एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को भेंट किया फर्नीचर

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20210723-wa0066

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान

एनटीपीसी फरीदाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव को फ़र्निचर भेंट किया।
 करोना महामारी के दूसरे लहर के संक्रमण में एनटीपीसी फरीदाबाद सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आज दिनांक 23.07.2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में, मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बैठने के लिए 3 कुर्सियों के 22 सेट भेंट किये। इन कुर्सियों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव में आने से  66 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा हो गई है।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी फरीदाबाद से श्री रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री आदित्य गौड़ वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडएस), श्रीमती प्राची छाबड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं ई-वाईस (ऊर्जा शक्ति) की माहसचिव श्रीमती रुचि शर्मा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर अजय गोयल एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514
 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started