HARYANA KI AAWAJ

रिपोर्ट योगेंद्र चौहान
एनटीपीसी फरीदाबाद ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत महिला स्वास्थ संबन्धित समस्याओं के लिए नवपथ में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन एनटीपीसी फरीदाबाद के स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा किया गया। डॉक्टर प्रीति चतुर्वेदी, सी एम ओ ने महिला स्वास्थ संबन्धित समस्याओं के बारे में उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही साथ डॉक्टर प्रितिश राज ने स्वास्थ के बारे महत्वपूर्ण ज्ञान दिया और बताया कि स्वास्थ को ठीक रखने के लिए अपने आस पास की एवं स्वयं की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करें। स्वास्थ संबन्धित शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ।
इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 70 से 80 महिलाओं एवं छात्राओं ने भाग लिया और अपने अपने स्वास्थ्य से संबन्धित समस्याओं को डॉक्टरों के समक्ष साझा किया। डॉक्टर प्रीति चतुर्वेदी ने उनकी जांच कर मुफ्त में दवाइयाँ भी वितरित की गयी।
Email :yogenderchauhan02@gmail.com
8802454514