फरीदाबाद मेवला महाराजपुर नेशनल हाईवे 2 स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या।

IMG_20191111_122628

HARYANA KI AAWAJ

फरीदाबाद : फरीदाबाद में क्राइम ने एक बार फिर से अपना सर उठाना शुरू कर दिया है अभी 2 दिन पहले ही सेक्टर 7A में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया और आज दिनांक 11: 11: 19 को सुबह 10:30 बजे मेवला महाराजपुर नेशनल हाईवे स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 21Aनिवासी जतिन सुबह करीब 10:00 बजे अपनी होंडा सिटी कार में नेशनल हाईवे 2 स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने गया था तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने कार में सवार जतिन नामक व्यक्ति को गोली मार दी और दोनों अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए गोली लगने से जतिन की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की माने तो जतिन का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था और दोनों का अदालत में डायवोर्स का केस भी चल रहा था शुरुआती दौर में संभावना है कि जतिन की हत्या का शक उसकी पत्नी पर है।

रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started