उपायुक्त यशपाल ने विभिन्न सेक्टरों व बाजारों में खुली हुई दुकानों का किया औचक निरीक्षण ।

cropped-img_20200528_173626

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद, 28 मई।
उपायुक्त यशपाल ने विभिन्न सेक्टरों व बाजारों में खुली हुई दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कुछ स्थानों पर अनियमितता मिली तथा कुछ स्थानों पर सभी हिदायतों की अनुपालना पाई गई।
उपायुक्त ने इस दौरान सेक्टर-7 व सेक्टर-10 की मार्केट की दुकानों का निरीक्षण किया, जहां पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार सभी दुकानें ठीक प्रकार से खुली हुई पाई गई। इन सेक्टरों के अलावा फरीदाबाद क्षेत्र के सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-19 व सेक्टर-15 की मार्केट व फरीदाबाद के अन्य क्षेत्रामें में खुली हुई दुकानों में अनियमितता पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दाएं व बाएं के नियमानुसार ही दुकानें खोलें। उन्होंने लोकल कमेटियों के सभी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे अलाट किए गए क्षेत्र की मार्केट में खुली सभी दुकानों व मार्केट में आने वाले सभी लोगों के लिए जारी निर्देशों की दृढ़ता से अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि लोकल कमेटियों का गठन बाजारों में खुली दुकानों पर सभी एसओपी को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है।

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email: yogenderchauhan02@gmail.com

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started