एनटीपीसी फरीदाबाद में उत्कर्ष छात्रवृत्ति का वितरण।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210702-wa0057

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सी एस आर) के अंतर्गत दिनांक 02.07.2021 को परियोजना के आस पास के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की। शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। एनटीपीसी की पॉलिसी के तहत सभी वर्गों (सामान्य, एस सी /एस टी, लड़कियां और दिव्यांग) के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा सभी मेधावी छात्रों को रु 3000/- की छात्रवृत्ति भेंट की गयी।

IMG-20210702-WA0058

इस मौके पर एनटीपीसी फरीदाबाद परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक,  चिन्नानन रवि, उप महप्रबंधक (मानव संसाधन),  रजनीश कुमार खेतान एवं अन्य अधिकारीगणों के साथ साथ मेधावी छात्रों के अभिभावक, प्रिन्सिपल एवं अध्यापकगण भी शामिल हुए। मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें इसी तरह आगे भी परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। मेधावी छत्रों केअभिभावक, प्रिन्सिपल एवं अध्यापकगणों ने एनटीपीसी फरीदाबाद का धन्यवाद किया।

Email: yogenderchauhan 02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free