अवैध खनन पर संज्ञान लेते हुए परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना के किनारों का दौरा।

cropped-img-20200608-wa0024

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद: 08/06/2020

 आज हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने मंझावली गांव के नजदीक लगते यमुना नदी के किनारों का किया दौरा।खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान लगातार  यमुना के किनारों पर बने घाट से यमुना रेत चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी।

जहाँ मोके पर पहुँच कर  खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खनन अधिकारियों और सम्बंधित इलाके के थाना प्रबंधकों को  खनन करने और कराने वाले  वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।

हालांकि मौके पर कोई रेती चोरी करने वाला नही मिल पाया ।  खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा यदि पुलिस अपने इलाके में चौकसी  बरते तो कोई  भी  यमुना रेत चोरी नही कर सकता।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि यमुना नदी के किनारे से लगती जमीनों से सरकार की अनुमति के बिना यमुना रेत खुदाई कराने वाले जमीन मालिको पर भी मुकदमे दर्ज करे। तभी रेती चोरी की शिकायतों को दूर किया जा सकता है। 

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंझावली गांव के नजदीक लगते गढ़ी, बेगमपुर घाट के अलावा उत्तर प्रदेश के मोतीपुर सीमा से लगते इलाके का दौरा किया जहां से लगातार यमुना रेत की चोरी की शिकायत आ रही थी ,लेकिन मौके पर ऐसा कोई भी रेती चोरी करने वाला नहीं मिला हालांकि एक दो जगह रेती के स्टॉक जरूर मिले।

 रेती के स्टॉक को देखते हुए खनन मंत्री  मूलचन्द शर्मा ने स्टॉक करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस मौके पर उनके  साथ  खनन विभाग के अधिकारी संजय सब्बरवाल, कमलेश इंस्पेक्टर खनन विभाग ,थाना प्रभारी तिगांव जसवीर सिंह भी दल बल के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started