विधायक राजेश नागर ने अखबार हॉकर्स को बताया कर्मयोगी, वितरित किया सूखा राशन।

rajesh nagar ration to howkers (2)

cropped-rajesh-nagar-ration-to-howkers-2

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 28 मई। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज ग्रेटर फरीदाबाद के अखबार वितरकों को सूखा राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में भी लोगों को सूचना प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हॉकर वास्तव में कर्मयोगी हैं। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल व भतीजे अमन गोयल ने भी हजारों लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथी दवा वितरित की।
आज ग्रेटर फरीदाबाद में न्यूज एजेंसी पर पहुंचे विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने सभी हॉकर्स का हाल चाल जाना और उन्हें सूखा राशन प्रदान करते हुए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए कार्य करने की बात कही। नागर ने कहा कि आप लोगों के सक्रिय योगदान के कारण ही आज सभी को घर बैठे सही सूचनाएं प्राप्त हो पा रही हैं। ऐसे समय में जब व्यक्ति घर से नहीं निकल रहा हैए आपने अखबार घरों तक पहुंचा कर सभी पर उपकार ही किया है। आप वास्तव में कर्मयोगी हैं।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल व भतीजे अमन गोयल ने भी मौजूद लोगों को होम्योपैथी दवा वितरित की। इस दवा की तीन डोज से ही व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ जाती है। विनोद गोयल ने कहा कि इस कोरोना से इम्यूनिटी बढ़ाकर ही जीता जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस दवा की चार गोलियां तीन दिन सुबह लेने से ही इम्यूनिटी में बड़ा बदलाव होता है। जिससे काफी राहत मिलती है। गौरतलब है कि कोरोना कमजोर इम्यूनिटी वालों पर ज्यादा हमला करता है।
इस अवसर पर एजेंसी संचालक राजेश नागर, जिला पार्षद सुरजीत अधाना, देेवेंद्र खारी, पराग संधू, शरद सिंह, सौरव जैन आदि ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

दीपक यादव बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हरियाणा के प्रवक्ता।

1

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हरियाणा एक जिम्मेदार और शहर की सबसे पुरानी संस्था है जो हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए प्रयासरत रही है। उक्त विचार दीपक यादव ने एसोसिएशन के प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर अपनी बात रखते हुए कहा कि एसोसिएशन जो उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश डागर का धन्यवाद प्रकट करते हैं साथ ही वे यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वे संस्था की सभी जिम्मेदारियों को निर्वहन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे एसोसिएशन और अभिभावकों के बीच एक बेहतर तालमेल स्थापित कर सकें ताकि स्कूलों और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग से शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके। दीपक ने कहा कि स्कूल और अभिभावक दोनों मिलकर शिक्षा के स्तर को सुधार सकते हैं। दीपक ने सरकार से स्कूल एवं अभिभावकों के सहयोग करने की अपील की।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा गाँव सिही में राशन का वितरण।

IMG-20200528-WA0031 (1)

HARYANA KI AAWAJ

नॉवल कोरोना वायरस के मद्देनजरजिसने कई लोगों के लिए आजीविका और जीविका के साधनों को अपंग बना दिया हैस्टेशन के आसपास के क्षेत्र में कमजोर समुदायों की सहायता के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद पूर्ण सहयोग दे रहा है। एनटीपीसी फरीदाबाद प्रबंधन ने आस- पास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों तथा अन्य लोगों के भरण पोषण का पूरा ध्यान रख रहा है।

इसी कड़ी में आज एनटीपीसी फरीदाबाद प्रबंधन ने खाद्य सामग्री खरीद कर परियोजना के नजदीक गाँव सिही में रह रहे दैनिक मजदूरों को राशन वितरित किया । इस कार्य के गाँव सिही में प्रभावित 100 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी फरीदाबाद की अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती प्रेमलता एवं गाँव सिही पार्षद श्री कुलबीर तेवतिया उपस्थित रहे।  यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

शहीद लांस नायक को विधायक राजेश नागर ने अपॢत किए श्रद्धासुमन

cropped-img-20200527-wa0008

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद।

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने शहीद लांस नायक राजसिंह खटाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि समाज की रक्षा के लिए शहीद हो जाना बड़ी बात है। इनका कर्ज नहीं चुकाया जा सकता है।

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने राज सिंह खटाना को याद करते हुए बताया कि समाज की रक्षा में जो जवान आगे आता है। उसी दिन समाज को उस पर गर्व हो जाता है। ऐसे निर्णय लेने वाले कभी भी किन्हीं भी परिस्थितियों में पीछे नहीं हटते हैं। नागर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के साथ सेना और पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में लांस नायक राज सिंह खटाना शहीद हो गए थे। वह राजपूत रेजिमेंट में सेवारत थे। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। नागर ने बताया कि दमदमा निवासी लांस नायक राज सिंह खटाना बड़े मिलनसार प्रवृत्ति के थे। उनके गांव के लोग उनको बड़ी शिद्दत से याद करते हैं।

विधायक नागर ने कहा कि शहीद के लिए कुछ भी कहना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। लेकिन हम उनकी आत्मा की शांति की भगवान से प्रार्थना करते हैं। वहीं उनके परिवार के लिए भी भगवान से हिम्मत की कामना करते हैं।

रिपोर्ट :योगेन्द्रचौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों की जमकर ली क्लास।

mla rajesh nagar visits badraula sub station (2)

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 26 मई । तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज बिजली निगम के अधिकारियों की जमकर गरमी झाड़ी। नागर ने अधिकारियों से कहा कि प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। आप लोगों को जनता की तकलीफ दूर करनी ही होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक राजेश नागर ने आज बिजली सब स्टेशन बदरौला का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एक्एसईएन ग्रेटर फरीदाबाद कुलदीप मोर, सब स्टेशन के एसडीओ व जेई भी मौजूद रहे। श्री नागर ने पूछा कि प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। आखिर आप लोग काम कर शुरू करोगें। सब स्टेशन में लोड बढ़ाने के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं लेकिन उनको अभी तक जोड़ा नहीं गया है। जिसके कारण फीडर बिजली का लोड़ पड़ते ही फॉल्ट दे देते हैं। कई दिन से गांव वालों की शिकायतें उन्हें मिल रही थीं। विधायक ने पता किया तो यह बात सामने आई। जिस पर उन्होंने न केवल मौके का मुआयना किया बल्कि अधिकारियों को जमकर खींचा।
श्री नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पडऩे वाले गांव व शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक बिजली अधिकारियों ने इस काम नामात्र किया है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियां हो रही है।
विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि वह गांव वालों की शिकायतें जल्द से जल्द दूर करें जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ न हो। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आदमी के साथ साथ जानवरों के लिए भी बिजली पानी की जरूरत बढ़ जाती है।
जिस पर बिजली अधिकारियों ने जल्द से जल्द सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर लोड जोडऩे और फीडऱों व गांवों के ट्रांसफार्मरों को बाई फर्केट करने की बात कही।

  • रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514
  • Email:yogenderchauhan02@gmail.com

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उपायुक्त यशपाल यादव ने बनाई पांच कमेटियां।

5

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 26 मई। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पांच प्रकार की कमेटियां बनाई गई हैं। यह सभी कमेटियां एक साथ, एक कमांड से कार्य करेंगी। सभी कमेटियों को उनकी वर्किंग के रूप प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय में माॅनीटरिंग व सेक्टर कमेटी के सदस्यों को उनके कार्यांे के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कमेटियों को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि एक बड़ी चैन बनाई जाए ताकि कम से कम घरों पर लोकल कमेटी के एक सदस्य को नियुक्त किया जाए। यह सदस्य अपने आसपास के क्षेत्र में कोरोना जैसे सिम्टम वाले व्यक्ति की पहचान करने, आसपास के लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखने, सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों व एसओपी की अनुपालना करवाने, क्वारेंटाइन किए गए लोगों को घरों में रखने, कंटेनमेंट जोन में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करवाने, लोगों में जागरूकता पैदा करने व सही तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने, लोगों को संभावित रिस्क के बारे में बताने संबंधी आदि कार्य करेंगे तथा इसकी नियमित रिपोर्टिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कमेटियों को एक चैन के रूप में सूचना भेजी जाएगी तथा उसकी चैन के रूप में सूचना प्राप्त भी की जाएगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया ने बताया कि गत दिनों जिला प्रशासन के अधिकारी, जिन्हें वार्ड अधिकारी के रूप में फूड वितरण का कार्य सौंपा गया था, उसे सभी अधिकारियों ने पूरी ईमानदारी व तत्परता से पूरा किया। सभी अधिकारी भी इसके लिए आत्म संतुष्ट भी होंगे कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मानव कल्याण के लिए कार्य करने का अवसर मिला। सभी लोगों का टीम के रूप में साथ कार्य करने से बड़े स्तर पर जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाना संभव हो पाया। अब इन अधिकारियों को इन कमेटियों में शामिल किया गया है तथा सभी को पहले मिले एरिया के हिसाब से जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, ताकि जिस क्षेेत्र में वे पिछले दो महीने से कार्य कर रहे हैं और उनके साथ काफी वालिंटियर भी जुड़ चुके हैं, वहां पर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नई जिम्मेवारी के साथ सभी अधिकारी पूरी तमन्यता के साथ सक्रिय होकर जुट जाएं तथा कोरोना की परिस्थितियों को सामान्य बनाने में बड़ी भूमिका निभाएं। कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है, बस जागरूकता के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसमें अगर जिलावासी भी सहयोग करेंगे तो इस ल़ड़ाई पर बहुत जल्दी जीत पाना संभव है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

गरीबों को खाना देने का सिलसिला अभी थमा नहीं, आईआरएस अधिकारी फरीदाबाद में बना चर्चा का विषय।

cropped-img20200525154143

HARYANA KI AAWAJ

 लॉक डाउन का चौथा चरण की समाप्ति की तरफ है, लेकिन गरीबों को खाना खिलाने और जरूरतमंद सामान देने वाले लोग अभी भी सेवाओं में जुटे हुए हैं। फरीदाबाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर डॉ आदित्य भारद्वाज भी उन्हीं लोगों में से एक है, जो सुबह, दोपहर और शाम को स्लम बस्तियों में जाकर ना केवल लोगों को खाना परोस रहा है बल्कि बेजुबान जानवरों के लिए जगह-जगह पानी की भी व्यवस्था कर रहा है।

 डॉ आदित्य भारद्वाज फरीदाबाद की तमाम स्लम बस्तियों में अब तक लगभग 6 लाख लोगों को तीन समय खाना और वह चुके हैं तथा सैनिटाइजर मास्क भी वितरित कर चुके हैं। इनकम टैक्सस अधिकारी की माने तो लॉक डाउन शुरू होतेे ही उन्होंने जब गरीबोंं को खाना वितरित करना शुरू किया तो केवल 500 और 600 लोगों को ही खाना वितरित किया जाता था। लेकिन जैसे-जैसेेेेेे लॉक डाउन बढ़ता रहा वैसे वैसे यह संख्या हजारों में पहुंच गई। डॉ आदित्य भारद्वाज की माने तो अब वे रोजाना लगभग 20 हजार लोगों को खाना वितरित करते हैं। यह खाना एक टाइम नहीं बल्कि तीनो टाइम स्लम बस्तियों में जाकर वितरित किया जाता है जिसे वी केयर नामक संस्था के कार्यकर्ता स्वेच्छा से डॉक्टर आदित्य भारद्वाज के साथ लगे हुए हैं। डॉ भारद्वाज की माने तो जब तक यह लॉक डाउन खत्म नहीं होता तब तक उनका यह प्रयास इसी तरह चलता रहेगा।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

शॉॉ

बाइक सवार बदमाशों ने किया युवक पर जानलेवा हमला

cropped-8a45e821-9f26-4297-b21b-6e828654940c

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद। लॉकडाउन-4 शुरू होते ही शहर में अपराधों का ग्राफ भी बढऩे लगा है। नहरपार के सेक्टर-75 में घर के बाहर घूम रहे एक युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट के उद्देश्य से चाकू से हमला कर दिया, गनीमत ये रही कि युवक किसी तरह बदमाशों के चुंगल से बच गया और बदमाश उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे पर रिकार्ड हो गई। थाना बीपीटीपी पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल युवक फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 में रहने वाला मोहित पुत्र करतार शनिवार सायं खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहा था, जब वह टहलते हुए कुछ आगे चला गया तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उनमें से एक युवक ने मोहित से किसी बाद पर उलझना शुरू किया, इससे पहले मोहित कुछ समय पाता, युवकों ने उसे घेर लिया और एक युवक ने उसके पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार उसकी कमर से नीचे लगा, जिसके बाद वह किसी तरह बदमाशों के चुंगल से भाग और शोर मचाने लगा, जिस पर बदमाश सतर्क हो गए और उसका मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है परंतु अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

cropped-img-20200522-wa0029

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़ (22 मई 2020

आज सुबह बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में आयोजित आधिकारिक की  बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शहर में किसी भी वार्ड के अंदर बिजली और पानी की कोई दिक्कत लोगों के सामने न आए।

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि वह वह यमुना नदी से आने वाली रेनीवेल पाइप लाइन का निरीक्षण कराए यदि कहीं भी इस पाइप लाइन में लीकेज मिलती है तो उसे  तुरन्त ठीक कराया जाए ताकि बल्लभगढ़ को उसका पूरा पानी मिल सके ।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को कहा कि  बल्लभगढ़ शहर में सरकारी जमीनों पर किसी प्रकार का कोई कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यही नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश देते हुए मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गर्मी का मौसम है और इसमें बेवजह बिजली के कट न लगाए जाएं ।

लोगों को पूरी बिजली दी जाए ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े । यही नहीं कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए भी दिशा निर्देश देते हुए  कहा कि शहर में कोई गरीब भूखा न रहे इसके अलावा उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के नियमों का सभी से पालन कराया जाए ताकि इस बीमारी से शहरवासियों को सुरक्षित रखा जा सके।। बैठक में  नगर निगम के कमिश्नर यश गर्ग भी  मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों से शहर के सभी पानी के बूस्टिंग स्टेशन और डिस्पोजलो  का ब्यौरा लिया ,साथ ही सभी नगर निगम के अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार बताए गए कार्यों को जल्द पूरा करने की हिदायत दी।

इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, तहसीलदार  सुशील कुमार  बल्लभगढ़,बिजली  विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कर, बिजली विभाग के एक्सईएन जितेंद्र ढुल, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता  बीके कर्दम , नगर निगम के एक्सईन रवि शर्मा ,नगर निगम के नायब तहसीलदार जगत सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

सरकारी गेहूं का गबन करने वाले डिपो धारक को क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने किया गिरफ्तार।*

IMG-20200522-WA0019

HARYANA KI AAWAJ

*क्राइम ब्रांच ने फार्म हाउस से बरामद किए अस्सी कट्टे गेहूं।*

श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री के के राव की दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सरकारी गेहूं का गबन करने वाले डिपो धारक नरेंद्र निवासी गांव सिही फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि खबर मिली थी कि उपरोक्त डिपो धारक ने सरकारी गेहूं का गबन किया है।आरोपी ने गबन किए हुए गेहूं को मिर्जापुर गांव में बने हुए फार्म हाउस में छिपा रखा है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने टीम तैयार कर रेड की जिसमें उपरोक्त आरोपी के द्वारा गबन किए गए अस्सी कट्टे सरकारी गेहूं बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खाद आपूर्ति विभाग को इस बारे में सूचना देकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया। आरोपी डिपो धारक के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में कल गबन का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

लॉक डाउन में ढील मिलते ही बल्लबगढ़ में घटी हत्या की दो वारदातें।

IMG-20200521-WA0044

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़ इलाके में एक ही दिन में हत्या की दो वारदात हुई। एक वारदात मेें भतीजे ने सुंआ घोपकर अपने चाचा की हत्या कर दी तो दूसरी वारदात में किसी ने गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या कर शव सेक्टर दो में पानी की टंकी के पास फैंक दिया।

बल्लबगढ़ के सेक्टर 2 में पानी की टंकी के पास खाली प्लॉट में पुलिस को एक व्यक्ति की लाश मिली है। किसी ने उसके गले को तेज धारदार हथियार से रेत कर यहां डाल दिया। पुलिस को अभी मृतक  की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि  शिनाख्त के बाद ही हत्या की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस जाच में जुटी है।
वहीं दयालपुर में भतीजे ने चाचा की सुआ घोंप कर हत्या कर दी। भतीजा राहुल अपने पिता नीलू हुड्डा से लड़ रहा था। चाचा सुरेंद्र हुड्डा ने इस लड़ाई में राहुल का विरोध किया तो राहुल ने इस विरोध के चलते चाचा को मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा प्रणव कन्या संघ (लड़कियों का अनाथालय), को आवश्यक किराना सामान का वितरण।

1589604098912_IMG-20200514-WA0054

HARYANA KI AAWAJ

नॉवल कोरोना वायरस के मद्देनजर, जिसने कई लोगों के लिए आजीविका और जीविका के साधनों को अपंग बना दिया है, स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में कमजोर समुदायों की सहायता के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद आगे आया।

सीएसआर पहल के रूप में, एनटीपीसी फ़रीदाबाद ने प्रणब कन्या संघ – लड़कियों का अनाथालय, में आवश्यक किराना सामान, सैनिटाइज़र और 100 धोने योग्य सूती मास्क वितरित किए। सामान वितरण में सोश्ल डिस्टेन्सिंग और मास्क प्रयोग का आवश्यक रूप से पालन भी किया गया। कोरोना आपदा से निपटने के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद आस पास के क्षेत्र में जरूरतमंदों की हर संभव प्रयास कर रहा है और यह प्रयास आगे भविष्य में भी जारी रहेगा।

श्री रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक- मानव संसाधन , प्रणब कन्या संघ की साधु माँ मुक्ति परणा को राशन स्म्ग्री देते हुए ।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद प्रशासन के द्वारा प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली ट्रेन कटियार के लिए रवाना।

cropped-dsc_7748-1

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद 15 मई
हरियाणा सरकार के प्रवासी लोगों को उनके गृह राज्य भेजने के निर्णय व जिला प्रशासन की ओर से किए गए आवश्यक इंतजाम के कारण ही उन्हें आज अपने घर जाने का अवसर मिला है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाई गई। जिन प्रवासी लोगों ने ई-दिशा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया, उन्हें फोन पर मैसेज से सूचना दी गई। सभी लोगों का मेडिकल चेकअप कर सर्टिफिकेट दिया। उनके लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था की तथा टिकट भी फ्री दिया गया।
यह कहना था कटियार ट्रेन में रवाना हुए बिहार प्रदेश के लोगों का। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें शैल्टर होम तक लेकर आए, जहां उनके रूकने के लिए उचित व्यवस्था की हुई थी।
इसी स्थान पर डाक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया तथा इसके बाद सभी को रेलवे स्टेशन पर लाया गया।
उपायुक्त यशपाल अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा प्रवासी लोगों को भेजने संबंधी सभी इंतजाम चेक किए। उन्होंने प्रवासी लोगों के लिए सुखद यात्रा की कामना करते हुए कहा कि वे अपने घर अच्छे स्वास्थ्य के साथ पहुंचे तथा वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग के निमयों की पालना करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की गतिविधियों में प्रवासी श्रमिकों को बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि सभी प्रवासी श्रमिक फिर फरीदाबाद औद्योगिक नगरी आएंगे तथा विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार की ओर से सभी प्रवासी लोगोें को उनके गृह राज्योें व क्षेत्रों में भेजने की व्यवस्था की है। आज पहली ट्रेन से करीब 1500 लोगों को कटियार के लिए रवाना किया गया है।
इसके अलावा जिस क्षेत्र से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है, वहां ट्रेन से तथा दूसरे स्थानों के लिए बस से प्रवासी लोगों को उनके घर भेजा जा रहा है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति अपने वाहन से जाना चाहता है तो उसे भी अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवासी लोगों का अपने गृह राज्यों  से फरीदाबाद पहले भी निरंतर आना-जाना रहता था। लेकिन लाॅकडाउन के कारण अब ये काफी समय से अपने घर नहीं जा पाए थे। कुछ समय बाद ये श्रमिक फिर फरीदाबाद आएंगे। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिकों को खाने रास्तेे में खाने के लिए फूड पैकेट्स, बिस्कुट व पानी दिया गया है। श्रमिकों की टिकट का पैसा भी हरियाणा सरकार की ओर दिया जा रहा है। श्रमिक काफी खुशी के साथ अपने घरों को रवाना हुए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email: yogenderchauhan02@gmail.com

किसान मोर्चा के  उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने Corona महामारी से बचाव के लिए वितरित किए मास्क।

image 3

image 3

HARYANA KI AAWAJ

आज के दौर की सबसे गंभीर समस्या को देखते हुए देश दुनिया का हर कोई जिम्मेदार व्यक्ति अपने स्तर पर इस समस्या से लड़ रहा है  और दूसरों को भी हर संभव सहायता पहुंचा रहा है  सहायता चाहे खाने के रूप में हो पैसे के रूप में हो या कोरोना से बचाव के उपकरण मास्क  इत्यादि  को लेकर हो इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से  किसान मोर्चा के  उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भी अपने स्तर पर आम आदमी को हर संभव सहायता पहुंचाने का हर सार्थक प्रयास में जुटे हुए हैं उन्होंने इस प्रयास को करोना महामारी बचाव मुहिम बना लिया है  इस मुहिम के तहत अपने निवास स्थान पर बनाएं  खादी कपड़े के मास्क लोगों को बांटने का अभियान चलाया हुआ है इस अभियान के तहत उन्होंने हर वह व्यक्ति  जो मास्क को खरीदने में असमर्थ है उन सभी तक मास्क पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

उनका मानना है कि इस  समय  जो  मजदूर सब्जी व फल की रेहड़ी वाले गली मोहल्लों में सड़क पर सफाई करने वाले प्रतिदिन की अपनी कमाई से  बाजार से मास्क खरीदने में असमर्थ है इस बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने खादी कपड़े के मास्क वितरण करने का फैसला लिया है और अपने सभी साथियों से भी जिस प्रकार से भी हो सके करोना महामारी बचाओ मुहिम में अपनी भागीदारी बनाएं लोगों को बचाएं इस मुहिम में भाग लेने के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है आपके आसपास आपकी गली मोहल्ले में रोज कितने दैनिक कमाने वाले व्यक्ति आते हैं या फिर आप जब अपना जरूरत का सामान लेने के लिए बाहर जाते हैं तो आपको अवश्य मिलते होंगे सभी साथियों से अनुरोध है इस मुहिम को सफल बनाएं शैलेंद्र सिंह अपने निवास स्थान  सीकरी से फरीदाबाद कार्यालय जाते समय  और कार्यालय से घर आते समय रास्ते में जो भी उन्हें बिना मास्क  के मिलता है वह तुरंत उन्हें मास्क उपलब्ध कराते हैं।

अब तक करीब 5000 मास्क वितरण कर चुके हैं और उनका लक्ष्य जब तक करोना महामारी पर काबू नहीं पाया जाता  तब तक उनकी मुहिम जारी रहेगी वह इस  जरूरी बचाव के साधन को आम लोगों तक पहुंचाते रहेंगे गौरतलब है कि फरीदाबाद में करोना की संख्या में वृद्धि हो रही है  और प्रशासन ने फरीदाबाद के कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया हुआ है ऐसे में इस करोना बीमारी से बचने का सबसे बेहतर यही उपाय है की सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए हर व्यक्ति मास्क आदि का प्रयोग करें और खुद भी सुरक्षित रहे और अपने आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी सुरक्षित रखने में मदद करें।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email yogenderchauhan02@gmail.com

 

एनटीपीसी फ़रीदाबाद द्वारा पुलिस कर्मियों को सौंपे गए मास्क एवं सेनिटाइज़र

20200512_174322

HARYANA KI AAWAJ

 फरीदाबाद: महामारी के इस समय में राज्य प्रशासन द्वारा सहायता और खड़े रहने के निरंतर प्रयासों में, एनटीपीसी फ़रीदाबाद ने पुलिस कर्मियों के लिए 1050 washable मास्क और 11 बोतलें (500 मिली) सेनिटाइज़र सौंपे, जो इस कठिन और चुनौतीपूर्ण स्थिति में दिन-रात काम कर रहे हैं।  सीएसआर के तहत एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास केंद्र की लड़कियों द्वारा घर पर सभी सभी मास्क की सिलाई की जाती है।

एनटीपीसी फरीदाबाद ने संकट के समय में सामुदायिक रसोई चलाने में भी जिला प्रशासन का समर्थन किया। जिला प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एनटीपीसी फरीदाबाद के सभी प्रयासों की सराहना की।

श्री रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक- मानव संसाधन ,Dy. Commissioner (पुलिस)- फ़रीदाबाद – डॉ. अर्पित जैन को मास्क देते हुए।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

बल्लबगढ़ नागरिक अस्पताल में जल्द खुलेगा कोरोना जांच के लिए स्थाई कैंप

9

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 12 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चैबे ने आज मंगलवार को बल्लभगढ़ के निवासियों को राहत देने के मकसद से सिविल सर्जन को बल्लबगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए स्थाई कैंप लगाने बारे कहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चैबे ने बताया कि सिविल सर्जन ने कोरोना जांच की बल्लबगढ़ में व्यवस्था करने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए डा. संजीव कुमार को जगह का निर्धारण करने के लिए बल्लबगढ़ नागरिक अस्पताल भेजा। डा. संजीव भगत व पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता ने अस्पताल में जगह का निर्धारण किया। अब यहां पर जल्द ही स्थाई कैंप के माध्यम से कोरोना टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगाी।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com


 

बल्लबगढ़ ऊंचा गांव गौशाला में गौ माता को भयंकर बीमारियों से बचाव के लिए चलाया गया टीकाकरण अभियान।

IMG-20200429-WA0015

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़ 29/04/2020

पशु पालन विभाग,हरियाणा सरकार की चिकित्सकों की टीम आज डॉ नीलम आर्य (उपनिदेशक) पशुपालन विभाग,फरीदाबाद के नेतृत्व में गौ मानव सेवा ट्रस्ट (GSA-306) द्वारा संचालित गौशाला,ऊँचा गावँ,बल्लभगढ़ में मुँहखुर और गलघोंटू की बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण करने पहुंची।

पशु पालन विभाग के डॉ रणबीर सिंह भाकर (उपमंडल अधिकारी,पशु पालन विभाग,बल्लभगढ़) डॉ सचिन कुमार (पशु शल्य चिकिसक),श्री सतवीर सिंह (BLEO),श्री गोविंद राम (VLDA),श्री राजबहल (VLDA),श्री दिनेश (VLDA),श्री सौरभ (VLDA) तथा अन्य चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने गौशाला में स्थित 498 गौवंश को टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया। चिकित्सा मानकों के अनुसार कुछ ग्याभिन गायों और 4 माह से कम आयु के बछड़े-बछड़ियों का टीकाकरण नही किया गया।

टीका करण के अभियान में गौ मानव सेवा ट्रस्ट की नियमित चिकित्सा टीम के श्री माधाराम (VLDA), श्री सत्यभान कर्दम,श्री अजय पाल (VLDA) संग, गौशाला के मुख्यगौसेवक श्री रूपेश यादव,गौशाला के नियमित गौ पालकों साथ रहे तथा टीकाकरण अभियान में सहयोगी रहे।

डॉ रणबीर सिंह भाकर (उपमंडल अधिकारी,पशुपालन विभाग) द्वारा गौशाला प्रबन्धन टीम के गौशाला के रखरखाव, गौशाला में स्थापित गौवंश के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की सराहना की।

डॉ सचिन कुमार (VS) ने,गौशाला की नियमित चिकित्सा टीम के सदस्यों और प्रबंधन को गौशाला को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।

गौशाला प्रबंधक श्री रूपेश यादव ने अपनी समस्त टीम की और से पशुपालन विभाग की टीम का समय पर टीकाकरण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : योगेंद्र चौहान 8802454514

Email yogenderchauhan02@gmail.com

स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व निगम अधिकारियों पर की गई फूलों की बारिश-सेक्टर-64 की नवदिव्या अपॉर्टमेंट में किया गया सम्मान आयोजन।

IMG-20200423-WA0032

HARYANA KI AAWAJ   

 बल्लबगढ़ दिनांक 23/04/2020,कोविड-19 में लोगों की विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों
द्वारा अपने-अपने तरीकों से जान पर खेलकर सेवाएं देने से खुश होेकर उनका सम्मान करने के लिए गुरुवार को सेक्टर-64 स्थित नवदिव्या अपॉर्टमेंट में  एक सादा समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें अपार्टमेंट के पुरूष, महिलाएं व बच्चों ने अपनी-अपनी बालकॉनियों से अधिकारियों व कर्मचारियों पर जमकर फूलों की बरसात की। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने अधिकारियो व कर्मचारियों को एक-एक पटका भी देकर सम्मानित किया।
सेक्टर-64 की नवदिव्या अपॉर्टमेंट गुरुवार सुबह ठीक 11 बजे अपॉर्टमेंट के लोग अपनी-अपनी बालकॉनियों में फूलों की पत्तियों को लेकर खड़े थे।

इस  दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर एसएमओ डॉ.मान सिंह, नगर निगम की ओर से एक्सइन रवि शर्मा, एसडीओ विनोद कुमार, जेई राजन तेवतिया,सफाई निरीक्षक  बृजमोहनशर्मा, लिपिक दीपक बंसल, पुलिस प्रशासन की ओर आदर्श नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद, अग्रसैन चौकी इंचार्ज विनोद गौतम सहित कई पुलिस
अधिकारी, कर्मचारी मौजूद हुए।

इस मौके पर देश भक्ति के गीतों के बीच सबसे
पहले अपॉर्टमेंट के बजृेश मंगला ने शंख बजाकर कर सभी का अभिवादन किया।

इसी बीच बालकॉनियों में खड़े लोगों सेवाएं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का फूल बरसा कर जोरदार अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर
तालियां बजाई और जमकर भारत की जय बोली।

इस दौरान एक्सइन रवि शर्मा,एसएमओ
डॉ.मान सिंह,अग्रसैन पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद गौतम ने सोसायटी के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने तथा हाथों को बार-बार धोने व कोरोना वायरस
जैसी जानलेवा बीमारी से बचने का संदेश दिया।

इस मौके पर सोसायटी के बृजेश
मंगला,राजन वरिको, जय सिंह राठौर, मुकेश कुमार,  योगेंद्रपाल सिंह, लवली कालड़ा, चंद्र पाल भाटी, संजय कुमार, राजेश शर्मा, विपिन सिंह राजपूत,
संदीप पांचाल व राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।      

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

 

 

 

कॅरोना की मार: मानव ही नही बेसहारा गौवंश भी भूख प्यास से बेबस और लाचार।

IMG-20200418-WA0015

HARYANA KI AAWAJ

हरियाणा प्रदेश में फरीदाबाद जोकि कॅरोना त्रासदी में रेड जोन में है। पुलिस प्रसाशन लॉक डाउन को लेकर पूर्णतः सतर्क और मुस्तैद है। लॉक डाउन के नियमों का जनता भी पालन कर रही है। प्रशासन की और से भूख से परेशान मनुष्यों को भोजन,सूखा राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

किन्तु फरीदाबाद जोकि महानगर की श्रेणी में है। और हरियाणा सरकार द्वारा 2017 में ही आवरा पशु मुक्त घोषित किया जा चुका था में आज भी लॉक डाउन की स्तिथि में भी बेसहारा गौवंश ना केवल सड़कों पर भूख/प्यास से बेहाल घूम रहा है प्रतिदिन वाहन दुर्घटना का भी शिकार हो रहा है। शहर की स्वयं सेवी संस्था गौ मानव सेवा ट्रस्ट की गौसेवकों ओर चिकित्सकों की टीम शहर में घूम घूम कर घायल ओर बीमार गौवंश को चिकित्सा सहायता और चारा भी यथा सम्भव उपलब्ध करवा रही है। इस कार्य मे लिव फ़ॉर नेशन के अनिल कौशिक और उनकी टीम पूरा सहयोग कर रही है।गौ मानव सेवा ट्रस्ट के पास कोई एम्बुलेंस नही होने के कारण इस कार्य मे हरियाणा का प्रथम गौ चिकित्सालय गौसेवा तीर्थ धाम,झज्जर जोकि भाई सुनील निमाणा जी के कुशल निर्देशन में चल रहा है, अपनी एम्बुलेंस सेवा से हर सम्भव मदद कर रहा है। चिकित्सालय की वरिष्ठ पशु चिकित्सक/सर्जन डॉ मनीष पारीक, डॉ सचिन धनकर,डॉ अंजली डबास के निर्देशन में गौ मानव सेवा ट्रस्ट की चिकित्सकों की टीम डॉ माधाराम, डॉ अजय पाल, डॉ सत्यभान कर्दम आदि पूरी निष्ठा से घायल ओर बीमार गौवंश का उपचार कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल ओर बीमार गौवंश को गौ तीर्थ धाम,झज्जर ओर PFA की टीम के रवि दुबे की एम्बुलेंस द्वारा पशु चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है। मृत गौवंश का निस्तारण कार्य जोकि नगर निगम के कार्य क्षेत्र में आता है वो भी स्वयं सेवियों द्वारा निजी खर्च पर करवाया जा रहा है। गौसेवक अनिल कौशिक,अरुण शर्मा जी द्वारा मृत गौवंश के निस्तारण के काम में पूरा सहयोग किया जा रहा है।लॉक डाउन की अब तक कि अवधि में गौ सेवा तीर्थ धाम,पशु चिकित्सालय 30 घायल ओर बीमार गौवंश को पहुंचाया गया है। क्योंकि नगर निगम वल्लभगढ़ जोन में कोई एम्बुलेंस उपलब्ध नही है।

गौ मानव सेवा ट्रस्ट से जुड़े श्री राकेश वशिष्ठ जी और बिट्टू यादव जी,राव मनवीर सिंह,श्री रूपेश यादव,स्वयं सेवक श्री मुकेश वर्मा जी और राजीव दीक्षित स्वदेशी संगठन के श्री अरविंद त्यागी जी ने पत्रकारों के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया गया है कि भूख और प्यास से बेहाल गौवंश ओर अन्य जीवों हेतू चारे/पानी का उचित प्रबंध किया/करवाया जाए। तथा दूध निकाल गौवंश को सड़क पर घूमने पर मजबूर करने वाले कथित गौपालकों को चिन्हित कर उचित दण्ड देने का प्रावधान किया जाए। बल्लभगढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर कथित गौपालकों ने सरकारी जमीनों पर अस्थायी बाड़े बना गौवंश को घेर कर रखा जा रहा है,जिसकी आड़ में सरकारी जमीनों ओर अवैध कब्जा किया जा रहा है और गौवंश को दूध निकाल कर सड़कों पर छोड़ दिया जाता है।ऐसे कथित गौपालकों पर उचित कार्यवाही हो ताकि गौवंश सड़कों पर बेसहारा भूख-प्यास से बेहाल नही हो।

रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email : yogenderchauhan02@gmail.com

गौ सेवा ट्रस्ट,गौशाला, ऊँचा गावँ में माननीय पण्डित मूलचंद शर्मा जी (परिवहन मंत्री,हरियाणा सरकार) ने गौवंश को गौग्रास में हरा चारा ओर गुड़ अर्पित किया।

IMG-20200410-WA0052

HARYANA KI AAWAJ

आज दिनांक 10/04 /2020 गौ सेवा ट्रस्ट,गौशाला, ऊँचा गावँ में माननीय पण्डित मूलचंद शर्मा जी (परिवहन मंत्री,हरियाणा सरकार) पधारे। गौवंश को गौग्रास में हरा चारा ओर गुड़ अर्पित किया।

गौशाला के मुख्य गौ सेवक रूपेश यादव से गौशाला में गौवंश की संख्या,नस्ल सुधार के विषय मे जानकारी ली। चारे की व्यवस्था और गोबर की निस्तारण व्यवस्था के विषय मे जानकारी ली। सफाई निरीक्षक श्री ब्रिज मोहन शर्मा जी को, गौशाला प्रबन्धन को गोबर निस्तारण व्यवस्था में हर सम्भव मदद करने को कहा।

मंत्री जी ने मौके पर ही अधिकारियों को गौशाला के लिए आने वाली चारे की गाड़ीयों को न रोकने के निर्देश दिए।ताकि गौशाला में चारे की आपूर्ति बाधित नही हो।

माननीय मंत्री जी को, नगर निगम से मिलने वाली चारा अनुदान राशि न मिलने के विषय मे अवगत करवाया गया।मंत्री जी ने,निगम द्वारा दी जाने वाली चारा अनुदान राशि निगम कमिश्नर से बात कर शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। उपस्तिथ पत्रकारों के माध्यम से क्षेत्रवासियों से महामारी से उत्पन्न संकट के कारण बेसहारा,घायल ओर बीमार गायों की सेवा में संलग्न गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला, ऊँचा गावँ को अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

कॅरोना संकट के कारण गौभक्तों की आवाजाही बन्द है और जनसहयोग नगण्य है। किंतु प्रबन्धन द्वारा की जा रही व्यवस्था को माननीय मंत्री जी ने सराहा। गौशाला, प्रबंधन को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

मानव रचना की रिसर्च टीम ने तैयार किया कम लागत वाला वेंटिलेटर

1586413765813_E-Ventilator Developed by Manav Rachna Students 2 L TO R- Dr Umesh Dutta, Ishlok Vashishtha, Devdutt, Nilansh, Dhruv Sharma

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 9 अप्रैल: COVID-19 के कारण वर्तमान स्वास्थ्य सेवा स्थिति बहुत प्रभावशाली नहीं है। देश के अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों को चिकित्सा उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। भारत में, जनसंख्या की संख्या के लिए वेंटिलेटर का अनुपात काफी कम है।

मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर (MRIIC) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने आपातकालीन जरूरतों वाले रोगियों के लिए अस्थायी ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदान करने के लिए दूरस्थ रूप से कम लागत वाले पोर्टेबल आपातकालीन वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप तैयार किया है। वेंटिलेटर के सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों को अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क के अनुसार निर्धारित किया गया है। वेंटिलेटर अत्यधिक लागत प्रभावी है(लगभग पांच हजार रुपये) ।

शोधकर्ताओं की टीम ने इस ई-वेंटिलेटर का नाम ANSH रखा है।डॉक्टर एप्लिकेशन के माध्यम से सभी आवश्यक महत्वपूर्ण मापदंडों को निर्बाध रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। इसका ऐप एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है और ब्लूटूथ तकनीक पर काम करता है।

मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर डॉ. उमेश दत्ता और उनकी छात्र टीम जिसमें देवदत्त, नीलांशु, ध्रुव शर्मा और ईशलोक वशिष्ठ शामिल हैं, उन्होंने यह ई-वेंटिलेटर तैयार किया है। उन्होंने कहा, ई-वेंटिलेटर समय की आवश्यकता है और स्थिति को प्रभावी ढंग से निपटने में पेशेवर पेशेवरों की मदद कर सकता है। हमने अंबु बैग का उपयोग किया है जो आमतौर पर चिकित्सा क्षेत्र में उन रोगियों को मैनुअल ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है जो ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं। मैकेनिकल लीनियर मोशन आर्म की मदद से, हम अलग-अलग गति के साथ अंबू बैग में पुश बल का अनुकरण कर रहे हैं। परिवर्तनशील गति के साथ, डॉक्टर मरीज की आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं और रोगी की स्थिति के अनुसार कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने का समय भी निर्धारित कर सकते हैं।

जिला मजिस्ट्रेट फरीदाबाद की अनुमति से टीम ने 48 घंटों के भीतर इस ई-वेंटिलेटर को तैयार किया है। इस वेंटिलेटर का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email yogenderchauhan02@gmail.com

मानव रचना परिवार ने मनाई डॉ. ओपी भल्ला की 73वीं जयंती

Manav Rachna pays homage to Founder Visionary Dr OP Bhalla 2

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 4 अप्रैल: मानव रचना के 400 से अधिक स्टाफ के सदस्यों ने अपने स्वप्नदर्शी संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला के 73वें जन्मदिन श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ऑनलाइन भजन समारोह में भाग लिया। यह विशाल ऑनलाइन सभा मानव रचना परिवार के संकल्प के लिए प्रशंसापत्र है जो समुदायों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षक सत्या भल्ला ने कहा, यह अभूतपूर्व क्षण निश्चित रूप से हमारे साहस और अनुकूलनशीलता की परीक्षा के रूप में इतिहास रचेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने घरों में सुरक्षित रहने का आग्रह किया।

मानव रचना के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला और उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने मानव रचना परिवार के सदस्यों धन्यवाद दिया कि सभी स्कूल और कॉलेज के शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ ऑनलाइन माध्यम से लॉकडाउन के समय में काम कर रहे हैं। यह उल्लेखनीय है, कि हमारे शिक्षण और प्रशासनिक सदस्यों के पूर्ण समर्पण के साथ मानव रचना के सभी स्कूलों और उच्चतर शिक्षण परिसरों को ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

आज मानव रचना परिवार ने संस्थापक विजनरी की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए  हरियाणा के मुख्यमंत्री राहत कोष में सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का योगदान दिया। डॉ. ओ पी भल्ला फाउंडेशन के तत्वावधान में मानव रचना फरीदाबाद के जिला प्रशासन को एक मुट्ठी दान अभियान के माध्यम से समर्थन कर रहा है,  ताकि जरूरतमंदों को खाना मिल सके।

मानव रचना के व्यवहार और सामाजिक विज्ञान विशेषज्ञ ऑनलाइन परामर्श और हाथ से पकड़ने वाले सत्र प्रदान करते रहे हैं। प्रेरणा के स्तर को ऊंचा रखने के लिए, मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के प्रशिक्षक और विशेषज्ञ शारीरिक स्वास्थ्य, योग और ध्यान पर समुदायों के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन युक्तियां चला रहे हैं

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email yogenderchauhan02@gmail.com

बल्लभगढ़ नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर में हो रहे धड़ल्ले से अवैध निर्माण।

cropped-img_20200304_095332

HARYANA KI AAWAJ

बल्लभगढ़ नगर निगम के हालातों को देख कर लगता है कि जैसे गांधीजी के तीन बंदर बल्लभगढ़ में लगातार हो रहे अवैध निर्माणों को देखकर ऐसा लगता है कि नगर निगम जैसे गांधीजी के तीन बंदर बन गया हो जैसे अवैध निर्माणों को होते हुए मत देखो अवैध निर्माणों के होने की बात को मत सुनो और अवैध निर्माण के बारे में कोई भी बात मत करो बल्लभगढ़ में इन दोनों अवैध निर्माण जोरों पर चल रहे हैं। जिन पर लगाम कसने में जिला प्रशासन व नगर निगम दोनों ही विफल साबित हो रहे हैं। यह निर्माण शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सेक्टर 3 को गोकुलधाम सोसायटी गुर्जर चौक मुकेश कॉलोनी, एसबीआई बैंक में जीटी रोड के बराबर वअंबेडकर चौक पर हो रहे हैं इनमें से एक निर्माण पर याचिका भी दायर की हुई है उस पर कुछ भूमाफिया उन्हें कोर्ट के नियमों को ताक पर रखते हुए अग्रसेन प्लाजा के नाम से बोर्ड भी लगा दिया है और उसकी आड़ के पीछे पीछे दोबारा से उस पर निर्माण कार्य चल रहा है जानकारों की माने तो यह निर्माण कुछ राजनीतिक दलों के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहा है शहर के समाजसेवी कांग्रेश के वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल सेवाराम वर्मा सुधीर तेवतिया का कहना है कि बीजेपी शासन में यह निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं जिससे नगर निगम को और सरकार को बाहर भारी राजस्व की हानि हो रही है ऐतिहासिक मटियामहल का इतिहास मिटाने वाले भूमाफियाओं पर बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुए है याचिका में सिविल सचिव हरियाणा,  भारतीय पुरातत्व विभाग हरियाणा, कला एवं संग्रह के डायरेक्टर, नगर निगम कमिश्नर फरीदाबाद और एसडीएम बल्लबगढ़ को पार्टी बनाया गया हुआ है। शिकायतकर्ता ने खुलासा करते हुए कहा है कि मटियामहल की लगभग 800 गज जमीन की खतौनी निकलवाने पर पता चल चूका है कि ये जमीन अब भी शहीद राजा नाहर सिंह के वंशजों के नाम है और सरकार के अधीन है जबकि इस पूरी जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध इमारत खड़ी कर ली है और आप तो उस पर अपना साइन बोर्ड भी लगा दिया है शिकायतकर्ता पाराशर ने कहा कि राजा नाहर सिंह को जनवरी में 32 साल की उम्र में फांसी दी गई थी। उन्होंने कहा कि माफिया बल्लबगढ़ का इतिहास मिटाते जा रहे हैं। इतिहास मिटाने में कुछ नेताओं का भी हाथ है। अगर ये माफिया बच गए तो फरीदाबाद की अन्य ऐतिहासिक जमीनों पर भी कब्जा कर लेंगे। शहर के सौंदर्य करण को भी खत्म कर देंगे इसलिये उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुए हैं भू माफियाओं ने यह कदम उठा कर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है।
इस याचिका में में सिविल सचिव हरियाणा,  भारतीय पुरातत्व विभाग हरियाणा, कला एवं संग्रह के डायरेक्टर, नगर निगम कमिश्नर फरीदाबाद और एसडीएम बल्लबगढ़ को पार्टी बनाया गया है।

जब इस मामले पर बल्लभगढ़ नगर निगम के एक्शन रवी कुमार वह एसडीओ नगर निगम वह जेई नगर निगम से बात की जाती है तो वह अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और कह देते हैं कि उन्हें इस मामले का कोई संज्ञान नहीं है मामले को संज्ञान में लेने के बाद कार्यवाही करेंगे लेकिन वह अपने एयर कंडीशन के रूम में बैठे बैठे ही सारे मामले की जांच कागजों में कर देते हैं लेकिन कार्यवाही के नाम पर बिलकुल जीरो होता है अब सवाल यह उठता है की जब उन्हें नगर निगम के सर्वे डिपार्टमेंट को किसी भी हो रहे अवैध निर्माण की जानकारी नहीं है तो सरकार ने यह सर्वे डिपार्टमेंट क्यों बनाया हुआ है क्यों सरकार इस डिपार्टमेंट में कार्य कर रहे अधिकारियों को वेतन भत्ता देता है क्यों इन अधिकारियों के बैठने के लिए कमरों पर बिजली खर्च की जाती है

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

बल्लभगढ़ में विप्र फाउंडेशन जिला फरीदाबाद के द्वारा होली मिलन फागुन महोत्सव का आयोजन।

cropped-img-20200301-wa0018

HARYANA KI AAWAJ

बल्लभगढ़ में विप्र फाउंडेशन जिला फरीदाबाद के द्वारा होली मिलन फागुन महोत्सव एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया श्री श्याम कीर्तन का आयोजन श्यामा श्याम सुंदर मंडली द्वारा किया गया उन्होंने वहां आए हुए लोगों को अपने भजनों से मंत्रमुग्ध किया लोगों ने भी उनके भजनों का भरपूर आनंद लिया और प्रेम बस होकर नाच गाकर  होली महोत्सव का आनंद प्राप्त किया यह आयोजन सीईटीपी प्लॉट हनुमान मंदिर चुंगी के पास समय पुर रोड सेक्टर 58 फरीदाबाद में किया गया इसमें आए हुए लोगों के के लिए दिव्य ज्योति फूलों की होली और अलौकिक श्रृंगार का आयोजन किया गया।

इस महोत्सव में विप्र फाउंडेशन के सभी लोगों ने और वहां पर रहने वाले आमजन ने भी खूब हर्षोल्लास से इस प्रोग्राम का आनंद लिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वहां आए लोगों के लिए प्रसाद वितरण का भी आयोजन कियावहां आए हुए लोगों ने प्रसाद को पाकर अपने को कृतज्ञ किया विप्र फाउंडेशन जिला फरीदाबाद के उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश विजय शर्मा जिला अध्यक्ष डॉ ताराचंद गौड़ उपाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा सचिव हरिकिशन शर्मा खजांची ब्रह्मदत्त शर्मा वहां विशेष रूप से मौजूद रहे और आए हुए लोगों का उन्होंने स्वागत किया और फूलों की होली खेलकर होली महोत्सव का बड़े आनंद के साथ लाभ उठाया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीसीपी विष्णु दयाल जी ने शिरकत की और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्यौहार प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे हमें मिलकर बनाना चाहिए गुलाल रंगों के बजाय पुष्पों से होली खेलनी चाहिए और अपने समाज को सुगंधित करते रहना चाहिए किसी प्रकार का बेर नहीं रखना चाहिए और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे सुंदर कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहता है ।

इस कार्यक्रम में पंडित प्रवीन शर्मा पंडित गिर्राज शर्मा पंडित ओम प्रकाश शर्मा पंडित ज्ञान शर्मा पंडित आनंद कौशिक पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा लालाराम शर्मा और अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फरीदाबाद के नैगम समाज द्वारा राजकीय विद्यालय में लगवाई गई इंटरलॉक टाइलें।

cropped-dsc_3253

HARYANA KI AAWAJ

एनटीपीसी फरीदाबाद के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत गाँव गढ़खेड़ा एवं गाँव भैंसरवाली के राजकीय विद्यालयों में इंटर लॉक टाइल्स लगवाई गई जिनका उद्घाटन दिनांक 24.02.2020 को श्री डी.नंदी, महाप्रबंधक, एनटीपीसी फरीदाबाद के कर कमलों द्वारा किया गया। इन दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को बरसात के दिनों में विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में बहुत असुविधा होती थी। दोनों विद्यालयों में इंटर लॉक टाइल्स लगने से विद्यालयों की इस समस्या का समाधान हो गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में महाप्रबंधक श्री डी नंदी , एनटीपीसी फरीदाबाद, अपर महाप्रबंधक (ओ एंड एम)-श्री स के चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)-श्रीमति प्रेम लता , अपर महाप्रबंधक (सी एंड एम)- श्री यू के चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल)- श्री स के जैन तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं गांवो के गण मान्य लोग उपस्थित थे ।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

एनटीपीसी फरीदाबाद की मानव संसाधन प्रमुख श्रीमती प्रेमलता एवं उपायुक्त फरीदाबाद श्री यशपाल यादव के बीच एक अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर।उपायुक्त कार्यालय, फरीदाबाद को प्रायोजन (Sponsorship) के रूप में रु प्रदान करेगा 40 लाख की वित्तीय सहायता।*

DSC_3021

HARYANA KI AAWAJ

*एनटीपीसी फरीदाबाद की मानव संसाधन प्रमुख श्रीमती प्रेमलता एवं उपायुक्त फरीदाबाद श्री यशपाल यादव के बीच एक अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर।उपायुक्त कार्यालय, फरीदाबाद को प्रायोजन (Sponsorship) के रूप में रु प्रदान करेगा 40 लाख की वित्तीय सहायता।*

इस वित्तीय सहायता का उपयोग हरियाणा राज्य की बोर्ड की 10वी कक्षा के छात्रों के परीक्षा नतीजों को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा । फरीदाबाद के स्टार शिक्षकों द्वारा हरियाणा बोर्ड की 10वी कक्षा के उपलब्ध पाठ्यक्रम को विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से तैयार किये जाएंगे तथा इसे विध्यालयों की कक्षाओं मे प्रॉजेक्टर के माध्यम से दिखा कर, सभी छात्रों की तैयारी कराई जाएगी जिससे की उनका परीक्षा का परिणाम और बैहतर हो सके तथा उनकी विषय पर समझ और अच्छी हो सके । इस योजना से फ़रीदाबाद के लगभग 20000 और हरियाणा के लगभग 150000 छात्र लाभान्वित होंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम उपायुक्त फरीदाबाद के कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमे एनटीपीसी के महाप्रबंधक (फ़रीदाबाद)-श्री डी. नंदी अपर महाप्रबंधक (ओ एंड एम),श्री एस के चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)-श्रीमती प्रेमलता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे ।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

IMG_20200120_115839

HARYANA KI AAWAJ

ब्रेकिंग न्यूज़ – आदर्श नगर बल्लबगढ़ स्थित नव जीवन कान्वेंट स्कूल में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते आठवी क्लास के छात्र ने स्कूल के रूम में जहरीला स्प्रे छिडकने से एक टीचर सहित 10 छात्र छात्राएं हुई बेहोश आनन फानन में सभी बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया पुलिस जांच में जुटी।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

बल्लबगढ़: श्री विश्वकर्मा टांक ब्रह्मण के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ

IMG-20200119-WA0024

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़: श्री विश्वकर्मा टांक ब्रह्मण के तत्वाधान में आज सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस भगवद कथा का आयोजन बल्लबगढ़ निवासी आशा अग्रवाल द्वारा किया गया।कलश यात्रा सिही गेट राज वाडा सिथत शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में एक जैसी ड्रेस में शामिल 108 महिलाओं तथा पताकाओं ने पूरे वातावरण को भक्ति मय बना दिया था। कथा व्यास परम संत पुष्पेंद्र जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई इस कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कहीं लोगों ने यात्रा में शामिल भक्तों को फल वितरित किए तो कहीं जूस व चाय का प्रसाद बांट कर लोगों ने वृंदावन के संत श्री पुष्पेंद्र जी महाराज का स्वागत किया।
शिव मंदिर राज वाडा से शुरू होकर यह कलश यात्रा भूदत कॉलोनी बल्लभगढ़ के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस शिव मंदिर पहुंची जहां पर कलश पूजन तथा महा भगवती के आह्वान के बाद कथा व्यास स्वामी पुष्पेंद्र स्वामी जी महाराज ने श्री देवी भागवत महापुराण का वर्णन शुरू किया।

रिपोर्ट:योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

वन अधिकारी की पत्नी ने खरीदी अरावली में जमीन, फंस गये साहब, मंत्री ने भी दे दिये हैं जांच के आदेश

IMG_20200116_190929

HARYANA TODAY 24

फरीदाबाद के अरावली क्षेत्र के मांगर में पत्नी के नाम से करोड़ों रुपए की जमीन कौडियों के भाव खरीदकर जिला वन अधिकारी सुरेश पूनिया बुरी तरह से फंस गए हैं। वन अधिकारी ने मांगर में अपनी पत्नी प्रिया पूनिया के नाम पर गैर मुमकिन दर्ज पहाड़ में ही 5 कनाल 14 मरले जमीन मात्र दस लाख रुपए में खरीदी है। यानि कि उन्होंने मात्र 290 रुपए गज के हिसाब से यह जमीन खरीदी गई है। वहीं पिछले कई सालों से अरावली को बचाने के लिये कानूनी तौर पर लडाई लड रहे बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एल एन पराशर ने भी चिंता जताते हुए मामले को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके ले जाने की बात कही है।

गैर मुमकिन दर्ज पहाड़ में वन क्षेत्र की रक्षा करने वाले वन अधिकारी की पत्नी के पहाड खरीदने का मामला तूल पकडता हुआ नजर आ रहा है, इस मामले में वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी जांच के आदेश दे दिये हैं, बता दें कि जिला वन अधिकारी सुरेश पूनिया की पत्नी प्रिया पूनिया ने 5 कनाल 14 मरले यानि कि करीब पौने एक एकड जमनी मात्र दस लाख रुपए में खरीदी है। उन्होंने मात्र 290 रुपए गज के हिसाब से यह जमीन खरीदी है। इससे पहले फरीदाबाद के उपायुक्त रहे प्रवीण कुमार ने भी अनखीर गांव में अपनी मां के नाम से जमीन खरीदी थी। इसका खुलासा वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका ने किया था। इसकी जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कई सालों से की जा रही है। इसके अलावा सूरजकुंड रोड पर डिलाईट गार्डन के पीछे भी अरावली क्षेत्र में राज्य सरकार के एक बड़े आईएएस अधिकारी का फार्म हाऊस खासी चर्चाओं में है। निगम के एक अधिकारी का फार्म हाऊस भी लोगों की जुबान पर है। इनके अलावा और भी कई आईएएस, आईपीएस, मंत्री, विधायक व पूर्व मंत्रियों ने अरावली की जमीन पर प्रतिबंधित क्षेत्र में अपने अपने फार्म हाऊस अवैध रूप से बनाए हुए हैं। इससे साबित होता है कि अधिकारी व नेता फरीदाबाद को सोमनाथ का मंदिर समझकर लूट रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एल एन पराशर ने कहा है कि अब तो रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं वह पूरे मामले में जानकारी जुटा कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

इस मामले में जिला वन अधिकारी सुरेश कुमार पूनिया से उनके कार्यालय पर जानकारी लेने पहुंचे तो साहब कार्यालय से ही नदारद मिले। 

रिपोर्ट श्यामसुंदर मित्तल 9891800150

बल्लबगढ़ में व्यापारी पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

cropped-img-20200109-wa0010

HARYANA KI AAWAJ

बल्लभगढ़: बीती रात ब्रह्मणवाड़ा में सुभाष मेडिकल स्टोर वाली गली में एक व्यक्ति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया,मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जिनकी अग्रसेन चौक घंटाघर पर कॉस्मेटिक की दुकान है वह रात लगभग 8:00 बजे अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह सुभाष मेडिकल वाली गली में पहुंचे तभी वहां पर घात लगाए बैठे चार पांच बदमाशो ने उन पर पीछे से रोड से हमला कर दिया, रोड लगते ही वह जमीन पर गिर गए जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक चारों अज्ञात हमलावर स्कूटी पर टंगे बैक को लेकर फरार हो गए, बैग में लगभग ₹50000 नगद दुकान की चाबी व मोबाइल था।
घटना की सूचना अग्रसेन चौक स्थित पुलिस चौकी में दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है परंतु अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट: श्यामसुंदर मित्तल 9891800150

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब।

P 2

HARYANA KI AAWAJ

बल्लभगढ़ श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के छठे दिन कथा व्यास स्वामी कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि माता-पिता का दायित्व जहां संतान का भरण पोषण होता है वही संतान का यह दायित्व है कि वह अपने माता-पिता को देवताओं के स्थान पर रखें क्योंकि माता पिता से बड़ा कोई देवता नहीं होता और जिस संतान को माता-पिता का आशीर्वाद होता है उसको किसी अन्य आशीर्वाद की जरूरत नहीं पड़ती।
उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कृष्णा स्वामी महाराज ने कहा की देवी महापुराण में यह साफ तौर पर कहा गया है कि पिता से बढ़कर माता है लेकिन माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं। वही कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह का वृतांत संत शिरोमणि कृष्णा स्वामी जी महाराज ने विस्तार से बताया। इस मौके पर शिव पार्वती कि एक सुंदर झांकी ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। ट्रस्ट के संरक्षक महावीर प्रसाद कंसल जी ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य ही न केवल झांकियों के रूप में लोगों को धार्मिक सद्भाव का संदेश देते हैं बल्कि निशुल्क डिस्पेंसरी से लेकर ट्रस्ट के हर कार्य को ट्रस्ट के सदस्य निष्ठा सेवा भाव से करते हैं। कथा में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए फरीदाबाद नगर निगम की महापौर सुमन बाला ने कहा कि समाज सेवा एक पुण्य का कार्य है लेकिन समाज सेवा में भी यदि लोगों के स्वास्थ्य की सेवा की जाए तो उससे बड़ा पुण्य दूसरा नहीं होता और श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट धार्मिक जागृति के साथ-साथ निशुल्क एलोपैथिक डिस्पेंसरी चलाकर सबसे बड़े पुण्य का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार 3 साल से देव गुरु बृहस्पति सेवक पोस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली इन कथाओं को सुनने आ रही है और उनका यह मानना है कि स्वामी कृष्णा स्वामी जी महाराज इन कथाओं में धार्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक महत्व को भी पूरा स्थान देते हैं जो कि आज सबसे बड़ी जरूरत है।

P 3

उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा के बड़े भाई एवं प्रमुख समाजसेवी मुनेश शर्मा ने कहा कि आज एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा और धार्मिक जागृति की जरूरत है जो काम यह ट्रस्ट बखूबी कर रहा है, इसके लिए प्रेस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। भक्तों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फरीदाबाद प्रभारी महासचिव मोहम्मद बिलाल ने कहा कि वह इस लगातार इस कथा को सुन रहे हैं और उनको भी इस कथा को सुनकर ऐसा महसूस होता है कि इस तरह के आयोजन एक बेहतर समाज निर्माण के लिए जरूरी है। इस मौके पर फरीदाबाद नगर निगम वार्ड नंबर 1 के पार्षद मुकेश डागर ने कहा कि स्वामी कृष्णा स्वामी जी महाराज ने जिस प्रकार से देवी महत्तम का वर्णन किया है उससे हर वर्ग को सीख लेनी चाहिए जबकि वैश्य अग्रवाल समाज के लोकसभा अध्यक्ष बलराम ने इस मौके पर सभी भक्तों का आह्वान किया कि वह कथा सुनने के साथ-साथ इस कथा को अपने जीवन में भी अपनाने का प्रयास करें। इस मौके पर व्यापार समिति बलौर के महासचिव एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विशन चंद बंसल, श्री वैश्य अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष नरेश कुमार मंगला, समाजसेवी वेद प्रकाश शर्मा, व्यापार संगठन चावला कॉलोनी के प्रधान अशोक मंगला, शांति फॉर्म के निदेशक योगेश गोयल, गिर्राज प्रसाद, आरती वैश्य संगठनों के समन्वयक केदारनाथ अग्रवाल, कन्हैया लाल गर्ग, चौधरी बच्चू सिंह, नगर निगम के पूर्व अधीक्षक अभियंता सतीश कुमार अग्रवाल, ध्वजा संगठन के प्रधान कैलाश गर्ग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान के निदेशक सत्यवीर डागर, फतेहपुर बिल्लौच तृप्ति प्रसाद गर्ग, समाजसेवी मनीष मित्तल, वेद प्रकाश, राजू, सैनिक कॉलोनी रामअवतार, बुआपुर रामकुमार बुआपुर, ललित बंसल, ललित गुप्ता, कन्हैया लाल गोयल, साहिबाबाद से बीएस चौधरी, पलवल से राकेश जैन, ओल्ड फरीदाबाद से राकेश कुमार गोयल, गाजियाबाद से पवन कुमार रोहिया सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद NIT के दशहरा ग्राउंड में सुप्रसिद्ध जादूगर ओ.पी.शर्मा के कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20200102-WA0028

HARYANA KI AAWAJ

फ़रीदाबाद एनआईटी के दशहरा मैदान में 21 दिसम्बर से लगे हुए ओपी शर्मा के जादू के शो का लोग बहुत मजे से लुत्फ उठा रहे है!ओपी शर्मा जी फ़रीदाबाद की जनता के मनोरंजन के लिए रंगीन इन्द्रधनुष माया जाल ओर जादू से बनाया हुआ डायनासोर लिबर्टी ऑफ …… को गायब कर देना आदमी को गोररीला बना देना मुख्य रूप से लेकर आये है जिसको फ़रीदाबाद की जनता ने बहुत सराहा है ओपी शर्मा sr/jrजी अभी तक पूरे विश्व मे लगभग 37500 शो कर चुके है और लोगो का मनोरंजन कर चुके है।

cropped-INDRAJAAL

रिपोर्ट: श्यामसुंदर मित्तल 9891800150

उड़ान महिला मंच द्वारा नव वर्ष के उप्लक्ष में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित।

cropped-img-20191228-wa0028

HARYANA KI AAWAJ

हरियाणा पंचकूला 28 दिसम्बर :- आज उड़ान महिला मंच द्वारा नव वर्ष के आगमन के उप्लक्ष में होटल सोलिटेयर मे आयोजन किया गया उड़ान महिला मंच की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की महिलाये बच्चे शामिल हुए सभी ने बड़े उत्साह के साथ नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वागत किया बेबी सैनी ओर सक्षम पुण्यानि ऐका नोयजी रैपर ने स्पेशल गेस्ट के रूप मे उपस्थिति दर्ज करायी उन्होने अपनी मधुर आवाज मे सबका मन मोह लिया महिलाये बच्चो के द्वारा मॉडलिंग भी की गयी रितु मोना गुप्ता ओर सोमया ठाकुर ज्यूरी मेम्बर थे सभी को टाइटल ओर सब टाइटल दिए गए निधि को प्रिंसेस का अवार्ड मिला सरिता ठाकुर पूनम डॉ. प्रतिभा शशि, अमिता कौशिक ,गीतु जैन ,सभी को मॉडलिंग में टाइटल्स मिले लिटिल रिधी को बार्बी डॉल का अवार्ड मिला मेहक कौशिक ,सिमरन गोयल ने सुन्दर डांस किया मास्टर अर्पित जैन, आयुष जैन, अक्षित चिराग ने मॉडलिंग मे अनेक टाइटल्स जीते मंच की स्केटरी रितिका जैन ने बताया कि सभी ने मिलकर पंजाबी हरयाणवी गीतों पर डांस किया लकी विनर क्विज काफी गैमस भी करायी गयी मंच का उदेश्य गरीब बच्चों ओर महिलाओ की मदद करना है आने वाले वर्ष में सभी ने मिलकर गरीब बच्चो की मदद करने की शपथ ली सभी बड़े उत्साह के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं सभी ने आपस मे एक दूसरे को शुभकामनाये दी ऐसे कार्यक्रम देश मे एकता का संदेश लाते हैं ओर देश की संस्कृति को बढ़ाते है।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

सुशासन दिवस पर फरीदाबाद में उप मुख्यमंत्री  श्री दुष्यंत चौटाला जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत।।

cropped-img-20191224-wa0009

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद:
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे प्रदेश  सभी जिलों से रूबरू होते हुए प्रत्येक जिला में आमजन को मिलने वाली सेवाओं व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। फरीदाबाद में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में प्रातः 10:00 बजे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सैक्टर-12 लघु सचिवालय के सरल केंद्र में आयोजित किया जाएगा ।
यह जानकारी उपायुक्त अतुल  कुमार ने आज मंगलवार को अधिकारियों के साथ सरल केंद्र का निरीक्षण करते हुए दी।
 उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरल-अंत्योदय योजना के माध्यम से एक छत के नीचे ही 475 से ज्यादा आमजन को मिलने वाली  सेवाओं व योजनाओं की टाइम बाऊण्ड डिलीवरी और पेपर लैस सुविधा प्रदान की गई है । उन्होंने सरल केंद्र में सभी लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी  अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा सभी जिलों में  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी समय रहते समुचित तैयारियां कर लें। जिला कार्यक्रम में वहां के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंस व लाइव टेलीकॉस्ट का प्रबंध करवाने के लिए उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जिला में सरल-अंत्योदय योजना के माध्यम से आमजन को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। वे जिला की स्थिति का आकलन वहां लंबित आवेदनों के आधार पर बनने वाले स्कोर से करेंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की सेवाओं से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आमजन को अपेक्षित सेवाएं प्रदान करें। यदि किसी विभाग की सेवाओं की आपूर्ति अधिक या लंबे समय से लंबित होंगी तो इस पर उप मुख्यमंत्री मौके पर ही जवाब मांग सकते हैं और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
उपायुक्त ने श्रम विभाग, परिवहन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कृषि विभाग, विवाह पंजीकरण मामलों, प्रोपर्टी डीलर रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट, राजस्व मामलों सहित अन्य विभागों के आवेदनों और लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को बुधवार तक समाधान करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एडीसी धर्मेन्द्र सिंह,  एसडीएम बङखल पंकज सेतिया , एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार , एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,डीआईओ मुनेष बाबु गुप्ता, डीआरओ ,जिला सुशासन सहयोगी /सीएमजीजीए अतुल सहगल , सहायक अभियंता पीडब्लूडी बीएण्डआर राहुल सिंह  सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email: yogenderchauhan02@gmail.com

हंस मैमोरियल पब्लिक स्कूल में अभाविप ने किया मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन।।

cropped-1576579052923_20191217_151925

HARYANA KI AAWAJ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्(एबीवीपी) ने छात्राओं को अपराधों के खिलाफ साहसी बनाया। छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति खुद सक्षम बनाने के लिए एबीवीपी की ओर से मिशन साहसी अभियान चलाया चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज ओल्ड नगर अभाविप इकाई के कार्यकर्ताओं ने  मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन हंस मैमोरियल पब्लिक स्कूल हनुमान नगर में किया गया। जिसमें छात्राओं को प्रशिक्षण कपिला जी और नेहा जी द्वारा दिया गया। नगर मंत्री प्रशांत पराशर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए  की छात्राएं काफी उत्सुक है मिशन साहसी के माध्यम से किस प्रकार  चुन्नी, क्लिप, पेन जैसी चीजों से खुद को बचाने का तरीका सिखाया जाएगा।
ओल्ड नगर सह मंत्री गौतम वत्स ने बताया कि योजना के तहत नगर के सभी कॉलेजों और स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा दिल्ली-एनसीआर छात्राओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। छात्राएं खुद की सुरक्षा को लेकर सतर्क और सक्षम हो सकें यही कोशिश है। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर श्री कुलदीप पाराशर जी ,प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या पाराशर जी, श्रीमती मंजू पाराशर जी,सरकारी स्कूल से अध्यापक श्री गजेंद्र पाराशर जी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

जोगेंद्र रावत बने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी के मीडिया सलाहकार।।

IMG-20191216-WA0004

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़: दिनांक 15-12-2019 फरीदाबाद के जुझारू ,ईमानदार पत्रकार एवं बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के प्रधान जोगिंदर रावत जी को कैबिनेट मंत्री माननीय मूलचंद शर्मा जी ने एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी, श्री जोगेंद्र रावत जी को मंत्री जी ने अपना मीडिया सलाहकार घोषित किया।

जिसकी घोषणा मंत्री जी ने अपने बल्लभगढ़ सेक्टर 2 कार्यालय पर की, जिसके बाद बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई सभी पत्रकारों ने जोगिंदर रावत जी को मंत्री जी के sector-2 कार्यालय पर फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।

IMG_20191216_102954

इस मौके पर बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक जैन, महासचिव विनोद मित्तल, वरिष्ठ उपप्रधान पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष ओम देव शर्मा, सचिव राजेंद्र दहिया, सलाहकार विजेंद्र फौजदार, आदि के साथ शकुन रघुवंशी, श्यामसुंदर मित्तल, प्रेम खान, नितिन बंसल, पूजा भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद एनटीपीसी में प्रेस वार्ता का आयोजन।।

cropped-dsc_5171

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद : दिनांक 13.12.2019 को स्थानीय मीडिया के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद में एक पावर सेक्टर पर परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे एनटीपीसी महाप्रबंधक देबोज्योति नंदी फरीदाबाद ने विभिन्न समाचार पत्रों तथा मीडिया हाउस से आए पत्रकारों को संबोधित किया, कार्यक्रम के दौरान सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई।
बातचीत के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा आस-पास के गांव की लड़कियों के लिए कौशल विकास गांव के स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित क्षेत्र को केंद्रित किया गया है एनटीपीसी की वर्तमान तथा आगामी परियोजनाओं और एनटीपीसी फरीदाबाद की हरित पहल पर भी चर्चा हुई।
साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया कि एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा अगले वर्ष एक कार्यक्रम जो कि बालिका सशक्तिकरण और लड़कियों के संपूर्ण विकास पर केंद्रित होगा इसके अलावा नवपथ (बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के लिए सीएसआर के तहत एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र) तथा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एन एस आई सी) के सहयोग से किए जा रहे कार्यक्रम की भी मीडिया द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

रिपोर्ट : श्यामसुंदर मित्तल 9891800150

Email: mittalshyam05@gmail.com

इको क्लब एवं फरीदाबाद एक्शन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान एवं इंडियन ऑयल, वीएल इंजीनियर के सहयोग से NIT स्थित गोल्फ क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन।।

IMG_20191212_123713

HARYANA KI AAWAJ

12 दिसम्बर-फरीदाबाद | इको क्लब एवं फरीदाबाद एक्शन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान एवं इंडियन ऑयल, वीएल इंजीनियर के सहयोग से आज एनआईटी थित गोल्फ क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ईको क्लब की अध्यक्ष पूजा बहल ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि, 15 दिसंबर, रविवार को ईको फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह ईको फेस्ट फरीदाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, प्लॉट नं. 289 (दुर्गा पूजा साइट) पर आयोजित होगा। इस फेस्ट में मुख्य अतिथि के तौर पर ‘अर्थ सेवियर फाउंडेशन’ के संस्थापक रवि कालरा रहेंगे। ईको क्लब का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को प्रकृति से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। फेस्ट में घरों से निकलने वाले कूड़े को कैसे कम किया जाए और व्यक्तिगत स्तर पर कैसे शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया जा सकता है इस बात को मनोरंजनात्मक तरीके से समझाया जायेगा।
ई क्लब की प्रेजिडेंट पूजा बहल ने बताया कि, इस फेस्ट में सभी ईको फ्रेंडली स्टॉल्स लगाए जायेंगे। आपको बता दें कि, इस फेस्ट में ग्रहणी महिलाओं को भी मौका दिया जा रहा है, कि वे अपने पर्यावरण को बचाने के लिए जो भी योगदान दे सकती हैं, उन सुझाावों को सभी के साथ सांझा करें। फेस्ट में सांस्कृतिक गतिविधियां भी होगी, जिसमे नुक्कड़ नाटक, नृत्य व अन्य माध्यमों से पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया जायेगा।
ईको क्लब का गठन सितम्बर 2014 में हुआ और इस क्लब को शुरू इसलिए करना पड़ा क्योंकि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सडकों पर पानी जमा होना, पॉलिथीन का अत्यधिक उपयोग, जैसे कई बड़े कारण रहे हैं। ईको क्लब अब तक लगभग 400 स्वस्थ पेड़ लगा चुकी है व् समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर कैम्पेन करती रहती हैं। बच्चों को पर्यावरण शुद्धि के लिए वर्कशॉप के जरिये जागरूक करने का काम करती है। यह संस्था स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को कूड़ा निस्तारण के तरीकों से अवगत कराती हैं। वहीं ईको फेस्ट को सफल बनाने के लिए एनसीआर इंफोटेनमेंट, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ट्यूलिप्स, वैल्यू होम्स ग्रुप, ऊर्जा अनलिमिटेड, हरित धारा, मैक्स एक्सचेंज, बायो ऐस, प्राइम हॉस्पिटल एंड ऑर्थो सेंटर आदि कई संस्थाएं मदद कर रही हैं।
ईको क्लब निम्नलिखित मुद्दों पर काम कर रही हैं :-
* अधिक से अधिक पेड़ लगाना (पौधारोपण)
* गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक करना

प्रेस वार्ता के दौरान ईको क्लब की अध्यक्ष पूजा बहल, उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, सचिव नीता गुप्ता, उप-सचिव सोनाली सरश्वत, कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, आईटी व् मीडिया हेड पल्लवी सचन एवं मार्गदर्शक चमन कौल, फरीदाबाद एक्शन ग्रुप से सचिव उजल कुमार जैन एवं वीमेन एंड चाइल्ड कोऑर्डिनेटर पूजा गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ट्यूलिप्स की अध्यक्ष प्रियंका मदान, डीपीएस से मोना बक्शी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com


 Please consider the environment before printing this e-mail

अखिल भारतीय विद्या परिषद पूरे प्रदेश भर में छात्राओं एवं महिलाओं को सिखाएगा आत्मरक्षा के गुर

cropped-whatsapp-image-2019-12-12-at-11.39.53

HARYANA KI AAWAJ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) प्रदेशभर में छात्राओं को महिला अपराधों के खिलाफ साहसी बनाएगा। छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति खुद सक्षम बनाने के लिए एबीवीपी की ओर से मिशन साहसी अभियान चलाया चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज ओल्ड नगर अभाविप इकाई के कार्यकर्ताओं ने  मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन  ज्ञानदीप विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। जिसमें छात्राओं को प्रशिक्षण कपिला और नेहा द्वारा दिया गया। नगर मंत्री प्रशांत पराशर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए  की छात्राएं काफी उत्सुक है मिशन साहसी के माध्यम से किस प्रकार   चुन्नी, क्लिप, पेन जैसी चीजों से खुद को बचाने का तरीका सिखाया जाएगा।
ओल्ड नगर सह मंत्री गौतम वत्स ने बताया कि   योजना के तहत नगर के सभी कॉलेजों और स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा दिल्ली-एनसीआर छात्राओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। छात्राएं खुद की सुरक्षा को लेकर सतर्क और सक्षम हो सकें यही कोशिश है। इस मौके पर  स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम पाराशर जी, डायरेक्टर कनुप्रिया पाराशर, पुनीत दत्त पाराशर,सिल्की पाराशर, अध्यापक तनु रीना, सरकारी स्कूल से अध्यापक श्री गजेंद्र पाराशर जी, मौजूद रहे ।
रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

अरावली पर अवैध खनन व अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फरीदाबाद के डीसी सहित कई अन्य अधिकारियों को दिया अदालत काअवमानना नोटिस।

cropped-ln-parashar-44

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद: अरावली पर अवैध खनन और अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फरीदाबाद के डीसी सहित कई अधिकारियों को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। कांत एन्क्लेव मामले के बाद बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अब भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने वकील पाराशर लिबर्टी दिया था कि सबूत सहित दुबारा याचिका फ़ाइल करें।

इसके बाद वकील पाराशर ने सबूत सहित 13 अगस्त 2018 को फिर याचिका फ़ाइल की और इस याचिका ने उस समय के हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, फरीदाबाद के जिला अधिकारी अतुल कुमार सहित वन और खनन विभाग के अधिकारियों को पार्टी बनाया था। वकील पाराशर ने बतौर सबूत सुप्रीम कोर्ट में कई अवैध खनन के वीडियो और तस्वीरें, खनन माफियाओं पर इस दौरान दर्ज कई एफआईआर के नंबर और अखबारों में प्रकाशित ख़बरों की कटिग को पेश किया था।  इस याचिका पर ऐक्शन लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर को फरीदाबाद के डीसी अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया।
वकील पाराशर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांत एन्क्लेव को जहां ढहाया गया वहीं अरावली के अन्य हिस्से पर अवैध निर्माण और अवैध खनन जारी थे। कान्त एन्क्लेव पर आये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी आधा दर्जन से ज्यादा मामले अवैध खनन और अवैध निर्माण के दर्ज हुए जिससे साबित हुआ कि अरावली पर अब भी अवैध निर्माण और अवैध खनन जारी हैं। वकील पाराशर ने कहा कि मैंने जब कंटेम्प्ट याचिका फ़ाइल की तो पूरे सबूत पेश किये थे जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने इस अधिकारियों को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है।
वकील पाराशर ने कहा कि अरावली पर बिना  अधिकारियों की मिलीभगत के अवैध निर्माण और अवैध खनन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी खाना माफियाओं ने अरावली के पहाड़ों से अरबों के पत्थर चुराए और अब भी कहीं-कहीं अवैध खनन जारी है। अवैध खनन से जहां अरावली के पहाड़ों को तवाह किया जा रहा है वहीं शहर को  प्रदूषित भी बनाया जा रहा है। पाराशर ने कहा कि आगे देखते हैं कि ये अधिकारी अब सुप्रीम कोर्ट को क्या जबाब देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट से मांग करूंगा कि इन अधिकारियों को तुरंत बर्खाश्त किया जाए और इनसे जुर्माना वसूला जाना चाहिए।
रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454544
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद उपायुक्त अतुल कुमार ने बादशाह खान अस्पताल का किया औचक निरीक्षण डॉक्टरों को दी चेतावनी।।

IMG-20191203-WA0046

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद,3 दिसम्बर।
 उपायुक्त अतुल कुमार  ने  मंगलवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल (बीके) का लगभग डेढ घण्टे तक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी तथा सीनियर मेडिकल आफिसर को दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बच्चों के वार्ड में इलाज करवा रहे एक बच्चे के माता पिता के साथ दुर्व्यवहार करने पर कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत नर्स को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने के निर्देश जिला चिकित्सा अधिकारी को दिए।
 उपायुक्त अतुल कुमार मंगलवार को प्रातः लगभग ग्यारह बजे नागरिक अस्पताल (बीके) में  पहुंचे और साढे बारह बजे तक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया । वे सीधे इमरजेन्सी वार्ड में पहुंचे और वहां पर  उपचार करवा रहे लोगों से सुविधाओ और स्टाफ़ के बर्ताव के बारे में पूछा । इमरजेन्सी वार्ड में एक बैड पर दो लोगों का उपचार करवाते पाए जाने पर उपायुक्त ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को तुरंत एक और बैड लगाने के निर्देश दिये । उन्होंने वहां पर ड्रिप लगाने के लिए प्रत्येक बैड के साथ एक स्टैंड लगाने और महिलाओं तथा पुरूषों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिये। उपायुक्त के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करके व्यवस्था में सुधार किया ।
 उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल में डाक्टर ड्यूटी रूम,ओपीडी, आयुष्मान भारत योजना के पूछताछ केंद्र, एक्स रे रूम,टायलेट, बाथरूम ,अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शीशू वार्ड, मातृत्व वार्ड के प्रतीक्षालय, एसएनसीयू,किडनी यूनिट,डायलिसिस सैन्टर,ब्लड बैंक सहित पूरे नागरिक अस्पताल परिसर का अवलोकन किया गया ।
IMG-20191203-WA0044
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अतुल कुमार ने शीशु वार्ड में एक उपचाराधीन बच्चे के माता पिता के साथ दुर्व्यवहार करने पर कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत नर्स को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने के निर्देश दिये और सफाई  ठेकेदार को  सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दो दिन का समय देते हुए एक सफाई कर्मी को हटाने के निर्देश दिये। बिजली व पानी की सप्लाई में और सुधार करने के निर्देश दिये । इसके अलावा, उपायुक्त ने इलाज करवाने आए लोगों तथा का हाल चाल जाना। उपायुक्त ने  उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सरकार द्वारा दी जा रही दवाइयां निशुल्क ही दे, लोंगो को बाहर से कोई भी दवा खरीदने के लिए ना कहे।
 इस दौरान पीएमओ डॉ सविता यादव, डाक्टर रमेश चन्द्र, डाक्टर राजेश श्योकन्द, डाक्टर रचना, डाक्टर विजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद के गांव झाड़सेंतली में चोरों ने बनाया एटीएम को अपना निशाना।

IMG-20191202-WA0003

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद के गांव झाड़सेंतली में दिनांक 01:12:19 की रात को चोरों ने एक ATM को उखाड़ ले जाने की कोशिश की और वहीं पर स्थित एक वर्कशॉप एवं एक दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया, दुकानदार एवं वर्कशॉप मालिक ने बताया कि इस इलाके में यहां पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन पुलिस चोरों के खिलाफ शिकायत तक दर्ज नहीं करती जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

IMG_20191202_150205

इस विषय पर जब उस क्षेत्र के SHO विनोद कुमार से बात की तो उन्होंने ATM उखाड़ने की बात तो मान ली परंतु इलाके में दूसरी चोरियों को नकारते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है पुलिस का यही लचर रवैया अपराधों को बढ़ने में मदद करता है और अपराधी भी खुलेआम बेखौफ घूमते हैं।

रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा रब् दी रसोई का शुभारंभ,रुपए 5 में भरपेट खाना।।

20191128_191943

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद 29 मई। सेक्टर 29 हुडा मार्किट में आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर अन्य समाजिक व्यक्तियों ने सामजहित के लिये रब दी रसोई शुरू की है, जहां इस दौर की बढती महंगाई में भी 5 रूपये में अच्छी गुणवत्ता वाला भरपेट खाना गरीब व बेसहारा लोगों को खिलाया जा रहा है, व्यक्ति की प्लेट के खाने की लागत करीब 30 रूपये की पड रही है जिसका खर्च सेक्टर 29 के वरिष्ठ नागरिक खुद उठा रहे है। खाना खा रहे लोगों की माने तो उन्होंने 5 रूपये में भरपेट खाना खाया है जो कि स्वादिष्ट अच्छी गुणवत्ता का है इतनी महंगाई में 5 रूपये में भरपेट खाना मिलना संभव नहीं है मगर सेक्टर 29 आरडब्ल्यूए और यहां के वरिष्ठ नागरिक समाजहित में ये काम कर रहे हैं जो कि प्रशंसनीय है।
सेवा भाव से रब दी रसोई शुरू करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने आज से ही रब दी रसोई शुरू की है जिसमें वह 5 रूपये में लोगों को भरपेट खाना दे रहे हैं फिलहाल उन्होंने राजामा चावल से शुरूआत की है और आगे और लोगो का सहयोग मिलेगा तो वह रोटी सब्जी और मिठाई भी रखेंगे।
इस नेक कार्य में आरडब्ल्यूए प्रधान ए पी सेटिया, डा. एस पी सिंह, जगदीश लूथरा, सुशील गुप्ता, रामबाबू, एल आर बिधूडी, महेश मदान, मिस्टर जोहर, अशोक संदूजा, अशोक शर्मा, नीरज चतुर्वेदी और एम एन कपूर सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे।

20191128_190947

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

प्रशासन की लापरवाही के चलते गाय की करंट लगने से मौत।

IMG_20191129_151449

HARYANA KI AAWAJ

बल्लभगढ़ : नगर निगम की लापरवाही जानवरों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है, परंतु यह जरूरी नहीं है कि इस हादसे का शिकार हर बार जानवर ही हो यह हादसा किसी इंसान के साथ भी हो सकता है घटना चावला कॉलोनी हनुमान मंदिर के सामने बने ट्रांसफार्मर के पास की है जहां एक गाय बिजली के संपर्क में आकर मर गई।
सर्दी की पहली बारिश गौमाता को भारी पड़ी। घटना दिनांक 28:11:19 रात्रि 8:30 बजे के करीब की है जहां बिजली के तार के संपर्क में आने से एक गाय मर गई देखने से पता चलता है कि वहां एक बिजली की तार गिरी पड़ी थी।इस गाय की मौत का जिम्मेदार कौन है नगर निगम या बिजली विभाग इसका जवाब कौन देगा क्या हमेशा आम जनता और जानवरों को यूं ही अपनी जान देकर प्रशासन की लापरवाही का हर्जाना चुकाना होगा, कहीं शहर में जाम की समस्या, कहीं अतिक्रमण की, लेकिन प्रशासन के पास इन सभी समस्याओं का क्या कोई समाधान है या नही?

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

बल्लभगढ़ जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन।

IMG_20191125_100905

HARYANA KI AAWAJ

बल्लभगढ़: दिनांक: 24:11:19 को जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष राव राम कुमार द्वारा किया गया। इस रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

IMG_20191125_100920
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे जन सेवा कार्यों की प्रशंसा की एवं रक्तदान को सराहनीय कार्य बताया, उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और यह एक पुण्य का कार्य है जिससे किसी व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है एक व्यक्ति की जान मतलब एक परिवार, इसलिए सभी को इस पुण्य कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।
इस रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर उप मंडल अधिकारी श्री त्रिलोक चंद जी, श्री हुकम चंद लांबा, वार्ड 36 के पार्षद दीपक यादव, पूर्व पार्षद कमल यादव, एसके गर्ग, महिपाल आर्य, आर.डी. गुप्ता, लिखीराम यादव, लखन बेनीवाल, देवदत्त शर्मा, ब्रहम सिंह यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौक मेन बाजार में अतिक्रमण व अधिकारियों की अनदेखी के कारण बनी रहती है महाकुंभ के मेले के जैसी जाम की स्थिति।।

IMG_20191123_125132

HARYANA KI AAWAJ

बल्लबगढ़: दिखाई दे रहा नजारा बल्लभगढ़ के मेन बाजार अग्रसेन चौक का है जहां आए दिन इसी तरह जाम की स्थिति बनी रहती है क्योंकि इस बाजार में जो दुकानें हैं उन्होंने अपना सामान दुकानों से बाहर रखा हुआ है और उसके बाद वही दुकानदार अपने आगे रेहड़ी, पटरी वालों को खड़ा कर लेते हैं जिसके लिए दुकानदार रेहड़ी पटरी वालों से रोजाना 200 से ₹300 वसूलते हैं इस बाजार में अग्रसेन चौक से महज 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी भी बनी हुई है परंतु वहां से भी कोई इस जाम को हटाने की जहमत नहीं करता, अगर कोई आगजनी या कोई और वारदात इस बाजार में घट जाए तो यहां से सकुशल निकलना नामुमकिन है।
इसकी शिकायत कई बार यहां के स्थानीय लोगों ने नगर निगम बल्लभगढ़ में भी की है, परंतु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं होती शायद प्रशासन को हमेशा किसी बड़े हादसे के बाद जागने की आदत सी हो गई है।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद सेक्टर 12, कांग्रेस भवन पर कांग्रेसी नेताओं ने BJP सरकार के विरुद्ध रघुवीर सिंह तेवतिया एवं कु0 शैलजा के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन।

IMG-20191122-WA0024

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद के सेक्टर 12 कांग्रेस भवन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के कांग्रेसी नेताओं में रघुवीर सिंह तेवतिया व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कु0 शैलजा के नेतृत्व में BJP सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें फरीदाबाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस विशाल धरने में पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता पराग शर्मा ने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने BJP सरकार को बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध, युवाओं एवं किसानों की दुर्दशा पर घेरा है।

IMG-20191122-WA0022
पराग शर्मा ने कहा कि आज आम जनता यह सहज ही समझ सकती है कि जिस प्रकार इस बार BJP सरकार को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और जोड़ तोड़ कर सरकार बनाकर जनता के साथ जो वादाखिलाफी की है, इसलिए आज कांग्रेस पार्टी ने आम जनता को साथ लेते हुए BJP सरकार के विरुद्ध विशाल धरना प्रदर्शन किया।
पराग शर्मा ने कहा कि आज BJP के शासन काल में हर वर्ग परेशान है खासतौर से किसान और युवा क्योंकि इस सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और किसान को उनकी फसल का पूरा मुआवजा नहीं मिल पाता BJP सरकार नए रोजगार देना तो दूर जो पुराने रोजगार हैं उनको भी छीनने पर लगी है इसलिए कांग्रेस पार्टी ने आज BJP सरकार की इन्हीं नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
इस विशाल धरना प्रदर्शन में बुजुर्ग महिलाओं एवं युवाओं की भारी मात्रा में हिस्सेदारी रही एवं इस प्रदर्शन में ललित नागर, आनंद कौशिक, बलजीत कौशिक, सुमित गॉड, अशोक अरोड़ा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

फरीदाबाद में बढ़ता अपराध, एक के बाद एक घटना से दहला शहर फरीदाबाद।

IMG_20191120_104253

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद: 20 नवम्बर

फरीदाबाद में अपराध है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है एक के बाद एक घटना से दहला फरीदाबाद शहर फरीदाबाद में दिनांक 20:11:19 की सुबह से ही कई घटनाएं घटी जिनमें सबसे पहले 3:30 बजे बाटा फ्लाईओवर से पहले शोरूम के सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रक चालक ट्रक में ही बुरी तरह फस गया।

** इसके बाद पांच नंबर में अमित जल के पास पंचर लगाने वाले सुभाष नामक व्यक्ति की करीब सुबह 7:15 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
** वही गुड़गांव से फरीदाबाद सब्जी लेकर आ रहे टेंपो में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें सब्जी विक्रेता नरेंद्र पुत्र रामपाल की मौत हो गई।

रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल  ऑर्गनाइजेशन के  तत्वाधान में बाल भवन में आयोजित डांस प्रतियोगिता में बच्चो ने बिखेरा जलवा।

dance

HARYANA KI AAWAJ

फरीदबाद :  ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल  ऑर्गनाइजेशन के  तत्वाधान में बाल भवन में  आयोजन किया गया कार्यक्रम का अनावरण कोरो  ग्राफर अतुल त्यागी और ममता दिलावर और संस्था के संस्थापक अनुराग शर्मा ने विविधताओं दीप जलाकर किया लोगों की भीड़ से बाल भवन अटा पड़ा था डांस प्रतियोगिता को तीन  भागों में विभाजित किया था सोलो, ड्यूट एव ग्रुप में बांटा गया था कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रीय गान को गाकर की गई मौके पर सभी लोगों ने अपनी भावनाए  देश के नाम समप्रित की  ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन(संस्था) विगत समय  से इस तरह के मंच एव अन्य   ससाधनों के माध्यम से समाज की सेवा करता आ रहा था इसलिए जरुरी है कि संस्था द्वारा इस तरह के निस्वार्थ भाव से किए जा रहे हैं कार्यक्रम में समाज को अपना योगदान अवश्य करना चाहिए।

इसके अलवा सस्था के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया   सस्था  के संस्थापक अनुराग शर्मा ओर  महासचिव राधिका ने बताया है कि यह प्रतियोगिता छोटे बच्चों को डांस के क्षेत्र में आगे लाने के लिए आयोजित की गई के विजेताओं को संस्था के संस्थापक अनुराग शर्मा महासचिव राधिका बहल   स्मृति चिन्ह  प्रदान किया इस इस दौरान संस्था के पदाधिकारी ओर  सदस्यगण उपस्थित थे ।

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, मंत्री बनने के बाद बल्लभगढ़ के लोक निर्माण विश्राम गृह में पहली बार अधिकारियों से मुखातिब अधिकारियों को दी चेतावनी ईमानदारी से करें काम या फरीदाबाद छोड़ जाएं।

Screenshot_2019-11-16-16-16-25-427_com.google.android.apps.photos~2

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद 16 नवंबर।
 
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार बल्लभगढ़ पधारे विधायक श्री मूलचंद शर्मा ने सभी जिला अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी और कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के विजन से काम करें और अपने काम में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अधिकारी इमानदारी से अपना दायित्व निभाए अन्यथा फरीदाबाद से कहीं और तबादला करवा ले। 
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बल्लभगढ़ के लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला अधिकारियों के साथ मुखातिब हुए विधायक श्री मूलचंद शर्मा सख्त लहजे में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी सोच स्पष्ट करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में 37 वर्षों के बाद मंत्री पद मिला है, अतः इस अवसर का लाभ उठाते हुए फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक नगरी है जिन्हें अंग्रेजों ने धोखे से बुलाकर फांसी दी थी। यह ऐतिहासिक नगर जयपुर की तर्ज पर बसा हुआ है, इसे सुंदर बनाना है।  उन्होंने चेतावनी देने के साथ-साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।
IMG-20191116-WA0029
इस मौके पर अपने विचार रखते हुए फरीदाबाद के विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद में लगे सभी अधिकारीगण डायनेमिक हैं और मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में जो काम हुए उसकी बदौलत पार्टी को जीत मिली। उन्होंने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ दो बार बैठक कर चुके हैं और वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ हरियाणा प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए अधिकारियों से कहा कि फरीदाबाद जिला को डस्ट फ्री बनाने में योगदान दें। इस 5 साल में स्वच्छता में इंदौर से ऊपर नहीं तो कम से कम उसके बराबर जरूर पहुंच पाए, यह हम सभी की कोशिश रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर 15 में उन्होंने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और स्वयं अपने घर का रैंप तुड़वा कर एक किनारे से दूसरे किनारे तक सड़क को क्लियर करवाया। इसके बाद लोगों में अपने-अपने रैंप तोड़ने की होड़ लग गई। श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इंदौर जाकर स्वच्छता को देखा है और वहां इस कार्य को करने वाली एजेंसी के नुमाइंदे यहाँ बुलाए, जिन्होंने बताया कि फरीदाबाद की सड़कों की मशीन से स्वीपिंग नहीं की जा सकती क्योंकि यहां रैंप बने हुए हैं जिससे मशीन के ब्रश टूट जाते हैं जो काफी महंगे आते हैं।
बैठक में उपस्थित उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा कि प्रदूषण आज विश्व का ज्वलंत मुद्दा है और  सभी अधिकारियों की तरफ से विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद को डस्ट फ्री और पोलूशन फ्री बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
तिगांव के विधायक राजेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक तिगांव से विपक्ष का ही विधायक चुनकर आता रहा है, पहली बार सत्ता पक्ष का विधायक चुना गया है, इसलिए उनके विधानसभा क्षेत्र में भी कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में और ज्यादा विकास होगा।
 
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बल्लभगढ़ के विधायक श्री मूलचंद शर्मा को मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और श्री मूलचंद शर्मा को बधाई दी। उन्होंने भी मंत्री जी की तरफ से सभी अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिलाया और उम्मीद जताई कि अधिकारियों के सहयोग से फरीदाबाद जिला स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
इससे पहले श्री मूलचंद शर्मा को दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर से ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ, जोश व उत्साह से बल्लभगढ़ लाया गया। रास्ते में कई स्थानों पर उनका भाजपा  कार्यकर्ताओं तथा लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके पक्ष में जोश के साथ नारे लगाते हुए लोगों का हुजूम आगे बढ़ता रहा।
रिपोर्ट : योगेंद्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
 
 
Design a site like this with WordPress.com
Get started