एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा गाँव सिही में राशन का वितरण।

IMG-20200528-WA0031 (1)

HARYANA KI AAWAJ

नॉवल कोरोना वायरस के मद्देनजर, जिसने कई लोगों के लिए आजीविका और जीविका के साधनों को अपंग बना दिया है, स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में कमजोर समुदायों की सहायता के लिए एनटीपीसी फरीदाबाद पूर्ण सहयोग दे रहा है। एनटीपीसी फरीदाबाद प्रबंधन ने आस- पास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों तथा अन्य लोगों के भरण पोषण का पूरा ध्यान रख रहा है।

इसी कड़ी में आज एनटीपीसी फरीदाबाद प्रबंधन ने खाद्य सामग्री खरीद कर परियोजना के नजदीक गाँव सिही में रह रहे दैनिक मजदूरों को राशन वितरित किया । इस कार्य के गाँव सिही में प्रभावित 100 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी फरीदाबाद की अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती प्रेमलता एवं गाँव सिही पार्षद श्री कुलबीर तेवतिया उपस्थित रहे।  यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

रिपोर्ट योगेन्द्र चौहान 8802454514

Email:yogenderchauhan02@gmail.com

Published by yogender1977

My self Yogender Singh

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free