विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल तिगांव का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति ही रहा शानदार

HARYANA KI AAWAJ

IMG_20210804_182003

रिपोर्ट:योगेंद्र चौहान

फरीदाबाद : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति ही शानदार रहा। स्कूल के छात्रों में से ज्योति, साहिल और यांशी ने 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. इसके अलावा स्नेहा गर्ग, दिव्यांशी, जिया बहोत, प्रियांशु व साक्षी वर्मा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. इसके साथ ही ध्रुव त्यागी, ओमदत्त, भारती, मुस्कान, दिनेश, मुस्कान, जय अधाना, रजत, तनिश, मोहित, देवशी, गीतिका, रूद्र, वर्षा, साहिल, तमन्ना, स्नेहा, आयुषी, निशांत, मानक्षी, हर्ष और यश ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये.  इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्कूल के सभी छात्र अच्छे अंकों से सफल हुए हैं।  उन्होंने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई दी है और इसका श्रेय  स्कूल के अध्यापकों, स्टाफ व छात्रों की मेहनत को दिया. साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद् किया जिन्होंने कोरोना की वजह से पढ़ाई प्रभावित होने के बाबजूद छात्रों को अनुसाशन के साथ प्रेरित किया. इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने छात्रों आशीर्वाद दिया और उन्हें आगे के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्कूल के डायरेक्टर शम्मी यादव, प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर, वाईस प्रिंसिपल योगेश चौहान ने भी सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दीं. गौरतलब है कि तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल स्वच्छ वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी स्टाफ वाला उत्कृष्ट स्कूल है जिसका हर साल का रिजल्ट शानदार ही रहता है. स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेलों के लिए भी जाना जाता है क्यूंकि स्कूल वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज के क्रिकेट, आर्चरी और ताए कवांडो की अकादमी भी चलता है. स्कूल के द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए उल्लेखनीय प्रयास किये गए हैं जिनमें फ्री एडमिशन और 10 लाख से अधिक की छात्रवृति जैसी सुविधायें भी शामिल हैं।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

 

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free