
HARYANA KI AAWAJ
बल्लभगढ़ में विप्र फाउंडेशन जिला फरीदाबाद के द्वारा होली मिलन फागुन महोत्सव एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया श्री श्याम कीर्तन का आयोजन श्यामा श्याम सुंदर मंडली द्वारा किया गया उन्होंने वहां आए हुए लोगों को अपने भजनों से मंत्रमुग्ध किया लोगों ने भी उनके भजनों का भरपूर आनंद लिया और प्रेम बस होकर नाच गाकर होली महोत्सव का आनंद प्राप्त किया यह आयोजन सीईटीपी प्लॉट हनुमान मंदिर चुंगी के पास समय पुर रोड सेक्टर 58 फरीदाबाद में किया गया इसमें आए हुए लोगों के के लिए दिव्य ज्योति फूलों की होली और अलौकिक श्रृंगार का आयोजन किया गया।
इस महोत्सव में विप्र फाउंडेशन के सभी लोगों ने और वहां पर रहने वाले आमजन ने भी खूब हर्षोल्लास से इस प्रोग्राम का आनंद लिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वहां आए लोगों के लिए प्रसाद वितरण का भी आयोजन कियावहां आए हुए लोगों ने प्रसाद को पाकर अपने को कृतज्ञ किया विप्र फाउंडेशन जिला फरीदाबाद के उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश विजय शर्मा जिला अध्यक्ष डॉ ताराचंद गौड़ उपाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा सचिव हरिकिशन शर्मा खजांची ब्रह्मदत्त शर्मा वहां विशेष रूप से मौजूद रहे और आए हुए लोगों का उन्होंने स्वागत किया और फूलों की होली खेलकर होली महोत्सव का बड़े आनंद के साथ लाभ उठाया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीसीपी विष्णु दयाल जी ने शिरकत की और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्यौहार प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे हमें मिलकर बनाना चाहिए गुलाल रंगों के बजाय पुष्पों से होली खेलनी चाहिए और अपने समाज को सुगंधित करते रहना चाहिए किसी प्रकार का बेर नहीं रखना चाहिए और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे सुंदर कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहता है ।
इस कार्यक्रम में पंडित प्रवीन शर्मा पंडित गिर्राज शर्मा पंडित ओम प्रकाश शर्मा पंडित ज्ञान शर्मा पंडित आनंद कौशिक पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा लालाराम शर्मा और अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514
Email:yogenderchauhan02@gmail.com