उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय के निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखें : एसडीएम अपराजिता

HARYANA KI AAWAJ

3

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़/22 जुलाई: एसडीएम अपराजिता ने आज वीरवार को एसडीओ पीडब्ल्यूडी बी एण्ड आर जसमेर सिह व जेई राजकुमार के साथ बल्लबगढ़ में निर्माणाधीन नये लघु-सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया।

जिसमें काफी कमियां पाई गई। एसडीएम ने कमियों के बारे में एसडीओ जसमेर को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अपराजिता ने लघु सचिवालय बारे एसडीओ जसमेर सिहं व जेई राजुकमार,  से अन्य सुविधाओं के बारे में प्लान भी देखा।

1

एसडीएम ने बताया कि ई-दिशा केन्द्र कमरा बहुत छोटा था। जिसको बडा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ-2 यह भी कहा गया कि जो प्रथम तल पर रिकार्ड रुम बनाया गया है उसको ग्राऊंड फ्लोर पर बनाया जाये और बैठक कक्ष को प्रथम तल पर बनाया जायें।

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि लघु सचिवालय में रेम्पो को लंबा किया जाये। जिससे कि आम जन, बुर्जुगो व दिव्यांगजनों को चढ़ने व उतरने में कठिनाई ना हो। इसके बादए एसडीएम ने पुलिस उपायुक्त, बल्लबगढ़ व तहसीलदार, बल्लभगढ़ के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। 

IMG-20210722-WA0059

एसडीएम बल्लबगढ़ ने एसडीओ को यह भी निर्देश दिया कि पब्लिक बाथरूम अलग से बनाया जाये। पब्लिक पार्किंग स्टेण्ड व कैन्टीन अलग से बनाते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए बाथरूम व पार्किंग की व्यवस्था अलग से की जाये। एसडीएम ने एसडीओ को याद दिलाया कि पिछली मिटिंग में लघु सचिवालय  का नया प्लान बनाने के लिए बोला था। परन्तु यह प्लान अभी तक कार्यकारी अभियंता द्वारा अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है तथा एसडीओ को निर्देश दिये कि लघु सचिवालय का नया प्लान तैयार करके मेरे सम्मुख प्रस्तुत करें।

एसडीओ जसमेर सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से बल्लबगढ़ लघुसचिवालय का कार्य बन्द करना पडा। क्योकि बल्लबगढ़ सचिवालय को बनाने के लिए लेबर उपलब्ध नहीं थी। अब उन्होंने आश्वासन दिया है कि बल्लबगढ़ लघु सचिवालय का कार्य अगले लगभग 4 से 5 महीने में पूरा कर दिया जायेगा।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free