परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img-20201216-wa0018

रिपोर्ट : योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ़ विधानसभा में मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर आज हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निगरानी कमेटी के चेयरमैन महावीर सैनी ने की ,साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा  मौजूद रहे। बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर पर विस्तार से चर्चा की गई । इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद शर्मा ने कहा कि यदि हमारा हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत रहेगी। इस बैठक में बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ,मुजेसर मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, आदर्श नगर के मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव के अलावा ब्रजलाल शर्मा, पारस जैन, प्रेम मदान,  दिपांसु अरोड़ा,अशोक शर्मा, संजय  सहित महिला मोर्चा से ज्योति कपूर,राजबाला,बबली,पूनम भाटिया, तरसेनक बाला, अनिता, शैली बब्बर, शाक्षी मौजूद रहे।

Email yogenderchauhan02@gmail.com

 

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started