HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेन्द्र चौहान
बल्लभगढ़। श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान में बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्री भक्तमाल कथा के दूसरे दिन आज व्यास जी महाराज गौ भक्त महंत श्री कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि मां से 10 गुना अधिक महत्व सौतेली मां का है। यदि सौतेली मां अपनी सौतन के बेटे को स्नेह करें व्यास जी महाराज ने कहा कि मुनि वही होता है जो मन को वश में कर ले और यही कारण है कि भगवान श्रीराम के बनवास लेने का एक कारण यह भी था कि वह उन मुनियों से मिलना चाहते थे जो अपने मन को वश में करते हुए वनों में वास करते थे। उनके अनुसार जो व्यक्ति अपने मन को वश में कर ले भगवान भी उसके पीछे पीछे भागते हैं।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में चल रही इस भव्य भगत माल कथा का समापन आगामी गुरुवार को विशाल भंडारे एवं यज्ञ के साथ होगा। आज कथा के दूसरे दिन व्यास जी महाराज ने जहां भगवान द्वारा लिए गए विभिन्न अवतारों के पीछे किस-किस भगत की भूमिका थी उसका विस्तार से वर्णन किया। वही कथा में पहुंचे अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में जब कोरोना जैसी महामारी के चलते हर व्यक्ति को एक दूसरे से दूर रहना मजबूरी हो गई है उस दौर में इस तरह की कथाओं का आयोजन समाज हित कर है और उन्होंने इसके लिए श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) को बधाई भी दी इस मौके पर बोलते हुए व्यापार मंडल हरियाणा के प्रधान श्रीराम जुनेजा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। क्योंकि यह आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हर साल श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं और उनको आत्मीय शांति मिलती है। इस मौके पर 3 पंडित जी प्रमुख पंडित मुनेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भक्ति भाव बढ़ता है जिसके लिए कथा के आयोजक और व्यास जी बधाई के पात्र हैं।

इस मौके पर आज आए हुए भक्तों का अभिनंदन करते हुए हरियाणा सरकार में चेयरमैन रहे सुरेंद्र तेवतिया ने कहा कि पिछले 10 सालों से वह लगातार इस ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं और सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में जिस तरह का काम यह संस्था कर रही है उसके लिए इसके सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में निशुल्क डिस्पेंसरी चलाकर वहां पर निशुल्क दवाएं वितरित करना एक बड़ा पुनीत कार्य है जिसको यह ट्रस्ट कर रहा है। इसके लिए वह इस ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बधाई देते हैं। आज कथा के दौरान प्रमुख समाज सेवी एवं व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, सिटी पार्क बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान सेवाराम वर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, लाला ईश्वर दयाल जी गोयल, आयकर निरीक्षक राधेश्याम शर्मा जी, भाजपा नेता चंद्रशेखर गर्ग, महावीर फतेहपुरिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सत्यवीर डागर, नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षक अभियंता सतीश चंद्र अग्रवाल, युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, रामअवतार चंदावली वाले, व्यापार समिति बल्लभगढ़ के महासचिव लाला बिशन चंद बंसल, स्थानीय पार्षद दीपक चौधरी, युवा समाजसेवी महेश गोयल, सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट (रजि.) के महासचिव बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि कथा स्थल पर इस प्रकार की व्यवस्था की है कि कोई भी भक्त बिना सैनिटाइजर का प्रयोग किए कथा स्थल में प्रवेश न कर पाए तथा कथा में मास्क व 2 गज की दूरी को प्राथमिकता दी गई है इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी एवं लोहा व्यापारी प्रदीप सिंघल, देवेंद्र गर्ग, मंतूराम गोयल, खेमचंद जी, संदीप बंसल, नरेंद्र बंसल, पलवल से पधारे पवन मंगला, मूलचंद मंगला जी, महेंद्र आदति पुनहान वाले, किशन गोयल धौज वाले, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।