऑफिस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले ई ऑफिस का प्रयोग जवाहरलाल नेहरू विश्विधालय नई दिल्ली एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ कर रहें हैं| श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसने सबसे पहले ई ऑफिस की शुरुआत की है, इसके लिए कुलपति श्री राज नेहरू, कुलसचिव प्रो आरएस राठौर, आईटी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी| इससे ना केवल कार्य जल्दी से होंगे, समय की बचत होगी, कागज़ की बचत होगी एवं यह सरकार के डिजिटल मिशन को साकार करेगा|
सम्मानित अतिथि डिप्टी डायरेक्टर जनरल, हेड ऑफ़ ग्रुप नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए ई -ऑफिस अहम भूमिका निभाएगा। इसके तहत सभी सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू ने माननीय मंत्री जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया एवं कहा की हरियाणा सरकार सभी राजकीय विभागों के कार्य को सरल एवं पारदर्शी बनाने हेतु कृतसंकल्प है, सरकार ने राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों एवं विश्वविद्यालयों को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश प्रदान किए हैंl श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार के कदमों से कदम मिलते हुए विश्वविद्यालय के कार्य को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु ई- ऑफिस कार्य-प्रणाली को अपनाने का निर्णय लिया है एवं विश्वविद्यालय में सभी कार्य ई ऑफिस के माध्यम से किये जाएंगे|
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आरएस राठौर ने सभी का अभिनंदन किया एवं कहा कि ई ऑफिस एक एकीकृत फाइल और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है, जो आतंरिक डाटा के सुगम उपयोग के साथ सामग्री प्रबंधन को सरल बनाता है।
कार्यक्रम में ओवरआल कोऑर्डिनेशन की भूमिका डीन प्रो ज्योति राणा एवं एसोसिएट प्रो डॉ रविंदर कुमार ने निभाई तथा डीन अकादमिक डॉ एस सरकार, डीन प्रो ऋषिपाल, असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर गणेश दत्त, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर नीरज पराशर, वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण कुमार, असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर ग्राफ़िक्स डॉ निखलेश शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| इस दौरान विश्विधालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा|

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फरीदाबाद परियोजना के नवनियुक्त मुख्य महप्रबंधक के पद पर श्री चिन्नानन रवि ने संभाला पदभार।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20201207-WA0018

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान

एनटीपीसी फरीदाबाद परियोजना के मुख्य महप्रबंधक के पद पर श्री चिन्नानन रवि की नियुक्ति की गई है। उन्होने 7 दिसम्बर 2020 को पदभार ग्रहण किया है।

उन्होने तमिलनाडू के एम आई टी, मद्रास से इन्स्ट्रूमैनटेशन इंजीनियरिंग (बी टेक) स्नातक है। उन्हें पावर सैक्टर में 34 वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वे एनटीपीसी परिवार में कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में 1984 में शामिल हुए और शुरू में एनटीपीसी रिहंद में तैनात थे।

एनटीपीसी के सिमहाद्री, वल्लूर, बाढ़ और बरौनी परियोजनाओं में विभिन्न क्षमताओं में विविध पदों पर सफलतापूर्वक कार्यरत रहे हैं। एनटीपीसी फरीदाबाद परियोजना में शामिल होने से पहले उन्होने बरौनी में स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर में परियोजना प्रमुख के रूप में कार्य किया है।

Emai:yogenderchauhan02@gmail.com

इंडिया न्यूज हरियाणा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में एनटीपीसी फरीदाबाद को उपायुक्त फ़रीदाबाद द्वारा सम्मानित किया गया।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20201022-wa0030

एनटीपीसी फरीदाबाद सीएसआर की योजना “शिक्षित हरियाणा” जिसका मुख्य उद्देश्य छत्रों के पढ़ने लिखने के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के पास प्रतिशत में सुधार करना था। इसके योगदान से 37% से बढ़कर 59.68% हो गया। इसके साथ ही, एनटीपीसी सहायता प्राप्त परियोजना – “शिक्षित हरियाणा” को पूरे राज्य में बढ़ाया गया और इस योगदान से सरकारी स्कूलों के लाखों छात्रों को कोविड -19 के दौरान उनको शिक्षा लाभ मिला।

इस योजना के तहत पाठ्यक्रमों को विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से IIM अहमदाबाद के सहयोग से तैयार किया गया। इस परियोजना ने लाखों छात्रों के जीवन को प्रभावित किया जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।  एनटीपीसी फरीदाबाद ने सभी वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों में “शिक्षित हरियाणा” परियोजना का समर्थन किया। इस योगदान के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद की “शिक्षित हरियाणा परियोजना” को वर्ष 2019-20 की सबसे प्रभावी सीएसआर पहल चुना गया।

दिनांक 22.10.2020 को इंडिया न्यूज़ हरियाणा द्वारा आयोजित एक कॉन्क्लेव में एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा सीएसआर में किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद को ट्रॉफी एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद की तरफ से इस अवार्ड को श्री प्रेम कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबन्धक (अनुरक्षण) ने ग्रहण किया। 

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान

बल्लभगढ़ विधानसभा में करीब ढाई करोड़ लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ करीब 3 महीने में पूरे होंगे ये विकास कार्य

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान

बल्लबगढ़ 30 अगस्त।

काा काापरिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के भाई भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने किया करीब 1 करोड़ 75 लाख से डाली जाने वाली नई सीवरेज लाइन के कार्यो का शुभारंभ किया। जबकि वार्ड 40 में भी 56 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ किया है।

इस मौके पर  भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा करीब 40 साल पहले की डाली हुई पुरानी सीवर की लाइन खराब हो चुकी थी।  अब गंदे पानी की निकासी से  शहरवासियों को निजात मिलेगी।  वार्ड 35 के सेक्टर 3 व वार्ड 37 के बनिया बाड़ा, कुम्हार बाड़ा सहित सीही गेट के इलाके में डाली जाने वाले सीवरेज लाइन से मुख्य बाजार तक लोगो को इस कार्य के हो जाने पर लाभ मिलेगा।

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा की हरियाणा के  मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में बल्लबगढ़ में रिकार्ड तोड़ विकास हो रहे है लोगो को यहाँ पानी ,बिजली और सीवरेज के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जनता की मूलभूत सुविधाओ को पूरा करने के लिए स्वमं परिवहन मंत्री नजर बना कर रहते है और शहर के सेक्टर ओर कॉलोनियों  में पहुँचकर लोगो की समस्याओं को नोट करते है,और रुके हुए कार्यो को पूरा कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है। आज परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के दिशा निर्देशो पर यह कार्य किये जा रहे है।  इस मौके पर लोगों ने टिपर चंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया। खास बात यह भी रही कि स्वमं स्थानीय शहरवासियों के हाथों विकास कार्यो का नारियल तुडवाया। लोगो ने सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा  पुराना बल्लबगढ़ आज किसी सेक्टर से कम नही है चारो तरफ विकास का पहिया घूम रहा है । कालोनियों में दूधिया रोशनी है ओर पीने के लिए मीठा पानी है । मॉडल स्कूल सरकार ने दिए है वही महिला कॉलेज भी बल्लबगढ़ को मिला है। विधानसभा बल्लभगढ़ में  जमकर विकास कार्य चल रहे हैं  मुख्यमंत्री की घोषणा  पूरी हो रही है

इस मौके पर पार्षद दीपक यादव, पार्षद कपिल डागर, पार्षद हरप्रसाद गॉड, पार्षद दीपक चौधरी, महेश गोयल, पार्षद राकेश सविता गुर्जर ,ब्रजलाल शर्मा, रमेश भारद्वाज, लोकेश, पारस जैन, कमला प्रसाद, सुनील शास्त्री, बाँके बिहारी, विनोद गोस्वामी, राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र जैन, संजीव कौशिक ,रवि भगत सहित शहरवासी मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भाटिया कॉलोनी में 55 लाख की धनराशि से किया मीठे पानी की सप्लाई का शुभारंभ व सेक्टर 61 व 62 में किया पौधारोपण।।

HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

IMG-20200726-WA0024

बल्लभगढ,26 जुलाई।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। लोगों की मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अन्तर्गत आज रविवार को बल्लभगढ़ में 55 लाख रुपये की धनराशि से मीठे पानी के लिए पेयजल सप्लाई की लाइन का शुभारंभ किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि लगभग सौ लाख/एक करोड़ रुपये की धनराशि से स्थानीय भाटिया कालोनी की गलियों को पक्का किया जाएगा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को कारगिल विजय दिवस पर बोलते हुए कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ व एनआईटी के लोगों के लिए पीने के पानी के 4 नए ट्यूबेल लगाने और 20 पुराने ट्यूबेलों को ठीक करने के कार्य भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कहा कि आने  वाले 10 सालों तक बल्लभगढ़ विधानसभा  में  पीने के मीठे पानी की समस्या कोई समस्या नहीं होगी।  उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में हालांकि भरपूर पानी रेनिवेल योजना के तहत आता है, लेकिन कई बार बिजली के कट लगने अथवा यमुना नदी के किनारे लगे ट्यूबेलो में कोई खराबी आ जाने के कारण शहरवासियों को पानी की समस्या झेलनी पड़ती है।

IMG-20200726-WA0022
मंत्री ने कहा  बल्लभगढ़ और एनआईटी विधानसभा तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा इस योजना में करीब 55 लाख की लागत से पाइप लाइन भी डाली जा रही है, जिससे शहर के बुस्टरों से जोड़ा जाएगा।
हरियाणा के परिवहन तथा खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा मूलभूत जन सुविधाओं के विकास कार्यों के  लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा लाइनें व लाइटें और सङको,इटंरलाकिगं , कंकरीट सीमेंटिड गलियां, गन्दे पानी की निकासी के लिए नालियों सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया गया है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जहां सफाई होती वहां पर भगवान का निवासी होगा। स्वच्छता के प्रति स्वयं भी जागरूक और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
उन्होंने लोगों को कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना अवश्य करें और हाथों में गल्फ पहन कर बाहर निकले और बाजार में भीड़ के रूप में एकत्रित ना हो, एक दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने के लिए कहा।

IMG-20200726-WA0029
तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के सैक्टर-61व62 के डिवाइडिगं रोङ पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों को अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्ष के बिना मनुष्य का जीवन सम्भव नहीं है । मनुष्य की आक्सीजन गैस पहली मूलभूत जरूरत है, यह हमें पेङ पौधों से मिलती है । इसलिए अधिक से अधिक पेङ पौधें लगाए और उनका पालन पोषण करें ताकि हमें भरपूर मात्रा में प्राकृतिक आक्सीजन गैस से मिलती रहे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लोगों के जीवन को रोगमुक्त बनाने में पेङपौधो का विशेष योगदान माना जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ लोगों ने लगभग एक हजार पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर पार्षद हरप्रशाद गोड़ ,पार्षद दीपक यादव, अशोक ढिल्लो, शिवकुमार ,राजेश यादव मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ सहित काफी संख्या में कालोनीवासियों ने मंत्री मूलचंद शर्मा जी का हर्ष और उल्लास के साथ तालियां बजा कर स्वागत किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में योगेश शर्मा, दशरथ, महिपाल ,विनोद शर्मा,महेश, ओपी शर्मा, अतरसिंह राठी, पारस जैन बृजलाल शर्मा, सतपाल शात्री व चन्द्रसेन सहित एच एस वी पी के अधिकारी और सेक्टरवासी मौजूद रहे।

एनटीपीसी फरीदाबाद अनुदानित परियोजना “शिक्षित हरियाणा” ने 10 वीं कक्षा के HBSE बोर्ड परिणाम 2020 के प्रतिशत को बढ़ाया।।

cropped-a56d4172-8118-4bf7-bcf7-e601bbedf07a

HARYANA KI AAWAJ

पिछले 3 वर्षों से, फरीदाबाद का पास प्रतिशत लगभग 37% था। लेकिन इस साल, फरीदाबाद ने अपना पास प्रतिशत 37% (2017-19) से बढ़ाकर 59.68% (बोर्ड्स 2020) कर दिया है।

NTPC फरीदाबाद CSR की योजना जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार करने का था जो कि फरीदाबाद में बहुत कम यानी 37% था और उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि करना  का था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम की घोषणा इस प्रयास की सफलता है।एनटीपीसी फरीदाबाद एवं उपायुक्त फरीदाबाद के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। इस योजना के तहत पाठयक्रमों को  विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से IIM अहमदाबाद के सहयोग से  तैयार किया गया ये व्याख्यान Shikshit Haryana Youtube मंच, EduSAT, WhatsApp के माध्यम से प्रसारित किए गए , छात्रों तक पहुंचाये गए और फरीदाबाद के 54 स्मार्ट-क्लास सक्षम स्कूलों में भी उपयोग किए गए। इस परियोजना ने सीधे फरीदाबाद के 20,000 से अधिक छात्रों के जीवन को प्रभावित किया जो बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे। 

इस प्रकार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की विषय विशेषज्ञता का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो पाठ बनाए गए तथा  मुफ्त पहुंच प्रदान करके शैक्षिक असमानता को कम करने वाली प्रक्रियाएं बनाई गई ।

NTPC फ़रीदाबाद ने फ़रीदाबाद के सभी 94 वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षित हरियाणा’ परियोजना का समर्थन किया। इस समर्थन ने 600+ एनिमेटेड वीडियो लेक्चर के निर्माण में, 40 स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण और वंचित वर्गों के योग्य छात्रों को डीसी छात्रवृत्ति प्रदान करने की जिम्मेदारी ली। इस योजना ने पास प्रतिशत में ही  सुधार नहीं  किया है, बल्कि भारत के पहले और सबसे बड़े राज्य-के-स्वामित्व वाले एनिमेटेड वीडियो लेक्टर्स के संग्रह के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| सरकारी स्कूलों के स्टार शिक्षकों के  वीडियो   लेक्टर्स ऐसा संसाधन हैं जो की आने वाले वर्षों में भी छात्रों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा मिर्जापुर सरकारी स्कूल को दिए गए डेस्क।।

cropped-bdebd4a5-3f01-4efe-a4bb-5f9c587f1d87

HARYANA KI AAWAJ

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सी एस आर) के अंतर्गत परियोजना के आस पास के राजकीय विद्यालयों में समय समय पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया जाता है। जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्राम मिर्ज़ापुर में विद्यार्थियों को बैठने के लिए 150 डेस्क दिये गए। एनटीपीसी फरीदाबाद के इस सहयोग से राजकीय विद्यालय मिर्ज़ापुर के 450 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

साथ ही कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए विद्यालय को 50 मास्क (washable) एवं 08 सेनीटाइजर की बोतलें भी दी गयी। इस अवसर पर श्रीमति प्रेमलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  एवं श्री आदित्य गौड़, वरिष्ठ प्रबन्धक (पी एंड एस), एनटीपीसी फरीदाबाद की ओर से एवं श्रीमति बलबीर कौर, मुख्याध्यापिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उपस्थित थे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते,लॉक डाउन के दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हरियाणा कौशल विकास मिशन ने निभाई अहम भूमिका।

HARYANA KI AAWAJ

चण्डीगढ, 24 जून- हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री मूलचंद शर्मा कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को डिजिटल माध्यमों से शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से इस मुश्किल दौर में अपने सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाया है।
श्री मूलचंद शर्मा आज यहां विश्वविद्यालय और एचएसडीएम के विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत नामांकित कौशल प्रशिक्षण उम्मीदवारों के साथ ‘वर्चुअल इंट्रेक्शन’ के दौरान बोल रहे थे। कौशल विश्वविद्यालय और कौशल विकास मिशन के विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत नामांकित प्रदेश के 1000 से अधिक उम्मीदवारों ने इस आभासी बातचीत में भाग लिया। इसके अलावा, मंत्री ने विश्वविद्यालय और कौशल विकास मिशन द्वारा लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा भी की।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने कहा कि इन दोनों संस्थाओं ने कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा के दौरान भी अपनी गतिविधियां जारी रखकर मुश्किल समय को नए अवसरों में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार एक कुशल और प्रगतिशील हरियाणा की दिशा में आगे बढ़ रही है और इस लक्ष्य को हासिल करने में इन दोनों का अहम योगदान है। यहां से कौशल प्राप्त करने के पश्चात हमारे युवा न केवल देश में बल्कि विदशों में भी कुशल मानव संसाधन की मांग को पूरा करेंगे।
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को 4 लाख के करीब खाने के पैकेट और आयुर्वेदिक दवाइयां बांटने का काम किया है। इसी तरह, सुरक्षा कवच अभियान के तहत कौशल विकास मिशन के साथ मिलकर प्रशिक्षण और उद्योग जगत के भागीदारों के सहयोग से प्रदेश में लगभग साढ़े 11 लाख फेस मास्क वितरित किए हैं। एचएसडीएम ने 242 प्रशिक्षित युवाओं को राज्य सरकार द्वारा अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सहायता के लिए बनाई जन सहायक एप पर पंजीकृत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि एचएसडीएम द्वारा 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को नि:शुल्क सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान की गई।
इससे पूर्व कौशल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एवं हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक श्री राज नेहरू, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर आर. एस. राठौर, मुख्य कौशल अधिकारी श्री दीपक शर्मा, मिशन की संयुक्त निदेशक सुश्री अंबिका पटियाल ने मंत्री श्री मूलचंद शर्मा और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा लॉकडाउन की अवधि के दौरान विश्वविद्यालय और एचएसडीएम द्वारा की गई पहलों की संक्षिप्त जानकारी दी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. राठौर ने अपनी प्रस्तुति में विश्वविद्यालय के उम्मीदवारों को ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार किए गए कौशल सेतु की विशेषताओं का उल्लेख किया।
इस दौरान कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कार्यक्रम में जुड़े युवाओं और प्रशिक्षकों से लॉकडाउन के दौरान उनके अनुभव सांझा किए और इस मुश्किल दौर में भी उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com
मांाांां

वीनस के मजदूरों ने कटे हाथों से सौंपा नीरज शर्मा को ज्ञापन

cropped-img-20200620-wa0015

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद : कर्मचारियों की छटनी के विरोध में जेसीबी कंपनी के गेट पर चल रही रामकथा में आज उस समय हृदय विदारक दृश्य उत्पन्न हो गया जब एक अन्य कंपनी वीनस द्वारा निकाले गए कर्मचारियों ने अपने कटे हाथों से ज्ञापन विधायक नीरज शर्मा को सौंपा। वीनस कंपनी से निकाले गए कुल 62 कर्मचारियों में से 26 ऐसे है जिनके नौकरी के दौरान अंग भंग हो चुके हैं। लेकिन लॉक डाउन के नाम पर कंपनी ने उनकी छंटनी कर दी है। कर्मचारियों का सवाल था कि अब कटे हाथों से कौन उन्हें रोज़गार देगा।
रामकथा के छठे दिन वीनस कंपनी से निकाले गए 62 कर्मचारी अपनी समस्या लेकर विधायक नीरज शर्मा के पास पहुंचे जहां श्री शर्मा ने उनकी भी लड़ाई लड़ने का आश्वासन उन्हें दिया। श्री शर्मा ने राम कथा से उद्धरण देते हुए राम राज्य में न्याय की चर्चा की और उसे आज के समय के लिए जरूरी बताया।
इस मौके पर रामकथा सुनने और अपना समर्थन देने कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता विजय प्रताप भी पहुंचे। विजय प्रताप ने आश्वस्त किया कि मजदूरों की इस लड़ाई में वह हमेशा मजदूरों का सहयोग करेंगे लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार से भी यह मांग रखी कि उद्यमियों को अगर कोई दिक्कत आ रही है तो सरकार उसे भी दूर करने का प्रयास करे।

विजय प्रताप,सीताराम डगर,साहब सिंह पांचाल,संतोष शर्मा ,भगवान सिंह,मनोज कोहली,सशंक अग्रवाल,प्रवीण शर्मा,कृष्ण अत्रि,इक़बाल कुरेसी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने संभाला पदभार

cropped-img-20200617-wa0021

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद,17 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने पदभार ग्रहण के साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों में कर्मचारियों की मीटिंग ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यालय की विभिन्न ब्रांच में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं तथा नीतियों का क्रियान्वयन निर्धारित समय अवधि में पूरा करें।
उन्होंने अपने कार्यालय में बुधवार को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पहचान पत्र बनाने के काम के क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
परिवार पहचान पत्र में आधार कार्ड की तर्ज पर विशेष आईडी नंबर दिया जाएगा। जिसे फैमिली आईडी नंबर कहा जाएगा। यह कार्य पूरा होने पर सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं का लाभ इसी फैमिली कार्ड के माध्यम से दिया जाना है। फैमिली कार्ड बनने के बाद सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के खाते में जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर व शहरी ब्लॉक स्तर पर तथा सैक्टर बनाकर अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों में 5 से 11 सदस्य हैं ।इन कमेटियों में समाजसेवी संस्थाओं, सोशल वर्कर्स, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न राजनैतिक दलों तथा समाज से जुड़े अन्य लोगों को शामिल किया गया है। कमेटियों में शामिल व्यक्ति अपने आसपास के घरों की पूरी जानकारी का डाटा प्रशासन को उपलब्ध करवाने में पूरा सहयोग दें। सर्वे में प्रशासन को परिवार की पूरी जानकारी लेनी है। इनमें बीपीएल परिवार, एपीएल परिवार, ओपीएल परिवार सहित अलग-अलग कैटेगरी या बनाई गई है। जिन्हें इस सर्वे में फार्म के माध्यम से क्लेक्ट किया जाएगा। जिला में सभी हाउस होल्ड का सर्वे कराया जा रहा है ।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल स्वयं सभी योजनाओं की प्रगति की मानिटरिंग करते हैं, इसलिए जिस भी अधिकारी व कर्मचारी को जो दायित्व मिला है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। फील्ड में जाकर लोकल कमेटियों को ट्रेनिंग दे और लोकल कमेटियों का भी सहयोग लें।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com:

टेकमसे से हटाए गए कर्मचारियों ने विधायक नीरज शर्मा को सौंपा ज्ञापन।

cropped-img-20200617-wa0017

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद : कोई भी विदेशी कंपनी भारतीय जनता का भला नहीं सोचती उनके ध्यान में सिर्फ मुनाफा है, यह कहना था एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा फरीदाबाद में कर्मचारियों की छटनी के विरोध में आयोजित रामकथा के दौरान टेकमसे कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। टेकमसे कंपनी से निकाले गए दर्जनों कर्मचारी आज रामकथा स्थल पर श्री शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस अवसर पर भारत चीन सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि चीन भारत में खूब सारा व्यापार करता है लेकिन चीन की भावनाएं भारतीय जनता के प्रति अच्छी नहीं है ऐसे ही विदेश से आने वाली जेसीबी व टेकमसे जैसी अन्य कंपनियां भारतीय जनता और भारतीय कर्मचारियों के कल्याण से ज्यादा मुनाफे से मतलब रखती हैं। सेक्टर 58 में स्थित जेसीबी का गेट जहां यह धरना चल रहा है वह धीरे धीरे फरीदाबाद में छंटनी हुए कर्मचारियों का बड़ा केंद्र बन रहा है।
मास परायण द्वितीय विश्राम के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि शास्त्र में कहा गया है कि मन एव मनुष्याणां कारणं बन्ध मोक्षययोः।। मनके हारे हार है मनके जीते जीत।। इसलिये कथा इस आंदोलन में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा से कम करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, समाजसेवी सतीश चोपड़ा, अनीश पाल, संदीप भारद्वाज पार्षद, गौरव चौधरी, राम अवतार, छात्रनेता कृष्ण अत्रि, हरबीर मावई, सरदार हरजिंदर सिंह, रवि दत्त, राम सिंह यादव, वीरेंदर शर्मा डबुआ मंडी।
राजिंदर पंडित जी, कमल सौरुत कैशियर थामसन प्रेस, भिकिराम प्रजापति जनरल सेक्रेटरी थॉमसन प्रेस , महेंद्र तेवतिया प्रधान थॉमसन प्रेस आदि भी शामिल थे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

लॉकडाउन में सीएससी के वीएलई ने किया बेहतर काम,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अटल सेवा केंद्र संचालिका रितु सिंगला को दी बधाई।

cropped-img-20200615-wa0028

HARYANA KI AAWAJ

हरियाणा भर में बल्लभगढ़ विधानसभा के रितु अटल सेवा केंद्र ने लोगों को घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से पेमेंट पहुंचाने पर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अटल सेवा केंद्र की इस सफलता पर हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने अटल सेवा केंद्र संचालिका रितु सिंगला को बधाई दी है ।

बता दें कि केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत काम कर रहे जिले के इस अटल सेवा केंद्र के वीएलई( ग्रामीण स्तरीय व्यवसायी )ने लॉकडाउन में लोगों को बैंक तक आने की बजाय उनके घर पर ही डिजिटल पेमेंट कराने का बेहतर कार्य किया है ।

जो लोग लॉकडाउन में बैंक तक नहीं जा पाए उन्हें घर पर ही बैंक की सुविधाएं प्रदान की है ।रितु अटल सेवा केंद्र बल्लभगढ़ ने लॉकडाउन में पूरे हरियाणा भर में चल रहे अटल केंद्रों में सबसे ज्यादा 4751500 रुपे की रकम बल्लबगढ़ के लोगों तक घर-घर जाकर पहुंचाई ।

लोगों को लॉकडाउन के दौरान उनके घर पर ही उनकी रकम का भुगतान किया गया । केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा भर में काम कर रहे सभी अटल केंद्रों में रितु सिंगला अटल सेवा केंद्र बल्लभगढ़ को प्रथम स्थान दिया है ।

आज सेक्टर 8 कार्यालय पर हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने रितु सिंगला को लॉकडाउन में अटल सेवा केंद्र के माध्यम से बैंक की बेहतर सुविधाएं लोगों को देने के मामले में प्रथम आने पर बधाई दी है ,और उनका उत्साहवर्धन किया है ताकि वह भविष्य में भी लोगों को अपने अटल सेवा केंद्र की तरफ से बेहतर सुविधाएं देते रहे। इस मौके पर अमित सिंगला भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के बाहर के कोरोना के मरीजों को चिकित्सा से वंचित रखने का कदम अमानवीय: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

cropped-img-20200611-wa0049

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद,
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के बाहर के कोरोना के मरीजों को चिकित्सा से वंचित रखने का कदम अमानवीय था। माननीय लेफ्टिनेंट गवर्नर दिल्ली ने उनके फैसले को रोककर श्री केजरीवाल को पाप का भागीदार होने से बचा लिया।
कें्रदीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का फैसला मानव हित में नहीं था। दिल्ली में पूरे देश व विदेशों के लोग काम करते हैं या फिर आते रहते हैं, ऐसे में उन्हें इलाज के लिए मना करने का निर्णय लेना अमानवीय था। दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में श्री केजरीवाल की कोई भूमिका नहीं है। ऐसा कदम उठाते समय उनको यह भी बताना चाहिए था कि उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में दिल्ली में कितने सरकारी अस्पताल बने या उन्होंने कितने अस्पतालों का शिलान्यास किया हैं।
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल व उनके मंत्री दिल्ली के लोगों को कोविड-19 बीमारी को कोरोना बम के नाम से डरा रहे हैं, जोकि उनकी निम्न स्तर की राजनीति का प्रमाण है। इस राजनीति को दिल्ली की जनता देख भी रही है और भली-भांति समझ भी रही है।
उन्होेंने कहा कि इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री को निम्न स्तर की राजनीति व ढोंग छोड़कर दिल्ली की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ देना चाहिए। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना चाहिए तथा अपनी भविष्य की तैयारियां और मजबूत करनी चाहिएं। यह वक्त राजनीति करने का नहीं, अपितु जनता की सेवा करने का है, श्री केजरीवाल को यह बात समझनी चाहिए।
रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email yogenderchauhan02@gmail.com

अवैध खनन पर संज्ञान लेते हुए परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना के किनारों का दौरा।

cropped-img-20200608-wa0024

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद: 08/06/2020

 आज हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने मंझावली गांव के नजदीक लगते यमुना नदी के किनारों का किया दौरा।खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान लगातार  यमुना के किनारों पर बने घाट से यमुना रेत चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी।

जहाँ मोके पर पहुँच कर  खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खनन अधिकारियों और सम्बंधित इलाके के थाना प्रबंधकों को  खनन करने और कराने वाले  वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।

हालांकि मौके पर कोई रेती चोरी करने वाला नही मिल पाया ।  खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा यदि पुलिस अपने इलाके में चौकसी  बरते तो कोई  भी  यमुना रेत चोरी नही कर सकता।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि यमुना नदी के किनारे से लगती जमीनों से सरकार की अनुमति के बिना यमुना रेत खुदाई कराने वाले जमीन मालिको पर भी मुकदमे दर्ज करे। तभी रेती चोरी की शिकायतों को दूर किया जा सकता है। 

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंझावली गांव के नजदीक लगते गढ़ी, बेगमपुर घाट के अलावा उत्तर प्रदेश के मोतीपुर सीमा से लगते इलाके का दौरा किया जहां से लगातार यमुना रेत की चोरी की शिकायत आ रही थी ,लेकिन मौके पर ऐसा कोई भी रेती चोरी करने वाला नहीं मिला हालांकि एक दो जगह रेती के स्टॉक जरूर मिले।

 रेती के स्टॉक को देखते हुए खनन मंत्री  मूलचन्द शर्मा ने स्टॉक करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस मौके पर उनके  साथ  खनन विभाग के अधिकारी संजय सब्बरवाल, कमलेश इंस्पेक्टर खनन विभाग ,थाना प्रभारी तिगांव जसवीर सिंह भी दल बल के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

मानव रचना में हैप्पी टाइम्स का आयोजन।

cropped-img_20200605_162857

HARYANA KI AAWAJ

Faridabad : विश्वभर में कोरोना को लेकर चर्चा बनी हुई है, जिसके कारण कुछ लोग अवसाद से पीड़ित हो रहे हैं तो कई लोग इसे लेकर बेहद चिंतित हैं. इसी बीच मानव रचना ने हैप्पी टाइम्स एडिशन की शुरुआत की है. यह एक ऑनलाइन कार्यक्रम है. हाल ही में आयोजित हुए हैप्पी टाइम्स अंक में ओलंपिक खेलों में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीन शूटर्स को एक मंच पर लाया गया. ऐसा पहली बार था जब तीन अलग-अलग देशों के गोल्ड मेडल विजेता शूटर्स ने एक मंच पर अपनी यादें ताजा की.

इनमें यूएसए के स्कीट शूटर और ओलंपिक 2008 और 2012 में गोल्ड मेडल विजेता विसेंट हैंकॉक, कुवैत के डबल ट्रैप और ट्रैप शूटर और ओलंपिक्स 2016 में गोल्ड मेडल एवं ओलंपिक्स 2000 और 2012 में रजत पदक जीतने वाले फहैद अल-दिहानी और इंग्लैंड के डबल ट्रैप शूटर और ओलंपिक 2012 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पीटर विल्सन शामिल थे.

इस दौरान सभी प्रख्यात शूटर्स ने शूटिंग को लेकर एक्सपीरिएंस साझा किया. फहैद अल-दिहानी ने बताया कि 40 की उम्र में जब शूटर्स शूटिंग छोड़ने की प्लानिंग करते हैं उन्होंने उस दौरान साल 2000 में आयोजित ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने कहा, यह कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वह इस उम्र में भी मेडल जीत पाए.

विंसेंट हैंकॉक ऐसे स्कीट शूटर हैं जिन्होंने लगातार दो बार 2008 और 2012 में गोल्ड मेडल हासिल किया. विसेंट ने 16 साल की उम्र में ही आईएसएसएफएस का शूटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया था. चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि मेडल जीतने के लिए सिर्फ माइंडसेट की जरूरत होती है, जो आपको मेडल दिलवाने में कामयाब होती है.

पीटर विल्सन ने मानव रचना का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा आज जब पूरे विश्व में कोरोना को लेकर नेगेटिव बातों की चर्चा हो रही है, इस दौरान इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करना पॉजिटिविटी लाता है. उन्होंने बताया कि शूटिंग वर्ल्ड में आज वह जो भी हैं उसका श्रेय उनके पिता को जाता है.

कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वीपी डॉ. अमित भल्ला, अर्जुन अवॉर्डी रोंजन सोढ़ी और अर्जुन अवॉर्डी एवं एथलेटिक्स कमेटी के चेयरमैन मोराद अली खान समेत कई लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद में यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज को 120 बेड का अस्पताल मंजूर,कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार का जताया आभार

cropped-img-20200605-wa0018

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने फरीदाबाद के एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी गुजरान में यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज के लिए 120 बेड का अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक ने एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। राज्य सरकार ग्राम पंचायत की करीब 9 एकड़ जमीन अस्पताल के लिए पहले ही हस्तांतरित कर चुकी है। विधायक नीरज शर्मा ने इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया है।

बता दें कि यूनानी चिकित्सा पद्धति पर आधारित यह अनुसंधान एवं असाध्य रोगों के इलाज के लिए चिकित्सा केंद्र पिछली सरकार के समय में मंजूर हुआ था मगर पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट की फाइल अागे नहीं बढ़ रही थी। इस वर्ष 6 जनवरी को विधायक नीरज शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक से मुलाकात की। उन्होंने इस अस्पताल की शुरूआत के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक पत्र भी उन्हें दिया। इसके बाद केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट का कार्य आगे बढ़ाया।

नीरज शर्मा के अनुसार इस प्रोजेक्ट के तहत इस वर्ष जमीन की चारदीवारी हो जाएगी और यहां ओपीडी शुरू की जानी है। इसके अलावा 120 बेड का अस्पताल के निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। शर्मा ने बताया कि इसके लिए वे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले तो उन्होंने बहुत ही सकारात्मक भाव से उन्हें प्रोत्साहित किया। इससे पहले वे इस प्रोजेक्ट की बाबत राज्य विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुके हैं। इस कार्य में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने भी नीरज शर्मा का सहयोग किया।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

————————-

रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) द्वारा सेक्टर -12 हुड्डा सेंट्रल प्लाज़ा पार्क फरीदाबाद में लगाए गए पेड़।

cropped-img-20200605-wa0006

HARYANA KI AAWAJ


आज 5 जून 2020 विश्व पर्यावरण दिवस पर रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) ने लोकडाउन का पालन करते हुए सेक्टर -12 हुड्डा सेंट्रल प्लाज़ा पार्क फरीदाबाद में जामून व आम के पोधे लगाए पिछले वर्ष भी जामून के पोधे लगाए गए थे ओर पूरे साल उनकी देखभाल करी गई ओर वे सभी पोधे आज भी सही सलामत हैं पर्यावरण है हम सबकी जान इसलिए करो इसका सम्मान एक पेड़ 100 पुत्र समान यह पोधे बिजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में लगाए गए बिजेंद्र सैनी ने कहा कि आप अपना ध्यान रखें अपनों का ध्यान रखें अपने आसपास का ध्यान रखें सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें हाथ पैर धोते रहें और लोगों को जागरुक करते रहें क्योंकि हम सभी का जीवन बहुत अनमोल है इसलिए इस महामारी में घर से कम से कम निकले घर पर ही रहे सुरक्षित रहें आप सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी करें क्योंकि गर्मी में पेड़ ही हमें भरपूर छाया देता है इसलिए ज्यादा ज्यादा पेड़ लगाएं और अपना जीवन बचाएं सभी को ज़िला उपायुक्त के आदेशों का पालन करना चाहिए ज़रूरी काम से ही पूरी तरह सुरक्षित होकर घर से निकले इस अभियान में हिमांशु सैनी , व छोटे बच्चों ने भी सहयोग करा

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फ़रीदाबाद द्वारा फरीदाबाद के प्रैसकर्मियों के लिए मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण।

IMG-20200603-WA0028

HARYANA TIMES NEWS

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा आज दिनांक 03.06.2020 को श्रीमति प्रेमलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा डीपीआरओ को फरीदाबाद के प्रैसकर्मियों जो कोरोना योद्धा बनकर लोगों को समाचार के माध्यम से जागरूक कर रहें हैं,  हेतु 800 कॉटन वॉशेवल मास्क एवं 400 सेनीटाइजर दिया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा सी एस आर के माध्यम से संचालित स्किल डेव्लपमेंट द्वारा प्रशिक्षित नवपथ की बालिकों द्वारा मास्क सिलवाया गया है जिससे उन्हें आर्थिक मदद प्राप्त हो सके। इस मदद से उन कोरोना योद्धाओं को कोरोना से लड़ाई में मदद मिलेगी। एनटीपीसी फरीदाबाद कोरोना से लड़ाई में हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर है।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फ़रीदाबाद द्वारा फरीदाबाद के प्रैसकर्मियों के लिए मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण।

IMG-20200603-WA0028

HARYANA TIMES NEWS

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा आज दिनांक 03.06.2020 को श्रीमति प्रेमलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा डीपीआरओ को फरीदाबाद के प्रैसकर्मियों जो कोरोना योद्धा बनकर लोगों को समाचार के माध्यम से जागरूक कर रहें हैं,  हेतु 800 कॉटन वॉशेवल मास्क एवं 400 सेनीटाइजर दिया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा सी एस आर के माध्यम से संचालित स्किल डेव्लपमेंट द्वारा प्रशिक्षित नवपथ की बालिकों द्वारा मास्क सिलवाया गया है जिससे उन्हें आर्थिक मदद प्राप्त हो सके। इस मदद से उन कोरोना योद्धाओं को कोरोना से लड़ाई में मदद मिलेगी। एनटीपीसी फरीदाबाद कोरोना से लड़ाई में हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर है।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

जज्बा फाउंडेशन के द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

cropped-img_7842

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद:- कोरोना नामक वैश्विक महामारी की वजह से सभी लोगों के जीवन में कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पढ़ा है। परन्तु इस वैश्विक महामारी से किसी भी थैलेसीमिया से ग्रसित व्यक्ति को रक्त की कमी ना हो इन बातों को ध्यान में रखते हुए। शहर की सामाजिक संस्था जज्बा फाउंडेशन के द्वारा तिगांव विधानसभा स्थित अगवानपुर में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक आदित्य झा एवम नीरज रॉय ने बताया कि यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चो के लिए हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए उस कमी को पूरा करने का एक प्रयास है। जिसमे हमने अभी शुरवात में लगभग 25 से 30 युवा साथियों को जागरूक कर उनके सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया है।

इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने बतया की हम लगतार इसी तरह से शहर में अलग अलग जगहों पर लोगो को रक्दान के प्रति जागरूक करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे एवम आज के रक्तदान शिविर में लगभग 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। और इस समाजहित कार्ये में डीवइन चैरिटेबल ब्लड बैंक का मुख्य सहयोग रहा वही जज्बा फाउंडेशन के राहुल वर्मा, अंकित, शुभम, सूर्य अदि स्वमं सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
 
 
 

बाबा हृदय राम सेवा समिति मुजेसर की तरफ से ₹100000 (एक लाख)की राशि का चेक हरियाणा के  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के माध्यम से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में सौंपा।।

cropped-img-20200601-wa0040

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद।

देश दुनिया को दहलाने वाली वैश्विक कोविड-19 महामारी ने जहां देश की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है । वहीं देश प्रदेश की मदद के लिए समाज सेवी संस्थाएं लगातार सरकार के हाथ मजबूत कर रही है।आज इसी महामारी से निपटने के लिए हरियाणा सरकार को बाबा हृदय राम सेवा समिति मुजेसर की तरफ से ₹100000 (एक लाख)की राशि का चेक हरियाणा के  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के माध्यम से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में सौंपा है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के प्राचीन मंदिर बाबा हृदय मंदिर  की  समिति का अपने कार्यालय पर आने और हरियाणा कोरोना फण्ड में चैक सौपने पर धन्यवाद भी जताया है।परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी से बचने के लिए सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें तभी वे स्वयं सुरक्षित रह कर के प्रदेश और देश को सुरक्षित रख सकते  है।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर प्रयास किए गए हैं ।लोगों को जागरूक किया गया है कि वे जहां सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें वही घर पर रहकर बार बार साबुन से हाथ साफ करें, ताकि इस विषैला वायरस का चक्र टूट सके ।।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोगों ने सरकार की बढ़ चढ़ कर आर्थिक मदद की है । 

सरकार ऐसी समाजसेवी संस्थाओं और लोगों का सम्मान करती है।परिवहन मंत्री ने गांव मुजेसर की बाबा हृदय राम सेवा समिति की तरफ से दिए गए एक लाख की राशि पर समस्त मुजेसर ग्राम वासियों और समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया है।

इस मौके पर समिति के तरफ से रतन सिंह लांबा ,रणवीर पहलवान ,सुभाष लांबा ,अखिलेश परसवाल , राजेंद्र गोदारा शेर सिंह लांबा भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

गंदे पानी में उतरे विधायक नीरज शर्मा, निगम अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ही खत्म किया धरना।

cropped-img_20200601_070733

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद : लगातार तीन सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे गोंछी , जीवन नगर पार्ट 2 इलाके में आज विधायक नीरज शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार गुहार के बावजूद काम न होने पर एक ऐसा कदम उठाया जो शायद ही कोई विधायक कभी उठाए। विधायक एनआईटी नीरज शर्मा खुद उस गंदे पानी से गुजरे तो उनके पीछे लोगों का काफिला चल पड़ा। पानी इतना पुराना था कि उस का रंग हरा हो गया था। इस पानी कि समस्या पर बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विधायक नीरज शर्मा आज सुबह वहां जा पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। महिलाओं में निगम प्रशासन और स्थानीय पार्षद के प्रति बेहद आक्रोश था। महिलाओं का कहना था कि वह लोग मकान खरीद कर यहां रह रहे हैं। टैक्स देते हैं रजिस्ट्री के पैसे दिए हैं इसके बावजूद उनके इलाके मैं सड़कें नहीं बन पा रही हैं। इसके बाद नीरज शर्मा उसी पानी से गुजरते हुए ballabhgarh-sohna रोड पर पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जैसे ही विधायक के धरने की खबर स्थानीय लोगों को मिली आसपास के इलाकों से सैकड़ों की तादाद में लोग मौके पर जा पहुंचे और बाकायदा दरी बिछाकर तंबू लगाकर प्रदर्शन शुरू हो गया लगभग 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम फरीदाबाद के एसडीओ करतार सिंह दलाल और अमित वहां पहुंचे और अगले 24 घंटे में जल निकासी का कार्य शुरू कराने का आश्वासन विधायक व स्थानीय निवासियों को दिया इसके बाद धरना हटा और जाम खुला। इस मौके पर राम महर प्रधान, राम वीर यादव, संजय, राहुल शर्मा, विपिन गुप्ता व टीम पंडितजी के सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

उपायुक्त यशपाल ने विभिन्न सेक्टरों व बाजारों में खुली हुई दुकानों का किया औचक निरीक्षण ।

cropped-img_20200528_173626

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 28 मई।
उपायुक्त यशपाल ने विभिन्न सेक्टरों व बाजारों में खुली हुई दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कुछ स्थानों पर अनियमितता मिली तथा कुछ स्थानों पर सभी हिदायतों की अनुपालना पाई गई।
उपायुक्त ने इस दौरान सेक्टर-7 व सेक्टर-10 की मार्केट की दुकानों का निरीक्षण किया, जहां पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार सभी दुकानें ठीक प्रकार से खुली हुई पाई गई। इन सेक्टरों के अलावा फरीदाबाद क्षेत्र के सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-19 व सेक्टर-15 की मार्केट व फरीदाबाद के अन्य क्षेत्रामें में खुली हुई दुकानों में अनियमितता पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दाएं व बाएं के नियमानुसार ही दुकानें खोलें। उन्होंने लोकल कमेटियों के सभी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे अलाट किए गए क्षेत्र की मार्केट में खुली सभी दुकानों व मार्केट में आने वाले सभी लोगों के लिए जारी निर्देशों की दृढ़ता से अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि लोकल कमेटियों का गठन बाजारों में खुली दुकानों पर सभी एसओपी को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

Design a site like this with WordPress.com
Get started