भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने युद्ध स्तर पर चलाया बरसात के पानी की निकासी व नालों की सफाई का अभियान

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210714-WA0051

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान

बल्लबगढ। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में बरसात के पानी पानी की निकासी को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया।

IMG-20210714-WA0050

यही नहीं नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे शहर में बरसात के पानी और  सीवर के पानी को जमा न होने दें।  बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी मेन बाजार अंबेडकर चौक पर होने वाले जलभराव को दूर कर दिया गया है वहीं भविष्य में यहाँ पानी ना भरे उसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।  इसके अलावा बल्लभगढ़ की साबुन कॉलोनी ,पंजाबी मोहल्ला, तकिया कॉलोनी के पानी की निकासी के लिए पंजाबी धर्मशाला के सामने आ रही रुकावट को दूर कर गलियों में जमा होने वाले पानी को निकाल दिया गया है ।

IMG-20210714-WA0049

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा की सफाई के लिए अपने निजी कोष से जेसीबी मशीने शहर में नालियों की सफाई के लिए लगा रखी है, जो लगातार जाम नालियों को खोलने का कार्य कर रही है और यह कार्य लगभग करीब 2 दिन में पूरा हो जाएगा । नालियों की सफाई होने से शहर में जलभराव की स्थिति नहीं रहेगी क्योंकि बल्लभगढ़ के बड़े और लाइफ लाइन कहे जाने वाले मोहना रोड नाले को भी चालू करा दिया है। इसके अलावा सफाई निरीक्षक और सफाई करने वाले ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए हैं कि गुप्ता होटल के साथ निकल रहे छोटे नाले को भी साफ करें ताकि मैंन बाजार अग्रसेन चौक और भाटिया नर्सिग होम की तरफ से आने वाली नालियों का गंदा पानी बड़े नाले में आसानी से चला जाये । उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बल्लबगढ़ में जमकर विकास कार्य चल रहे हैं और लगभग कार्य पूरे भी हो चुके हैं। इस मौके पर पारस जैन, योगेश शर्मा, परिवहन मंत्री के पीआरओ जोगेंद्र रावत, नगर निगम के सफाई निरीक्षक बृजमोहन शर्मा व योगेश मंगला मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free