।।जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के तत्वावधान में एस्कार्ट्स कम्पनी के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में किया गया पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन।।

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210804-WA0073

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के तत्वावधान में एस्कार्ट्स कम्पनी के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल ने कहा कि पौधे रोपने के साथ उनकी देखभाल अपने बच्चो की तरह करनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी बलजीत डागर सी एस आर हैड एस्कार्ट्स कम्पनी का गांव के सरपंच व गणमान्य लोगो ने पगड़ी बांधकर एवं विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल व संस्था की टीम ने पौधा भेंट कर स्वागत किया।

IMG-20210804-WA0072

मुख्य अतिथि बलजीत डागर ने कहा कि पौधो के बगैर हमारा जीवन अधूरा है। स्वस्थ रहने के लिए पौधे लगाने जरूरी है। एस्कार्ट्स कम्पनी ने इस वर्ष दश हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ने बताया की संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण अभियान आपसी सहयोग से चलाया हुआ है। आज मलेरना विद्यालय के प्रांगण में एस्कार्ट्स कम्पनी के सहयोग से सौ पौधे अशोक के लगाए गए है।

IMG-20210804-WA0071

कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे संस्था के कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री ने सभी अतिथियो व गणमान्य लोगो का आभार व्यक्त किया।प्रदूषण विभाग के एस डी ओ ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम में  उपस्थित सभी को जन्मदिवस पर पौधा लगाने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि बलजीत डागर, सतेन्दर अरोड़ा , ओमवीर एस डी ओ, विनोद, सतेन्दर सौरोत प्रधानाचार्य,दीपक डागर समाजसेवी, मुख्याध्यापक समर देशवाल, मास्टर कृष्ण कुमार, मैडम अंजू बाला,मंजिता रानी, मास्टर संजय शर्मा,मास्टर राकेश कुमार, विनोद कुमार, संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री,महासचिव सुभाष गहलोत, उपाध्यक्ष डाक्टर प्रवेश लाम्बा,उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा ,सचिव देवीचरण, संगठन सचिव सुनील वत्स,लक्की वर्मा, दीपक गोयल, अमरदीप डागर, सुधीर गौतम, बबलू छाबड़ा, गांव के सरपंच कृष्ण पाल यादव, नरेंद्र यादव, बलवीर फौजी, रणवीर डागर, रामवीर डागर, अनिल,बीरपाल, बिशनी, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान नीलम व मूर्ति व गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free