रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं : उपायुक्त यशपाल

HARYANA KI AAWAJ

cropped-1625495060584_2

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद, 5 जुलाई। भारत विकास परिषद फरीदाबाद इकाई के सौजन्य से एक ‘रक्त दान शिविर’ का आयोजन जगन्नाथ मन्दिर सैक्टर 15 ए के प्रांगण में किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त यशपाल रीबन काट कर शुभारम्भ किया। संस्था की ओर से मुख्यअतिथि का पुष्प गुच्छभेंट कर स्वागत किया गया। शिविर में भाग ले रहे सभी रक्त दाताओं के पास जा कर मुख्य अतिथि ने बधाई दी और हौसला अफ़जाई की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त यशपाल ने कहा कि रक्तदान जीवन में सबसे बड़ा दान होता है। ऐसे में हम सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जिला में लगाए गए शिविरों की चर्चा करते हुए रक्त दान को बढावा देने और अधिक शिविर लगाने की प्रेरणा दी। शिविर में बेहतरीन व्यव्स्था की सराहना करते हुए संस्था का धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित सभी चिकित्सकों व अन्य मेडिकल स्टाफ के योगदान की भी प्रशन्सा की। शिविर में विशेष अतिथि के तौर पर देवेन्द्र सिंह सुरजेवाला पूर्व सयुंक्त निदेशक विकास विभाग ने रक्त दान को जीवन दान बताया और रक्त के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि रक्त ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी कारखाने या मिल में नहीं हो सकता । ये केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है।शिविर में 67 रक्त दाताओं की रजिस्ट्रेशन दर्ज की गई जिसमें 51 इकाई रक्त इकाई इकट्ठा हुआ जो तत्काल ब्लड बैंक में भिजवाने की व्यवस्था की गई ।

अन्त में संस्था की ओर से अतिथिगण का धन्यवाद किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

Email:yogenderchauhan 02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free