बल्लभगढ़ एसडीएम अपराजिता एवं भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने सेक्टर 2 में बनाए जा रहे  महिला कॉलेज एवम लघु सचिवालय के अलावा सेक्टर 3 में बनाए जा रहे दाना पानी पार्क का किया निरीक्षण।

cropped-img-20210722-wa0059

HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता आईएएस एवं हरियाणाके परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा  ने परिवहन मंत्री के दिशा निर्देशों पर बल्लभगढ़ में बनाए जा रहे महिला कॉलेज सेक्टर 2 एवं लघु सचिवालय के अलावा सेक्टर 3 में बनाए जा रहे दाना पानी पार्क की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट ली ।

इस मौके पर निर्माणाधीन  लघु सचिवालय के निरीक्षण के दौरान बल्लभगढ़ की एसडीएम आईएएस अधिकारी अपराजिता भी मौजूद रही और उन्होंने इमारत में बनाए जाने वाले अधिकारियों के कमरों का निरीक्षण किया। 

एसडीएम अपराजिता ने लघु सचिवालय की समस्त जानकारी लेने के बाद पीडब्ल्यूडी  के एसडीओ जसमेर सिंह को उचित दिशा निर्देश दिए।

IMG-20210722-WA0053

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने बताया कि लघु सचिवालय का कार्य तेजी से चल रहा है जो कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगा।  इसके बनने से एक ही छत के नीचे तमाम अधिकारी बैठेंगे जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के लिए सैकड़ों विकास कार्य कराए हैं 

IMG-20210722-WA0054

इसके अलावा महिला कॉलेज सेक्टर 2 का भी निरक्षण किया और चल रहे  कार्य  में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि कॉलेज का कार्य चला हुआ है और  लगभग 3 महीने में पूरा हो जाएगा।  यही नहीं दाना पानी पार्क सेक्टर 3 में भी कार्य चला हुआ है जिसे एक बेहतर सुंदर पार्क बनाया जाएगा।भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा के साथ पारस जैन और परिवहन मंत्री के पीआरओ जोगेंद्र रावत मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started