।। सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।।

HARYANA KI AAWAJ

cropped-img_20210123_163906

रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान

बल्लभगढ: 23-01-2021

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए आदर्श नगर छज्जुराम रोड बल्लबगढ़ में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई  श्री टिपरचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने देश के लिए कुर्बानी देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को सरकार द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने पर देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार भी प्रकट किया है।

भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने का बीड़ा उठाया था।

ऐसे महान पुरुष के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर लगाकर बहुत ही नेक काम किया है। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसे वीर जिन्होंने देश पर जान गवा दी और भारत छोड़ो कह कर के गोरी सरकार भगा दी।

इस मौके पर शिविर के आयोजक भाजपा नेता योगेश शर्मा,पार्षद हरप्रसाद गोड़, बृजलाल शर्मा, अशोक शर्मा,गजेंद्र वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Email:yogenderchauhan02@gmail.com 8802454514

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started