चौकी इंचार्ज विनोद गौतम की माताजी ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर लौटी अपने घर

IMG_20210522_142426

HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान:

बल्लभगढ़ अग्रसेन चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज विनोद गौतम की माताजी कोरोना वायरस महामारी के चलते इस महामारी से संक्रमित हो गई थी। उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और आज दिनांक 22 मई 2021 को वह कोरोना को मात देकर अपने घर लौटी। डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।चौकी इंचार्ज विनोद गौतम जिन्होंने अपनी ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते विनोद गौतम ने अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक पुत्र होने का भी कर्तव्य निभाया। डॉक्टरों ने उनकी माताजी को नियमित अंतराल पर निरीक्षण करवाने एवं डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आहार लेने की सलाह दी है।
Email: yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started