HARYANA KI AAWAJ

एनटीपीसी फरीदाबाद सीएसआर की योजना “शिक्षित हरियाणा” जिसका मुख्य उद्देश्य छत्रों के पढ़ने लिखने के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के पास प्रतिशत में सुधार करना था। इसके योगदान से 37% से बढ़कर 59.68% हो गया। इसके साथ ही, एनटीपीसी सहायता प्राप्त परियोजना – “शिक्षित हरियाणा” को पूरे राज्य में बढ़ाया गया और इस योगदान से सरकारी स्कूलों के लाखों छात्रों को कोविड -19 के दौरान उनको शिक्षा लाभ मिला।
इस योजना के तहत पाठ्यक्रमों को विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से IIM अहमदाबाद के सहयोग से तैयार किया गया। इस परियोजना ने लाखों छात्रों के जीवन को प्रभावित किया जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीपीसी फरीदाबाद ने सभी वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों में “शिक्षित हरियाणा” परियोजना का समर्थन किया। इस योगदान के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद की “शिक्षित हरियाणा परियोजना” को वर्ष 2019-20 की सबसे प्रभावी सीएसआर पहल चुना गया।
दिनांक 22.10.2020 को इंडिया न्यूज़ हरियाणा द्वारा आयोजित एक कॉन्क्लेव में एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा सीएसआर में किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद को ट्रॉफी एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। एनटीपीसी फरीदाबाद की तरफ से इस अवार्ड को श्री प्रेम कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबन्धक (अनुरक्षण) ने ग्रहण किया।
रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान