
HARYANA KI AAWAJ
पिछले 3 वर्षों से, फरीदाबाद का पास प्रतिशत लगभग 37% था। लेकिन इस साल, फरीदाबाद ने अपना पास प्रतिशत 37% (2017-19) से बढ़ाकर 59.68% (बोर्ड्स 2020) कर दिया है।
NTPC फरीदाबाद CSR की योजना जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार करने का था जो कि फरीदाबाद में बहुत कम यानी 37% था और उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि करना का था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम की घोषणा इस प्रयास की सफलता है।एनटीपीसी फरीदाबाद एवं उपायुक्त फरीदाबाद के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। इस योजना के तहत पाठयक्रमों को विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से IIM अहमदाबाद के सहयोग से तैयार किया गया ये व्याख्यान Shikshit Haryana Youtube मंच, EduSAT, WhatsApp के माध्यम से प्रसारित किए गए , छात्रों तक पहुंचाये गए और फरीदाबाद के 54 स्मार्ट-क्लास सक्षम स्कूलों में भी उपयोग किए गए। इस परियोजना ने सीधे फरीदाबाद के 20,000 से अधिक छात्रों के जीवन को प्रभावित किया जो बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे।
इस प्रकार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की विषय विशेषज्ञता का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो पाठ बनाए गए तथा मुफ्त पहुंच प्रदान करके शैक्षिक असमानता को कम करने वाली प्रक्रियाएं बनाई गई ।
NTPC फ़रीदाबाद ने फ़रीदाबाद के सभी 94 वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षित हरियाणा’ परियोजना का समर्थन किया। इस समर्थन ने 600+ एनिमेटेड वीडियो लेक्चर के निर्माण में, 40 स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण और वंचित वर्गों के योग्य छात्रों को डीसी छात्रवृत्ति प्रदान करने की जिम्मेदारी ली। इस योजना ने पास प्रतिशत में ही सुधार नहीं किया है, बल्कि भारत के पहले और सबसे बड़े राज्य-के-स्वामित्व वाले एनिमेटेड वीडियो लेक्टर्स के संग्रह के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| सरकारी स्कूलों के स्टार शिक्षकों के वीडियो लेक्टर्स ऐसा संसाधन हैं जो की आने वाले वर्षों में भी छात्रों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।
रिपोर्ट: योगेंद्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com