बल्लभगढ़ के दहशरा ग्राऊंड में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : एसडीएम अपराजिता

HARYANA KI AAWAJ

IMG_20210625_184428

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़ :5 अगस्त:  एसडीएम अपराजिता ने उपमंडल स्तरीय 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए गत दिवस दोपहर बाद वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सौंपी जाए। उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

 एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह दहशरा ग्राऊंड में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पिछले लगभग डेढ वर्ष से कोविड-19 वायरस के अवसाद से ग्रस्त लोगों को एक खुशनुमा माहौल स्वतंत्रता दिवस समारोह के राष्ट्रीय पर्व पर दिया जाएगा। इसमें कोविड काल में सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आगामी 10 अगस्त से राजा नाहर सिंह महल में रिहर्सल शुरू की जाएगी और आगामी 14 अगस्त को दहशरा ग्राऊंड में उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फूलड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

  बैठक में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमसीएफ, बिजली निगम, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एचडीएम अपराजिता ने एक-एक करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की सलामी, स्वतंत्रता दिवस सेनानियों और वीरांगनाओं को उनके घर पर जाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से 1 दिन पहले सम्मानित करने सहित तमाम जिम्मेदारियां सौंपी गई।

 बैठक में जिला खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती बलबीर कौर,सीडीपीओ शकुंतला रखेजा,मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार, पीडब्ल्यूडी बीएण्डआर के जेई राज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free