HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट :योगेंद्र चौहान
गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गौवंश एवं गौशाला के हितार्थ अपने सहयोगियों पंजाब अग्रवाल समाज रज़ि एवं मिलन स्वीट हाउस,सेक्टर 16 द्वारा आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” तथा “गौ,मानव कल्याण यज्ञ” में आज सैंकडों धर्मनिष्ठ,गौभक्तों ने भाग लिया।
आज के कथा श्रोताओं में विशेष अतिथि राव रामकुमार जी (पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन जनसेवा ट्रस्ट), श्री हुकुम सिंह लाम्बा जी (अध्यक्ष,यादव महासभा फरीदाबाद),श्री कमल यादव जी (पूर्व पार्षद), बिट्टू यादव जी- गौसेवक पधारे।
कथा व्यास महंत श्री सीताराम दास जी को शाल ओढ़ाकर कर राव रामकुमार जी व हुकुम सिंह लाम्बा जी ने सम्मान किया तथा आशिर्वाद प्रॉप्त किया।
कथा में महंत पूज्य श्री सीताराम दास ने अपने श्रीमुख से अमृतवाणी में “श्री कृष्ण विवाह” की कथा सुनाई। “श्रीकृष्ण-रुक्मणि” विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। कथा के साथ ही गौशाला में “लोहड़ी पर्व” भी मनाया गया। श्रीमती मंजू बत्रा (साई वाटिका) की ओर से “श्रीकृष्ण-रुक्मणि” विवाह में शामिल अथितियों को जलपान करवाया गया।
“श्री कृष्ण-रुक्मणि” विवाह की खुशी में श्री बनवारी लाल गर्ग जी,श्री धर्मपाल गोयल,अशोक गुप्ता जी और रूपेश यादव जी ने गौभक्तों श्री गुरुवीर हुड्डा,पुनीत खट्टर,वेदराम सैनी, श्रीचंद सैनी,श्री टेकचंद गर्ग जी के सहयोग से कथाश्रोताओं को “महाप्रसाद” वितरित किया।
गौशाला ऊँचा गावँ के मुख्यगौसेवक श्री रूपेश यादव ने बताया कि कल की कथा में सुदामा चरित्र का संगीतमय वर्णन सुनाया जाएगा। कल कथा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा। कथा विश्राम के बाद 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा भंडारा आयोजित होगा।
समाचार पत्र के माध्यम से श्री रूपेश यादव का आप सब पाठकों को पुनः करबद्ध निवेदन है की यथासमय गौशाला पहुंचकर ,कथा व भंडारे में सम्मिलित हों।
Email:yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514