स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में गंभीरता बरतें सभी विभाग : उपायुक्त जितेंद्र यादव

HARYANA KI AAWAJ

4

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान

फ़रीदाबाद, 05 अगस्त: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि जिला फरीदाबाद में जिला स्तरीय  स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवानी है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित रहेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

1628157037770_1

 उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें। उपायुक्त जितेंद्र यादव आज वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और जिम्मेदारियों को के दायित्व की जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दे रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर-12 स्टेडियम में मनाया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग को जो दायित्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सौंपा जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।  उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के के दिन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी सुनिश्चित करें।

  बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने एक-एक करके विभिन्न विभागों के अधिकारियों को को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिम्मे वारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा और साफ-सफाई की व्यवस्था एमसीएफ द्वारा की जाएगी। वे इस बारे में पूरा ध्यान रखना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग, वेलकम गेट, परेड की स्लामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और इसके लिए रिहर्सल तथा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व डीआईपीआरओ को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके अलावा वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जिला रेडक्रॉस और जिला सैनिक बोर्ड आपस में तालमेल बनाकर कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

  एडीसी सतबीर मान ने कहा कि आगामी 11, 12 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की स्लामी तथा मार्च पास्ट की रिहर्सल की जाएंगी और 13 अगस्त को फूलड्रेस  स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

 उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार से पुलिस लाइन में मार्च पास्ट में परेड की सलामी के लिए और स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रिहर्सल शुरू की जाएगी।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम परमजीत चहल डीसीपी अंशुल सिंगला, डीडीपीओ विकास मोर, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free