फरीदाबाद मेवला महाराजपुर नेशनल हाईवे 2 स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या।

IMG_20191111_122628

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद : फरीदाबाद में क्राइम ने एक बार फिर से अपना सर उठाना शुरू कर दिया है अभी 2 दिन पहले ही सेक्टर 7A में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया और आज दिनांक 11: 11: 19 को सुबह 10:30 बजे मेवला महाराजपुर नेशनल हाईवे स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 21Aनिवासी जतिन सुबह करीब 10:00 बजे अपनी होंडा सिटी कार में नेशनल हाईवे 2 स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने गया था तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने कार में सवार जतिन नामक व्यक्ति को गोली मार दी और दोनों अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए गोली लगने से जतिन की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की माने तो जतिन का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था और दोनों का अदालत में डायवोर्स का केस भी चल रहा था शुरुआती दौर में संभावना है कि जतिन की हत्या का शक उसकी पत्नी पर है।

रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

सेक्टर 12 में खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20191108-WA0012

फरीदाबाद,8 नवम्बर।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि खेल अनुशासन की बुनियाद और सीख लेने की  सीढ़ी है। जीतने वाले खिलाड़ी से हारने वाला खिलाड़ी सीख लेकर भविष्य में जीत के लिए प्रेरणा लेता है ।
 केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर शुक्रवार को स्थानीय सैक्टर-12 में खेल महाकुंभ के  राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाडियों और खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से आए एथलेटिक पुरूष व महिला खिलाड़ियों से मार्च पास्ट की स्लामी ली और ध्वजा रोहण कर खेलों के विधिवत शुभारंभ की घोषणा भी की।
 उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में  ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इण्डिया मूवमेंट की शुरुआत लोगों को स्वस्थ रखने के लिए की है । मनुष्य को लम्बी आयु और स्वस्थ शरीर के लिए दिनचर्या में खेलना जरूरी है
IMG-20191108-WA0017
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सरकार की खेल नीति की बदौलत से ही हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में विश्व में अलग पहचान बनाई है ।ओलंपिक, पैरा ओलम्पिक, एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले हरियाणा के खिलाडियों को सरकार द्वारा करोङो रूपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाता है । इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को अलग से कोटा देकर नौकरियां दी जा रही है ।
  राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी कम एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ एथलेटिक प्रतियोगिता की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

नीरज शर्मा ने एनआईटी 86 में निकाली पद यात्रा, उमड़ा जनसैलाब।

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आज एकदम से इम्पोर्ट किए गए व्यक्ति को टिकट देने से नाराज है और 21 तारीख को इस बात का प्रमाण दे देगा कि जो पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए थे, उनको नाराज करना कितना गलत है। आमजन पहले ही विधायक की कार्यशैली से नाराज है, ऊपर से पार्टी कार्यकर्ता इम्पोर्ट किए गए नेता को हजम नहीं कर पा रहे हैं। उक्त वक्तव्य कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने शुक्रवार को एन आई टी -86 फऱीदाबाद में निकाली गई पदयात्रा एवं रोड शो के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। रोड शो के दौरान नीरज शर्मा के साथ हजारों समर्थक मौजूद रहे। पर्वतीय कॉलोनी मार्किट डिस्पोज़ल, सारन स्कूल रोड (नियर गोविन्दा भाई की टाल) से आरंभ की गर्ई शोभा यात्रा सारन स्कूल रोड, आईचर चौक होते हुए गुरुद्वारा रोड जवाहर कॉलोनी डिस्पोज़ल पर जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर हाथ के निशान पर चुनाव लड़ रहे नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने सिर्फ लोगों को धोखा देने का काम किया है, 5 साल उन्होंने एनआईटी विधानसभा में कोई विकास कार्य नहीं किए, जिसके चलते आज लोग आक्रोशित हैं। लोग आज भी पंडित शिवचरण लाल शर्मा के पांच साल के विकास को याद करते हैं और मैं वादा दिलाता हूं। उन्हीं के कदमों पर चलते हुए एनआईटी-86 में विकास की गंगा बहाऊंगा। आज के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने युवा उम्मीदवार नीरज शर्मा की जीत को पक्का कर दिया है। मूल रुप से ग्रामीण क्षेत्र एवं कालोनियों में बंटे इस विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग इस बार विकास कार्यो के नाम पर टीम पंडित जी के उम्मीदवार नीरज शर्मा के साथ खडा दिखाई दे रहा है। यही नहीं जिस प्रकार से शिव चरण लाल शर्मा के तीनों पुत्र एकजुट होकर पंडित के सपनों को सच करने के लिए दिन-रात जनता से सीधा सम्पर्क बनाए हुए हैं उसके बाद प्रचार में भी भाजपा उम्मीदवार खासे पिछड गए हैं। राजनैतिक तौर पर यह माना जा रहा है कि जब चुनाव  प्रचार शुरु हुआ तो मोदी फेक्टर के चलते यहां के लोग भाजपा के साथ दिखाई देते थे, लेकिन जैसे-जैसे स्थानीय लोगों का यह पता लगा कि भाजपा ने इस बार उसी नेता को टिकट दे दिया है जिसके चलते वह पिछले पांच सालसे नरकीय जीवन जी रहे हैं तो लोगों से सिर से भाजपा का प्यार उतर गया और वह पंडित शिव चरण लाल शर्मा के पांच साल के विकास कार्यों को ही आधार मान कर उनके पुत्र नीरज को हाथ के पंजे पर वोट देने का निर्णय ले चुके हैं। शोभा यात्रा के दौरान अपने उद्बोधन में नीरज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के परम्परागत वोटर में एक उत्साह है और यही उत्साह ही मेरी जीत का आधार बनेगा। राजनैतिक तौर पर यह माना जा रहा है कि एनआईटी फरीदाबाद 86 विधानसभा सीट पर इस बार इतिहास बदलने की तैयारी है तथा इस बार कांग्रेसी उम्मीदवार को जनता विधानसभा में भेजने का मन बना चुकी है। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से उनके बड़े भाई मुकेश शर्मा, (पूर्व वरिष्ठ महापौर नगर निगम), पर्वतीय कॉलोनी मार्केट के प्रधान राम मेहर चौधरी, पंकज शर्मा, हरजिंदर सिंह, रिंकु कथूरिया, सूरज अदलखा, मोनू अरोड़ा, बंटी, एडवोकेट महेन्द्र बिष्ट, राम निवास, मुकेश भारती, कृष्ण अत्री, लखन, गोल्डी नागी, राजेश सेनी, राम सिंह यादव, परवीन, मनीष,  परशुराम, अलोक, पुनीत शर्मा,लकी धवन, सन्नी सरदार, जीतू, लव्ली भारद्वाज, हरजिंदर शर्मा, राजू, रामू, इंद्र पाल वर्मा, अहलावत जी, मदन जी, सुरेश पंडित जी, एडवोकेट भारत भूषण, महेन्द्र शर्मा, धीरज रावत, प्रिन्स कम्बोज आदि मोजूद थे। नीरज शर्मा ने डिस्पोज़ल पर पद यात्रा ख़त्म करने के बाद सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया। 

IMG-20191018-WA0452

IMG-20191018-WA0454

रिपोर्ट : योगेन्द्र सिंह चौहान 8802454514

  1. Email :yogenderchauhan02@gmail.com

बल्लभगढ़ ऊंचा गांव गौशाला में पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन।

IMG-20191017-WA0067

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़: दिनांक  17.10.2019 को डॉ नरेंद्र दहिया उप-निदेशक,पशुपालन विभाग,जिला फरीदाबाद तथा डॉ रणवीर सिंह, उपमंडल अधिकारी-बल्लभगढ़,पशुपालन विभाग के निर्देश पर गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित,गौशाला,ऊँचा गांव,बल्लभगढ़ में 8 सदस्यीय चिकित्सा कर्मियों का दल डॉ सचिन धनखड़ के नेतृत्व टीकाकरण हेतू पहुंचा। गौशाला अध्यक्ष श्री रूपेश यादव,वरिष्ठ सदस्य मार्गदर्शक मंडल श्री नारायण सिंह ठाकुर,प्रबन्धन कमेटी के सदस्य मनीष गोयल,संजय गोयल,शैलेन्द्र त्यागी, भोला पहलवान,बबलू मित्तल व गौशाला के प्रभारी चिकित्सक डॉ सत्यभान कर्दम ने समस्त टीम का स्वागत किया।

गौशाला के नियमित गौपालकों के सहयोग से डॉ सचिन धनखड़ (VS) डॉ बलवंत सिंह (BELO),श्री गोविंद राम (VLDA),श्री अनिल कुमार (VLDA) सौरभ,हितेंद्र,रिंकू, विक्रम,मोहन आदि ने गौशाला में स्तिथ गौवंश को मुंह-खुर तथा गल -घोंटू के 463 गौवंश को टीके लगाये। गर्भधारण किये हुए गौवंश व नवजात बछड़े-बछड़ियों की स्वास्थ्य जांच की। गौशाला में 505 गौवंश की उपस्तिथि है।पशुपालन विभाग के अनुसार गौशाला प्रबन्धन द्वारा गौवंश हेतु चारे-पानी और सफाई की व्यवस्था को सही पाया गया व गौवंश के स्वाथ्य को सही पाया। डॉ सचिन धनखड़ (VS) ने गौशाला प्रबन्धन के सीमित संसाधनों के संग बेहतर प्रयासों की सराहना की तथा गौवंश चिकित्सा हेतु अधिक से अधिक सुविधा व मदद उपलब्ध करवाने का वादा किया।

रिपोर्ट : योगेन्द्र सिंह चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

Introduce Yourself (Example Post)

This is an example post, originally published as part of Blogging University. Enroll in one of our ten programs, and start your blog right.

You’re going to publish a post today. Don’t worry about how your blog looks. Don’t worry if you haven’t given it a name yet, or you’re feeling overwhelmed. Just click the “New Post” button, and tell us why you’re here.

Why do this?

  • Because it gives new readers context. What are you about? Why should they read your blog?
  • Because it will help you focus you own ideas about your blog and what you’d like to do with it.

The post can be short or long, a personal intro to your life or a bloggy mission statement, a manifesto for the future or a simple outline of your the types of things you hope to publish.

To help you get started, here are a few questions:

  • Why are you blogging publicly, rather than keeping a personal journal?
  • What topics do you think you’ll write about?
  • Who would you love to connect with via your blog?
  • If you blog successfully throughout the next year, what would you hope to have accomplished?

You’re not locked into any of this; one of the wonderful things about blogs is how they constantly evolve as we learn, grow, and interact with one another — but it’s good to know where and why you started, and articulating your goals may just give you a few other post ideas.

Can’t think how to get started? Just write the first thing that pops into your head. Anne Lamott, author of a book on writing we love, says that you need to give yourself permission to write a “crappy first draft”. Anne makes a great point — just start writing, and worry about editing it later.

When you’re ready to publish, give your post three to five tags that describe your blog’s focus — writing, photography, fiction, parenting, food, cars, movies, sports, whatever. These tags will help others who care about your topics find you in the Reader. Make sure one of the tags is “zerotohero,” so other new bloggers can find you, too.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free