HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान
फरीदाबाद,17 फरवरी
सेक्टर 10 मार्किट एसोसिएशन ने मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।जिसमें हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने कहा कि रक्त दान ही महादान है। परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने व्यापारियों को रक्तदान शिविर के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नही बनता बल्कि एक इंसान से ही दूसरे इंसान को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में एकत्र रक्त थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों और देश में कही भी जरूरत पड़ने के लिए रखा जाता है।
समाजसेवी संस्थाएं दिन रात मेहनत कर रक्तदान शिविर आयोजित कर एक अच्छा कार्य करती है। इस मौके पर प्रधान अवतार मित्तल,कृष्ण मोंगा, हरीश गोरा, वासुदेव अरोड़ा सहित सेक्टर 10 मार्किट के व्यापारी मौजूद रहे।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514