सेक्टर 12 में खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

HARYANA KI AAWAJ

IMG-20191108-WA0012

फरीदाबाद,8 नवम्बर।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि खेल अनुशासन की बुनियाद और सीख लेने की  सीढ़ी है। जीतने वाले खिलाड़ी से हारने वाला खिलाड़ी सीख लेकर भविष्य में जीत के लिए प्रेरणा लेता है ।
 केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर शुक्रवार को स्थानीय सैक्टर-12 में खेल महाकुंभ के  राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाडियों और खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से आए एथलेटिक पुरूष व महिला खिलाड़ियों से मार्च पास्ट की स्लामी ली और ध्वजा रोहण कर खेलों के विधिवत शुभारंभ की घोषणा भी की।
 उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में  ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इण्डिया मूवमेंट की शुरुआत लोगों को स्वस्थ रखने के लिए की है । मनुष्य को लम्बी आयु और स्वस्थ शरीर के लिए दिनचर्या में खेलना जरूरी है
IMG-20191108-WA0017
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सरकार की खेल नीति की बदौलत से ही हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में विश्व में अलग पहचान बनाई है ।ओलंपिक, पैरा ओलम्पिक, एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले हरियाणा के खिलाडियों को सरकार द्वारा करोङो रूपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाता है । इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को अलग से कोटा देकर नौकरियां दी जा रही है ।
  राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी कम एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ एथलेटिक प्रतियोगिता की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
रिपोर्ट : योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started