एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को भेंट किया फर्नीचर

HARYANA KI AAWAJ

cropped-1625658946295_img-20210707-wa0009

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान 

करोना महामारी के दूसरे लहर के संक्रमण में एनटीपीसी फरीदाबाद सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आज दिनांक 07.07.2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में कोरोना केयर यूनिट के लिए, मरीजों को बेहतर सुविधा देने हेतु फ़र्निचर भेंट किया। । पूरे देश में डॉक्टर, नर्स इत्यादि फ्रंटलाईन वर्करों ने इस महामारी से निपटने में अद्भुत कार्य किया है।  इस विषम परिस्थिति में एनटीपीसी हमेशा देश एवं समाज के प्रति सदैव कदम से कदम मिलाकर कार्य करती है।

अपने इन्हीं सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को बेड साइड टेबल, स्ट्रेचर एवं डस्टबिन भेंट किया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी फरीदाबाद से रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं श्रीमती प्राची छाबड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर अजय गोयल एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।

Email: yogenderchauhan 02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started