उपयोग के बाद मास्क का सुरक्षित निपटान भी जरूरी : उपायुक्त जितेंद्र यादव

HARYANA KI AAWAJ

1627908477841_1

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद, 03 अगस्त: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मास्क का उपयोग के बाद सुरक्षित निपटान भी बहुत जरूरी है। इस संबंध में लापरवाही बरतने और इसे ऐसे ही खुले में फैंक देने से यह मास्क अन्य लोगों के लिए वायरस के संक्रमण का कारण बन सकता है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए हम मास्क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका समुचित रखरखाव तथा उपयोग उपरांत सुरक्षित निपटान भी बहुत जरूरी है। आमजन की जागरूकता के लिए मास्क को मुंह से उतारने व इसके निपटान संबंधी हिदायतें भी जारी की गई हैं। हम सभी को इन नियमों व सावधानियों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मुंह से उतारते समय पहले मास्क की नीचे की डोरी को खोलकर मास्क को हटाएं। इस दौरान मास्क के सामने के भाग को न छूएं। मास्क को उतारने के बाद इसे सामने के भाग की तरफ से अंदर की तरफ घुमाकर इकट्ठा करें। उपयोग किए गए मास्क को डस्टबिन में रखे। प्लास्टिक के थैले में डालकर उसे 48 घंटे के लिए छोड़ा जा सकता है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि डस्टबिन में रखे प्लास्टिक के थैले को फैंकने से पहले उसे ऊपर से अच्छी प्रकार बंद किया जाना चाहिए। इसके उपरांत घरेलू कचरे के साथ इसका निपटान करें। निपटान उपरांत अपने हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं। उन्होंने कहा कि मास्क के इस्तेमाल व इसके निपटान के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतकर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी संक्रमित होने से बचा सकेंगे।

Email yogenderchauhan02gmail.com

8802454514

 

 

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free