वन अधिकारी की पत्नी ने खरीदी अरावली में जमीन, फंस गये साहब, मंत्री ने भी दे दिये हैं जांच के आदेश

IMG_20200116_190929

HARYANA TODAY 24

फरीदाबाद के अरावली क्षेत्र के मांगर में पत्नी के नाम से करोड़ों रुपए की जमीन कौडियों के भाव खरीदकर जिला वन अधिकारी सुरेश पूनिया बुरी तरह से फंस गए हैं। वन अधिकारी ने मांगर में अपनी पत्नी प्रिया पूनिया के नाम पर गैर मुमकिन दर्ज पहाड़ में ही 5 कनाल 14 मरले जमीन मात्र दस लाख रुपए में खरीदी है। यानि कि उन्होंने मात्र 290 रुपए गज के हिसाब से यह जमीन खरीदी गई है। वहीं पिछले कई सालों से अरावली को बचाने के लिये कानूनी तौर पर लडाई लड रहे बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एल एन पराशर ने भी चिंता जताते हुए मामले को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके ले जाने की बात कही है।

गैर मुमकिन दर्ज पहाड़ में वन क्षेत्र की रक्षा करने वाले वन अधिकारी की पत्नी के पहाड खरीदने का मामला तूल पकडता हुआ नजर आ रहा है, इस मामले में वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी जांच के आदेश दे दिये हैं, बता दें कि जिला वन अधिकारी सुरेश पूनिया की पत्नी प्रिया पूनिया ने 5 कनाल 14 मरले यानि कि करीब पौने एक एकड जमनी मात्र दस लाख रुपए में खरीदी है। उन्होंने मात्र 290 रुपए गज के हिसाब से यह जमीन खरीदी है। इससे पहले फरीदाबाद के उपायुक्त रहे प्रवीण कुमार ने भी अनखीर गांव में अपनी मां के नाम से जमीन खरीदी थी। इसका खुलासा वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका ने किया था। इसकी जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कई सालों से की जा रही है। इसके अलावा सूरजकुंड रोड पर डिलाईट गार्डन के पीछे भी अरावली क्षेत्र में राज्य सरकार के एक बड़े आईएएस अधिकारी का फार्म हाऊस खासी चर्चाओं में है। निगम के एक अधिकारी का फार्म हाऊस भी लोगों की जुबान पर है। इनके अलावा और भी कई आईएएस, आईपीएस, मंत्री, विधायक व पूर्व मंत्रियों ने अरावली की जमीन पर प्रतिबंधित क्षेत्र में अपने अपने फार्म हाऊस अवैध रूप से बनाए हुए हैं। इससे साबित होता है कि अधिकारी व नेता फरीदाबाद को सोमनाथ का मंदिर समझकर लूट रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एल एन पराशर ने कहा है कि अब तो रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं वह पूरे मामले में जानकारी जुटा कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

इस मामले में जिला वन अधिकारी सुरेश कुमार पूनिया से उनके कार्यालय पर जानकारी लेने पहुंचे तो साहब कार्यालय से ही नदारद मिले। 

रिपोर्ट श्यामसुंदर मित्तल 9891800150

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started