तीज क्वीन -2021 विजेता रेखा भटनागर को ताज पहनाकर किया सम्मानित

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20210812-WA0060

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

दिनांक 11-08-2021 हरियाली तीज पर्व पर तीज क्वीन प्रतियोगिता में तृतीय विजेता रही रेखा भटनागर को संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, हरियाणा प्रभारी तरसेम शर्मा , पूनम भाटिया, शैली बब्बर , रेनू बाला , ललिता मिश्रा, मीना भाटी , ललिता भारद्वाज, सरिता शर्मा, ज्योति कपूर, शालू  आदि महिला शक्तियों द्वारा नाहर सिंह पार्क, बल्लभगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सावन के महीने में तीज पर्व पर *तीज क्वीन -2021* प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व ऑनलाइन एक्टिविटी कोर्डिनेटर धारणा अवस्थी , सोनिया मनचन्दा द्वारा आयोजित किया गया।

IMG-20210812-WA0061

जिसमें सभी महिला प्रतिभागियों द्वारा दो राउंड में भाग लिया गया। पहले राउंड में महिलाशक्तियों ने पूरे श्रृंगार में अपनी फूल साइज फोटो दी ओर दूसरे राउंड में तीज पर्व पर बड़े ही मधुर गीत गाते हुए एक एक वीडियो भेजी। *तीज क्वीन -2021* की विजेताओं को उनके क्षेत्रीय वरिश्ठ पदाधिकारियों द्वारा तीज क्वीन का ताज व प्रशंसा पत्र भेंट स्वरूप दिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर *तीज क्वीन 2021* में प्रथम तीन विजेताओं में *श्रीमती रेखा मिश्रा  -प्रथम, श्रीमती गुँजन मिश्रा  -द्वितीय, श्रीमती रेखा भटनागर  -तृतीय व श्रीमती प्रतिभा शास्त्रीय मिश्रा -तृतीय रही*। सभी बहनों ने रेखा जी की बधाई दी व रेखा भटनागर  ने सभी बहनों का धन्यवाद किया।

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free