
HARYANA KI AAWAJ
बल्लबगढ़: दिनांक 17.10.2019 को डॉ नरेंद्र दहिया उप-निदेशक,पशुपालन विभाग,जिला फरीदाबाद तथा डॉ रणवीर सिंह, उपमंडल अधिकारी-बल्लभगढ़,पशुपालन विभाग के निर्देश पर गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित,गौशाला,ऊँचा गांव,बल्लभगढ़ में 8 सदस्यीय चिकित्सा कर्मियों का दल डॉ सचिन धनखड़ के नेतृत्व टीकाकरण हेतू पहुंचा। गौशाला अध्यक्ष श्री रूपेश यादव,वरिष्ठ सदस्य मार्गदर्शक मंडल श्री नारायण सिंह ठाकुर,प्रबन्धन कमेटी के सदस्य मनीष गोयल,संजय गोयल,शैलेन्द्र त्यागी, भोला पहलवान,बबलू मित्तल व गौशाला के प्रभारी चिकित्सक डॉ सत्यभान कर्दम ने समस्त टीम का स्वागत किया।
गौशाला के नियमित गौपालकों के सहयोग से डॉ सचिन धनखड़ (VS) डॉ बलवंत सिंह (BELO),श्री गोविंद राम (VLDA),श्री अनिल कुमार (VLDA) सौरभ,हितेंद्र,रिंकू, विक्रम,मोहन आदि ने गौशाला में स्तिथ गौवंश को मुंह-खुर तथा गल -घोंटू के 463 गौवंश को टीके लगाये। गर्भधारण किये हुए गौवंश व नवजात बछड़े-बछड़ियों की स्वास्थ्य जांच की। गौशाला में 505 गौवंश की उपस्तिथि है।पशुपालन विभाग के अनुसार गौशाला प्रबन्धन द्वारा गौवंश हेतु चारे-पानी और सफाई की व्यवस्था को सही पाया गया व गौवंश के स्वाथ्य को सही पाया। डॉ सचिन धनखड़ (VS) ने गौशाला प्रबन्धन के सीमित संसाधनों के संग बेहतर प्रयासों की सराहना की तथा गौवंश चिकित्सा हेतु अधिक से अधिक सुविधा व मदद उपलब्ध करवाने का वादा किया।
रिपोर्ट : योगेन्द्र सिंह चौहान 8802454514
Email: yogenderchauhan02@gmail.com